Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
vinay expres news bikaner – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Mon, 10 Jan 2022 15:08:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 मुरलीधर पुरोहित स्मृति में बैंडमिंटन प्रतियोगिता जारी https://vinayexpress.in/2022/01/10/bkn-2454/ Mon, 10 Jan 2022 15:08:57 +0000 https://vinayexpress.in/?p=22655 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। मुरलीधर पुरोहित की स्मृति मे चल रहे
खेल पखवाड़े के तीसरे इवेंट्स बैडमिंटन जिसके महर्षि स्कूल के प्रयोजन में जिला स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन मिंडा महाराज क्लब में चल रहा है।आयोजन समिति के गोविन्द पुरोहित ने बताया कि आज के निम्न मुकाबले हुवे ।
अंडर 15 बॉयज में प्रथम
सेमी फाइनल में अमन ने वेदांत जोशी को हराया और साहिल ने हर्ष स्वामी को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।अंडर 19 गर्ल्स में सेमी फाइनल में योगिता ने मोनाली पुरोहित को हरा कर और प्रतिष्ठा ने वंशिका को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।वही सीनियर वर्ग महिला में राधिका पुरोहित ने पुष्पलता को , माधुरी शर्मा ने परांचल को , आरती कल्ला ने भारती शर्मा को तथा शिवानी पुरोहित ने आरती बुडानिया को हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया ।
उत्कर्ष किराड़ू ने बताया कि कल सुबह 10 बजे U 17 बॉयज के एवम दोपहर 1 बजे से U 19 बॉयज के , शाम को 5 बजे महिला सीनियर वर्ग के एवम शाम को 6 बजे से सीनियर वर्ग युगल के मैच खेले जाएंगे ।

]]>
ई-श्रम कार्ड बनवाने पर मिलेगा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ असंगठित श्रमिकों को करवाना होगा पंजीयन https://vinayexpress.in/2022/01/10/bkn-2450/ Mon, 10 Jan 2022 14:04:16 +0000 https://vinayexpress.in/?p=22605 विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ई श्रम कार्ड बनवाने पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिल सकेगा। विभाग के संयुक्त श्रम आयुक्त ने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा असंगठित श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन किया जा रहा है। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन के लिए 16 से 59 वर्ष के मध्य की आयु के निर्माण श्रमिक, नरेगा श्रमिक, छोटे एवं सीमान्त किसान किसान मजदूर खनन मजदूर स्ट्रीट वेंडर, मिड-डे-मील कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी सब्जी व फल विक्रेता, मंडी मजदूर, पशुपालक, घरेलू महिला श्रमिक सफाईकर्मी, कुली, रिक्शा चालक, ऑटोरिक्शा चालक अखबार विक्रेता कोचिंग एवं अन्य असंगठित श्रमिकों को पात्र माना गया है।पात्र व्यक्ति अपने मोबाईल से घर बैठे ही अपना व अपने परिवार के असंगठित श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड बना सकता है। इसके लिए आवेदक को गूगल पर ई-श्रम कार्ड सर्च करना होगा। सेल्फ रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन को सलेक्ट करने पर ई-श्रम कार्ड बनाने की प्रक्रिया आरंभ होती है। आवश्यक सूचनाएं भरने के बाद सबमिट करने पर घर बैठे ही व्यक्ति का 12 अंकों का ई-श्रम कार्ड बन जाता है।असंगठित क्षेत्र के इन ई श्रम कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का भी लाभ मिलेगा। कार्ड बनते ही श्रमिक का 02 लाख का बीमा तुरंत हो जाता है। साथ ही इसके तहत भविष्य में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी लिया जा सकेगा। ई-श्रम कार्ड को अपने मोबाईल फोन के अलावा ई-मित्र या सीएससी ( नागरिक सेवा केन्द्र) पर भी बनवाया जा सकता है। यह ई-श्रम कार्ड उनका बनता है जो आयकरदाता नहीं हो तथा EPFO/ESIC से संबद्ध नहीं हो।

]]>
शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए चलेगा सघन अभियान, कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर की करनी होगी अनुपालना जिला कलक्टर ने की स्थिति की समीक्षा https://vinayexpress.in/2021/12/27/bkn-2371/ Mon, 27 Dec 2021 13:38:16 +0000 https://vinayexpress.in/?p=21935 विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कोविड संक्रमण की वर्तमान स्थितियों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को पूर्ण गंभीरता रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिला कलक्टर ने बताया कि अब तक 86 प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन की प्रथम तथा 71 प्रतिशत दूसरी डोज लगाई गई है। शत-प्रतिशत लोग जल्दी से जल्दी वैक्सीनेट हों, इसके मद्देनजर प्रभावी कार्य किया जाए। डोर टू डोर सर्वे करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी इससे वंचित नहीं रहे। इसके मद्देनजर सीएचए, आशा सहयोगिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी, ग्राम सेवक सहित अन्य कार्मिकों सर्वे के लिए नियुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिला कलक्टर ने कहा कि पीबीएम तथा जिला अस्पताल सहित प्रत्येक चिकित्सा केन्द्र के समस्त संसाधनों को आकलन कर लिया जाए। सभी आॅक्सीजन कंसंट्रेटर चालू स्थिति में रहें तथा आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट्स भी शीघ्र ही प्रारम्भ करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर सर्वे के दौरान टीम द्वारा आमजन को कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर की पालना के लिए भी जागरुक किया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी भी दी जाए।एनफोर्समेंट टीमें करवाएंगी अनुपालना
जिला कलक्टर ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त एनफोर्समेंट टीमों द्वारा राउंड प्रारम्भ किया जाएं। पुलिस द्वारा भी कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर की पालना के लिए गश्त की जाए। जिला प्रशासन द्वारा जागरुकता के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा तथा इसकी पालना नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती भी की जाएगी।
प्रत्येक व्यक्ति करे प्रोटोकाॅल की पालना
जिला कलक्टर ने आमजन से आह्वान करते हुए कोविड प्रोटोकाॅल की पालना सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाए तथा आवश्यक सोशल डिसटेंसिंग रखने के साथ समय-समय पर हाथों को धोएं अथवा सेनेटाइज करें। उन्होंने कहा कि जागरुकता से ही कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे को कम किया जा सकता है।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बीएल मीणा, मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डाॅ. मुकेश आचार्य, पीबीएम अधीक्षक डाॅ. परमिन्दर सिरोही, डाॅ. आरसी गुप्ता, डाॅ लोकेश गुप्ता, नीलम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

]]>
जैतपुर जीएसएस में किया नए ट्रांसफार्मर का हुआ लोकार्पण https://vinayexpress.in/2021/12/27/bkn-2370/ Mon, 27 Dec 2021 13:25:48 +0000 https://vinayexpress.in/?p=21930 विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर-लुणकरनसर,रिपोर्ट- भैराराम तर्ड। बिजली प्रबंधन प्रणाली मजबूत करने के लिए क्षेत्र के गांव जैतपुर स्थित जीएसएस में सोमवार को 3.15 एमवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल व अधिशासी अभियंता केसी बिश्नोई ने किया ।

नया ट्रांसफार्मर लगने से जैतपुर ढाणी छीपलाई राणीसर साबनिया टालीवाला चकराईका चक नोएडा सहित आस-पास के गांवो में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा । इस दौरान बेनीवाल ने कहा कि राज्य सरकार गांव ढाणी से लेकर हर घर तक रोशनी पहुंचाने के साथ-साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का प्रयास भी कर रही है इन्हीं कल्याणकारी प्रयासों के तहत आज हमारे लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के जैतपुर में 3-15 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने का काम पूरा हुआ है उद्घाटन कार्यक्रम में सहायक अभियंता रामकुमार बिश्नोई कनिष्ठ अभियंता सुरेश डूडी कालूराम वर्मा सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे ।इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पतराम गोदारा, क्रय विक्रय सहकारी समिति के चेयरमैन लादूराम थालोड़, बालादेसर सरपंच प्रतिनिधि पुरखाराम मूण्ड जैतपुर सरपंच मीरा शर्मा पंचायत समिति सदस्य किशोरचन्द रेगर, सरपंच केसूराम पूनिया दिलीप राठी भजन लाल यादव हनुमान पूनिया मुखराम कुम्हार श्रवण सुथार महावीर गौड गुलाब सिंह भाटी पवन बैद गंगाराम राइका जीएसएस व्यवस्थापक राजेंद्र महला सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

]]>
राजस्थान में पैंशन आंदोलन NMOPSकी हुँकार https://vinayexpress.in/2021/12/13/bkn-2253/ Mon, 13 Dec 2021 15:53:48 +0000 https://vinayexpress.in/?p=20985 विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर ।पुरानी पेंशन के लिए आंदोलनरत नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक वर्चुअल मोड में हुई बैठक में 22 दिसंबर 2021 तथा 1 जनवरी 2022 को नई पेंशन स्कीम के खिलाफ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। साथ ही 2022 में प्रदेश स्तर पर पुरानी पेंशन बहाल करवाने के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार करने पर विचार विमर्श हुआ

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के उद्बोधन के बाद शुरू हुई बैठक में प्रदेश संयोजक के.आर.सियाग,प्रदेश महासचिव जगदीश यादव,राष्ट्रीय संयुक्त सचिव सरफराज हुसैन,प्रदेश टीम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयकरण खिलेरी,उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल,सचिव महिपाल चौधरी,मीडिया प्रभारी सलीम डायर,सचिव मनोज नालिया,सचिव घमण्डाराम प्रदेश,संयुक्त सचिव मिश्रीलाल,संयुक्त सचिव मालाराम डूडी,संयुक्त सचिव विनय पूर्बिया,संयुक्त सचिव अर्जुन मीणा,प्रवक्ता राजेश तरड़,मीडिया प्रभारी (नार्थ जॉन) मोहरसिंह सलावद उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक कोजाराम सियाग ने की तथा संचालन प्रदेश महासचिव जगदीश यादव ने किया।

 

]]>
ऊर्जा मंत्री ने महानन्द उद्यान में की वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत बीकानेर फाउंडेशन और एसकेआरएयू के संयुक्त तत्वावधान में लगाए पीपल और बड़ के 108 पौधे https://vinayexpress.in/2021/06/26/bkn-1022/ Sat, 26 Jun 2021 15:40:45 +0000 https://vinayexpress.in/?p=10858 विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने शनिवार को वृहद पौधारोपण कार्यक्रम के तहत महानन्द उद्यान में पीपल व बड़ के 108 पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
यह कार्यक्रम बीकानेर फाउंडेशन व स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित किया गया।
ऊर्जा मंत्री ने इस कार्य के लिए सभी संस्थानों का आभार व्यक्त किया। डॉ कल्ला ने कहा कि वृक्ष हमें प्राण वायु देते हैं। स्वस्थ रहने के लिए यह बेहद आवश्यक है, ऑक्सीजन कमी से बचने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा। अधिकाधिक पेड़ लगाने से ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से बचा जा सकता है। उन्होंने बबताया कि जलदाय विभाग द्वारा महानंद मंदिर परिसर में ट्यूबवेल बनाया गया है, अब यहां पानी की कमी नहीं रहेगी।   उन्होंने कहा, यहां अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं और इनकी देखभाल का संकल्प लें।
स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक प्रो. प्रकाश सिंह शेखावत ने पीपल व बड़ के वृक्ष के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि दोनों पेड़ ऑक्सीजन के सर्वोत्तम स्रोत हैं।
जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने कहा कि शहरी क्षेत्र में विकसित उद्यान आमजन के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी. पी. पचीसिया ने बताया कि बीकानेर के औद्योगिक क्षेत्रों में लगभग 20 हजार पेड़ लगाए जाएंगे। जिससे प्रदूषण को कंट्रोल किया जा सके।
बीकानेर फाउंडेशन के सचिव कमल कल्ला ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन पौधरोपण किया जाएगा।  कार्यक्रम संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।
इस अवसर पर राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला, बीकानेर फाउंडेशन के राजेश दुजारी, वीरेंद्र किराडू, श्याम नारायण रंगा, भरत थानवी, कृषि विश्वविद्यालय के प्रो. वीर सिंह, प्रो. सुभाष चन्द्र, श्री महानंद पर्यावरण विकास समिति के गणेश आचार्य, सत्यनारायण व्यास,  नमामी शंकर आचार्य, रामनाथ आचार्य, नन्द किशोर आचार्य आदि मौजूद रहे।

]]>
जलदाय मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने शहरवासियों को दी सौगात तीन नवनिर्मित उच्च जलाशयों का किया वर्चुअल उद्घाटन, पच्चीस हजार लोगों को होगा लाभ https://vinayexpress.in/2021/06/20/bkn-974/ Sun, 20 Jun 2021 17:45:57 +0000 https://vinayexpress.in/?p=10426 प्रत्येक शहरवासी को गुणवत्तायुक्त पेयजल उपलब्ध करवाना सर्वोच्च प्राथमिकता-डाॅ. कल्ला

विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर जलदाय मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने रविवार को बंगलानगर, मुरलीधर व्यास नगर और करमीसर में नवनर्मित उच्च जलाशयों का वर्चुअल उद्घाटन कर शहर वासियों को बड़ी सौगात दी।
राजीव गांधी आईटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डाॅ. कल्ला ने कहा कि प्रत्येक शहरवासी को गुणवत्तायुक्त पेयजल उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले ढाई वर्षों से इस दिशा में सतत कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर की वर्ष 2052 तक की पेयजल आवश्यकता को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा 429.10 करोड़ की पेयजल योजना को तकनीकी मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत दो स्वच्छ जलाशय और 15 से अधिक उच्च जलाशय सहित पाइपलाइन, पेयजल शोधन संयंत्र आदि बनाए जाएंगे। इनके लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है।
डाॅ. कल्ला ने बताया कि ‘हर घर नल कनेक्शन’ योजना के तहत 20 लाख से अधिक घरों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवा दिया गया है। वर्ष 2024 तक सभी एक करोड़ से अधिक घरों तक यह सुविधा मुहैया करवाए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में परम्परागत जल स्त्रोतों के संरक्षण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार अधिक से अधिक नए नलकूप बनाए जाएंगे, जिससे नहरबंदी जैसी विषम परिस्थितियों में पेयजल उपलब्धता का संकट नहीं रहे।
जलदाय मंत्री ने बूंद-बूंद पानी की बचत का आह्वान किया तथा कहा कि राजस्थान में जल संरक्षण की समृद्ध परम्परा रही है। यहां के लोग पानी की कीमत जानते हैं। उन्होंने कहा कि किसान भी कम पानी वाली फसलें लें तथा बूंद-बूंद अथवा फव्वारा सिंचाई पद्धति अपनाएं। जलदाय मंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र में तीन नए उच्च जलाशय बनने से लगभग 25 हजार उपभोक्ताओं को सीधा लाभ होगा। अंतिम छोर तक पर्याप्त पेयजल पहुंच सकेगा।
जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि 429 करोड़ की पेयजल योजना से संबंधित सभी प्रशासनिक कार्यवाही प्राथमिकता से की जाएगी, जिससे यह कार्य शीघ्र प्रारम्भ हों और आमजन को इनका भरपूर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आमजन की पेयजल से संबंधित सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान के प्रयास किए जाते हैं। सभी अधिकारियों को ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि बंगला नगर का उच्च जलाशय 1750 किलो लीटर क्षमता का है तथा इसके निर्माण पर 625.89 लाख रुपये व्यय हुए हैं। इसी प्रकार 1750 किलोलीटर क्षमता वाले मुरलीधर व्यास नगर के नवनिर्मित उच्च जलाशय पर 310.94 लाख तथा करमीसर क्षेत्र के 500 किलोलीटर क्षमता के उच्च जलाशय तथा 200 किलोलीटर क्षमता के स्वच्छ जलाशय पर 97.72 लाख रुपये व्यय हुए हैं। अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल ने आभार जताया।
तीनों स्थानों पर मौजूद रहे स्थानीय लोग
इस दौरान जलदाय मंत्री डाॅ. कल्ला ने तीनों उच्च जलाशयों का उद्घाटन किया। मुरलीधर व्यास नगर, करमीसर और बंगलानगर के नवनिर्मित उच्च जलाशय स्थल पर स्थानीय नागरिक मौजूद रहे तथा वर्चुअल प्लेटफाॅर्म पर मुख्य कार्यक्रम से जुड़े। मुरलीधर व्यास नगर से योगेश बिस्सा, बंगला नगर से हसन गौरी तथा करमीसर से नफीस ने कहा कि इन उच्च जलाशयों के निर्माण से उनकी वर्षों पुरानी आवश्यकता की पूर्ति हो सकेगी। इसके लिए उन्होंने जलदाय मंत्री का आभार जताया।
इस अवसर पर राजीव गांधी सेवा केन्द्र में अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, नगर निगम आयुक्त एएच गौरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओ.पी. चाहर तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येन्द्र सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे।

]]>
राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अरुण व्यास ने किया जरुरतमंदो मै राशन रिलीफ किट का वितरण https://vinayexpress.in/2021/06/19/bkn-959/ Sat, 19 Jun 2021 14:37:07 +0000 https://vinayexpress.in/?p=10327 विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव लोकप्रिय कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी के 51वे जन्मदिन पर राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव  अरुण व्यास द्वारा जरूरतमन्दों मैं स्थानीय बेसिके इंग्लिश स्कूल मे “राशन रिलीफ किट” का वितरण किया गया। इस अवसर पर युवा नेता अरुण व्यास ने बताया कि राहुल जी की जनसेवा की सोच अनुरूप व युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष  गणेश घोगरा के निर्देशानुसार आमजन को सुखा राशन वितरण कर सहयोग किया जा रहा है क्योंकि कोरोना के कारण लोगों की आजीविका पर विपरीत असर पड़ा है इसलिए हमारे द्वारा तैयार राशन रिलीफ किट मैं आटा, चावल, दाल, चीनी, दलिया,सूजी,नमक,चाय पत्ती, मिर्च- मसाले,साबुन,पेस्ट इत्यादि रोजमर्रा की उपयोगी वस्तुओं को जरूरतमंद परिवारों मैं बांटा जा रहा है एंव उक्त वितरण कार्यक्रम आगामी 5 दिनों तक अनवरत जारी रहेगा। वितरण मैं योगेश बिस्सा,त्रियम्बक व्यास, नरनारायण स्वामी,मुरली किराडू, कैलाश सुथार, मो.हारून व अनिरुद्ध पुरोहित आदि उपस्थित रहे।

]]>
पीटीईटी आवेदन की अंतिम तिथि कल https://vinayexpress.in/2021/06/19/bkn-958/ Sat, 19 Jun 2021 14:28:22 +0000 https://vinayexpress.in/?p=10324 विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पीटीईटी प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून है।
समन्वयक डॉ. जी. पी. सिंह ने बताया कि राज्य के 33 जिलों मेँ स्थित 1429 बीएड महाविधालयो मेँ प्रेवश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि कल 20 जून के पश्चात और कोई अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा।। डॉ. सिंह ने बताया कि अभी तक परीक्षा हेतु लगभग 5.5 लाख फॉर्म भरे जा चुके हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि
किसी भी जानकारी के लिए पीटीईटी की अधिकृत वेबसाइट को देखा जा सकता है।

]]>
स्माइल योजना के तहत मिलेगा ऋण https://vinayexpress.in/2021/06/16/bkn-939/ Wed, 16 Jun 2021 17:05:53 +0000 https://vinayexpress.in/?p=10191 विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। कोविड-19 महामारी के दौरान अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग परिवार के कमाने वाले मुखिया की मृत्यु होने पर उसके परिवार के जीविकोपार्जन के लिए 5 लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा।
अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक एल डी पंवार ने बताया कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम द्वारा इसके लिए ‘स्माइल’ योजना प्रारम्भ की गई है। इसके तहत प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये (चार लाख रुपये ऋण राशि और एक लाख रूपये अधिकतम अनुदान राशि) दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
जरूरी होंगे यह दस्तावेज
पंवार ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (परिवार की समस्त स्त्रोतों से कुल आय 3 लाख वार्षिक से कम हो) कोविड से मृत्यु का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, राशन कार्ड की फोटो प्रति के साथ कार्यालय परियोजना प्रबंधक, राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड, उरमूल सर्किल के पास पुराना डीआरडीए भवन से आवेदन प्राप्त कर समस्त पूर्तियां पूर्ण करके जमा करा सकते हैं। प्राप्त आवेदकों की सूची तैयार कर जिला कलक्टर द्वारा निगम मुख्यालय के मार्फत भारत सरकार को भिजवाने की तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।

]]>