js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170विनय एक्सप्रेस समाचार,नागौर।जिले के टांकला की मशहूर दरियों को अब राज्य सरकार के ई बिजनेस एप से जोड़ा जाएगा, जिसके जरिए इन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इसे लेकर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक को कार्ययोजना बनाकर संबंधित विभाग के साथ काम करने के निर्देश दिए।कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुुए जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में विशेष आवश्यकता वाले बच्चे (सीडब्लयुएसएन) को चिन्हित कर उनका डाटा अपडेट किया जाए ताकि उनको सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिया जा सके।
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने यह निर्देश मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। डॉ. सोनी ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि अभियान स्कूल पधारो बाइसा में भी महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से ड्राप आउट बालिकाओं का उनकी निकटवर्ती सरकारी स्कूल में नामांकन प्रक्रिया को जल्द ही सम्पन्न किया जाए। गोगेलाव में रीको औद्योगिक क्षेत्रों में भूखण्ड नीलामी को लेकर चल रही प्रक्रिया की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि नागौर में औद्योगिक विकास की नई लाइन शुरू हो सके।
बारिश के मौसम में नागौर शहर की सड़कों के क्षतिग्रस्त होने और डेªेनेज सिस्टम प्रभावित होने के कारण पानी भर जाने की समस्या को लेकर जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि उपखण्ड अधिकारी व आयुक्त नगर परिषद, इसके लिए विशेष रूप से निरीक्षण करेंगे। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को निर्देश दिए कि वृद्धजनों को सरकार द्वारा प्रदत्त हर संभव सहायता दिलाई जाए। जिले में ऐसे सिलिकोसिस रोगी, जो अब भी सिलिकोसिस केयर के डिजिटल प्लेटफार्म पर नहीं जुड़ पाए हैं, उन्हें भी इससे लाभान्वित किया जाए।जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अभियान नयन दृष्टि नागौर की समीक्षा करते हुए मोतियाबिंद के रोगियों की पहचान कर उन्हें आगामी समय में भी उपचारित करने की प्रक्रिया को जारी रखने के निर्देश दिए। डॉ. सोनी ने जन कल्याण एप का भी अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को इसकी उपयोगिता का महत्व पता लग सके। उन्होंने बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, सैनिक कल्याण, रोडवेज, कृषि, पशुपालन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, विद्युत निगम, खनिज, श्रम एवं रोजगार सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की और संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में अतिरिक्त जिला कलकटर मोहनलाल खटनावलिया, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीरालाल मीणा, सहायक कलक्टर रामजस बिश्नोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक ताराचंद, जिला रसद अधिकारी कंवराराम चौधरी, जीएम डीआईसी बजरंग सांगवा, लीड बैंक मैनेजर संदीप गुप्ता, संयुक्त निदेशक डीओआईटी कुंभाराम रेलावत, डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारिता जयपाल गोदारा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर।जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए समस्त उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि कोरोना की तीसरी लहर के संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार की ओर से हालही में जारी की गई गाइडलाइन की अक्षरशः पालना हो, यह सुनिश्चित कर लिया जाए।
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि मॉस्क, सेनेटाइजेशन और दो गज की दूरी की पालना को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। बाजार क्षेत्रों, पार्क, सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों सहित अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर निरीक्षण करते हुए वहां आमजन को कोविड गाइडलाइन की पालना के लिए प्रेरित किया जाए। मॉस्क नहीं पहनने वाले लोगों को पहले रोके, टोके, समझाईश करें। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सबसे पहले प्रत्येक सरकारी कार्मिक कोविड गाइडलाइन की पालना स्वयं तत्काल प्रभाव से किए जाना सुनिश्चित कर लें।जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व की तरह संयुक्त प्रवर्तन टीम (जेईटी) तथा एंटी कोविड टीमों (एसीटी) का गठन किया जाए। यह टीमें प्रभावी ढंग से संबंधित क्षेत्रों में आमजन के बीच कोविड गाइडलाइन की पालना करवाएं। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेेत्र में राजकीय चिकित्सा संस्थानों में ऑक्सीजन प्लांटों के रनिंग मोड, कोविड डेडिकेटेड बैड की व्यवस्था, पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं तथा आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता को लेकर संबंधित बीसीएमओ व पीएमओ के साथ समन्वय बिठाते हुए मॉनिटरिंग रखें।जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की सीमाओं पर फिर से चैक पोस्ट स्थापित की जाए, वहां बाहर से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्केनिंग के जरिए जांच की जाए और आईएलआई मरीजों के सैम्पल भी लिए जाएं। चैकपोस्ट पर राउण्ड द क्लॉक संबंधित विभागों के कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाए।उन्होंने कहा कि उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में आयुक्त, अधिशासी अधिकारी विवाह समारोह व अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में कोविड गाइडलाइन की पालना नहीं होने की सूचना मिलने पर तत्काल निरीक्षण करें।वीडियो कांफ्रेसिंग में पुलिस अधीक्षक अभिजीतसिंह ने भी संबंधित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वृताधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर निर्धारित गाइडलाइन की पालना में प्रशासनिक अधिकािरयों का पूरा सहयोग करें। उपखण्ड मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों सहित नगरीय निकाय क्षेत्रों तथा कस्बाई क्षेत्रों में भी पुलिस के अधिकारी व जवान कोविड गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित कराने में सक्रिय भूमिका निभाए।वीडियो कांफ्रेसिंग में अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीरालाल मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया मौजूद रहे।

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। जिले में सोमवार से हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं 60 साल से अधिक गंभीर बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों के प्रिकोशन डोज की शुरुआत हुई। पहले दिन जिला अस्पताल से लेकर जिले की सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों में टारगेटेड ग्रुप को प्रिकॉशन डोज लगाई गई।
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया के साथ पुराना अस्पताल परिसर में आयोजित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण कर यहां प्रिकॉशन डोज लगाने आए आमजन से वार्ता की और उन्हें 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को राज्य सरकार की ओर से गाइडलाइन के अनुसार कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज के बाद प्रिकॉशन यानी बुस्टर डोज लगाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव सोनी, जिला नोडल अधिकारी भवानीसिंह हापावत व एपीडेमोलॉजिस्ट साकिर खान भी मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर अतिरिक्त जिला कलक्टर डीडवाना आरएस बुरड़क ने स्वयं डीडवाना के राजकीय उप जिला अस्पताल में प्रिकॉशन डोज लगवाकर यहां हेल्थ, फ्रंटलाइन वर्कर्स व गंभीर बीमारियों वाले 60 से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के कोविड वैक्सीनेशन की बुस्टर डोज के टीकाकरण कार्यक्रम की शुरूआत की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहराम महिया ने बताया कि पहले दिन जिले भर में आयोजित टीकाकरण सत्रों के दौरान 10 हजार से अधिक लोगों को निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार प्रिकॉशन डोज लगाई गई। डॉ. महिया कहा कि आमजन को भी यथाशीघ्र वैक्सीन लगवानी चाहिए। वहीं जिन हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी डोज लगवाए 9 माह हो गई है वे तत्काल प्रिकॉशन डोज लगवाएं। गंभीर बीमारी से पीड़ित 60 वर्ष आयु से अधिक बुजुर्ग नागरिक भी प्रिकोशन डोज लगवा सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि उन्हें दूसरी डोज लिए हुए नौ माह या इससे अधिक समय हो गया हो तथा साथ ही कोविन पोर्टल में पहले से पंजीकृत हों, क्योंकि अब नए सीरे से पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं जिनको पूर्व में कोवेक्सिन लगी है उन्हें कोवेक्सिन एवं जिन्हें कोविशिल्ड लगी है उन्हें कोविशिल्ड ही लगेगी। वहीं दूसरी ओर जिले में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों के वैक्सीनेशन का काम भी जारी है। साथ ही वंचित आमजन को कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज भी लगाई जा रही है।
उपखण्ड अधिकारियों ने भी लिया टीकाकरण सत्रों का जायजा
हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं 60 साल से अधिक गंभीर बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों के कोविड वैक्सीनेशन की प्रिकोशन डोज की शुरुआत पर सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार उपखण्ड अधिकारियों ने भी टीकाकरण सत्रों का जायजा लिया। लाडनूं के उपखण्ड अधिकारी अनिल कुमार ने जसवंतगढ़, रियंाबड़ी के उपखण्ड अधिकारी ने सीएचसी रियांबड़ी, कुचामन के उपखण्ड अधिकारी बीएल चौधरी ने उप जिला अस्पताल कुचामन, नावां के उपखण्ड अधिकारी ब्रह्मलाल जाट ने सीएचसी नावां तथा मकराना के उपखण्ड अधिकारी जेपी बैरवा ने कस्बे के राजकीय अस्पताल में आयोजित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। डेगाना के उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी सहित जिले में राजस्व तहसीलदारों व खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया।
]]>
शनिवार को आयोजित इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में सेना की 3 ग्रेनेडियर की फिरोजपुर पंजाब बटालियन से नायब सूबेदार जुगराज ग्रेनेडियर रणजीत सिंह ग्रेनेडियर शिवराम तथा ग्रेनेडियर पुखराज ने केक काटकर जन्म दिवस मनाया इस दौरान उन्होंने बटालियन की ओर से मोमेंटो प्रदान किया गया ।

इस प्रकार 12 बीएसएफ की ओर से अखनूर (जम्मू कश्मीर ) की ओर से सब इंस्पेक्टर मांगीलाल ने कर्नल साहब को मोमेंटो भेंट कर स्वागत कियाइसी प्रकार जोधपुर बीएसएफ आईजी हेड क्वार्टर से आई जी(s t c) श्री मदन सिंह जी राठौड़ ने कर्नल साहब को सिल्वर सेल्वर भेंट कर स्वागत किया ।इसी प्रकार अन्य सभी कमांडेंट व अन्य रैंक की तरफ से कोमोडेट ऑफ ऑल रैंक जबलपुर(मध्यप्रदेश) की ओर से स्वागत किया गया ।समारोह में ग्राम वासियों की ओर से प्रधान अध्यापक ईश्वर राम जी चौधरी उपभोक्ता आयोग सदस्य बलवीर खुडखुड़िया गणेश पारीक सांवर राम ,दिनेश आदि ग्राम वासियों ने स्वागत किया ।
समारोह में राव चांदाजी चैरिटेबल ट्रस्ट बलूंदा की ओर से कर्नल साहब को एक अभिनंदन पत्र भेंट किया गया । जिसका वचन गणेश पारीक द्वारा किया गया ।समारोह में आई एफ डब्ल्यू जे के प्रदेश अध्यक्ष श्री उपेंद्र सिंह राठौड़ ने राव चांदा जी का मोमेंटो भेंट किया । समारोह में कर्नल बजरंग सिंह जी राठौड़ ,ईश्वर सिंह जी राठौड़ ,दिलीप सिंह जी राठौड़ ,देवेंद्र सिंह जी राठौड़ समेत ग्राम वासियों ने स्वागत किया । समारोह में 21वीं जाट बटालियन की ओर से टाक सींग (अरुणाचल प्रदेश) से मुकेश ग्वाला ने स्वागत किया ।
31 दिसंबर को 4 मृतकों के परिजनों को सहायता राशि के चेक
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार लांपोलाई पादुकला के बीच 30 दिसंबर 2021 को रोड एक्सीडेंट में दिवंगत हुए पादू खुर्द तहसील रियांबड़ी निवासी शिवलाल, शिभू राम व सुशील एवं वाहन चालक नोरतराम के परिजनों को एक -एक लाख रूपए की सहायता राशि के चैक संबंधित तहसीलदार की ओर से उनके निवास स्थान पर जाकर प्रदान किए गए
]]>विनय एक्सप्रेस समाचार,नागौर। सोलर एनर्जी, सीमेन्ट, लाइम स्टोन, रियल एस्टेट, हाउसिंग, हैण्ड टूल्स, एग्रो प्रोसेसिंग, बॉयोफ्यूल, ज्वैलरी, प्रिटिंग, वुडन कलस्टर, कोल्ड स्टोरेज व नमक उद्योग से जुड़े नए उद्योग धंधों को लेकर नागौर की धरा पर बुधवार की सुबह राज्य भर से आए उद्यमियों ने विचार मंथन किया और इसे लेकर एमओयु और एलओआई पर हस्ताक्षर किए।
नागौर के औद्योगिक विकास का नया खाका खींचने और संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर यहां के रीको औद्योगिक क्षेत्रों की दशा-दिशा बदलने के लिए भी नागौर सहित बाहर से बड़ी संख्या में आए उद्यमियों ने नए व्यवसाय करने की हामी भरी। इनवेस्ट नागौर-2021 में नागौर के औद्योगिक विकास का नया ताना-बाना बुना गया। बुधवार का दिन नागौर के औद्योगिक विकास की नई कहानी लिखने की दृष्टि से मंगलमय रहा। इनवेस्ट नागौर में करोड़ों रूपए की लागत से औद्योगिक निवेश के एमओयु और एलओआई किए गए और इस योजना को मूर्तरूप दिए जाने पर आगामी दिनों में यहां के हजारों युवाओं को रोजगार के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
इनवेस्ट नागौर समिट-2021 में राज्य की उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत ने वीसी के माध्यम से समिट में आए उद्यमियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का विजन राजस्थान के प्रत्येक क्षेत्र में विकास करना एवं नये आयाम स्थापित करना है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा अनुरूप राजस्थान देश का प्रथम राज्य बना जहां उद्योगों को बढावा देने, निवेश का बेहतर वातावरण बनाने व रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है एवं राज्य सरकार द्वारा उद्यमियों के लिये संचालित महत्वाकांक्षी योजनायें मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2019 एवं एमएसएमई एक्ट-2019 के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
राजस्थान फाउण्डेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने इनवेस्ट नागौर-2021 में आए उद्यमियों को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में नागौर के जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी द्वारा इनवेस्ट नागौर-2021 की सफलतम तैयारी की सराहना की और नागौर में औद्योगिक निवेश करने वाले उद्यमियों को शुभकामनाएं भी दी। श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के प्रति संकल्पबद्ध हैं और टीम इंडस्ट्री राजस्थान इस दिशा में काम भी कर रही है, इनवेस्ट राजस्थान समिट और इसके तहत जिला स्तर पर आयोजित किए जा रहे समिट, इसी का उदाहरण है। इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर मोहनलाल खटनावलिया ने कहा कि जिला प्रशासन, नागौर औद्योगिक निवेश के लिए एमओयु और एलओआई करने वाले सभी उद्यमियों का स्वागत करते हुए उनके हर सकारात्मक कदम में साथ है और हम सब मिलकर नागौर को औद्योगिक दृष्टि से सिरमौर जिला बनाने का प्रयास करेंगे।
नागौर अब वो नागौर नहीं रहा, अब विकास ही विकास
पूर्व मंत्री हबीबुर्रहमान अशरफी लाम्बा ने कहा कि नागौर अब वो नागौर नहीं रहा। इंदिरा गांधी नहर का मीठा पानी, निर्बाध बिजली, उच्च गुणवत्ता के हाइवे व स्टेट हाइवे की सड़के, तेज रफ्तार वाली रेलगाड़ियां व पूरे देश को जोड़ने वाले रेलमार्गों पर मालवाहक गाड़ियों का परिवहन और यहां अकूत खनिज सम्पदा तथा उनके दोहन की उच्चतम तकनीक, अब सब कुछ है यहां, जो नए औद्योगिक विकास का ताना-बाना बुनने के लिए चाहिए।
जिला प्रमुख भागीरथराम चौधरी ने कहा कि इनवेस्ट नागौर समिट में जो भी उद्यमी देश व प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए हैं, उन्हें नागौर के औद्योगिक विकास में योगदान के लिए साधुवाद।
उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक एस.एस. शाह ने समिट में स्लाइड प्रजेंटेशन के जरिए राजस्थान के औद्योगिक विकास, यहां हो रहे औद्योगिक निवेश और उद्यमियों को प्रोत्साहन के लिए संचालित की जा रही योजनाओं और यहां पर हो रहे औद्योगिक विकास तथा यहां विकसित की गई ढांचागत सुविधाओें का विवरण प्रस्तुत किया।
रीको की भूमि अवाप्ति अधिकारी एकता काबरा ने कहा कि राजस्थान को औद्योगिक विकास की दृष्टि से देश में उच्च स्थान पर ले जाने की राज्य के मुख्यमंत्री की भावना के अनुरूप उपखण्ड स्तर पर भी रीको औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए गए हैं।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीरालाल मीणा व अतिरिक्त जिला कलक्टर डीडवाना रिछपालसिंह बुरड़क की साक्षी में आयोजित हुए इस इनवेस्ट नागौर समिट में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक बजरंग सांगवा ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की रूपेरखा प्रस्तुत की। रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके गुप्ता ने नागौर जिले में विकसित किए गए रीको औद्योगिक क्षेत्रों और वहां भूखण्ड आबंटन तथा विकसित की गई आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर नागौर में औद्योगिक निवेश करने वाले उद्यमियों को हैण्डटूल्स के किट देकर सम्मानित किया और उन्हें एमओयु और एलओआई की प्रतिलिपि फाइल भी अतिथियों द्वारा भेंट की गई। कार्यक्रम का संयोजन मो. शरीफ छींपा ने किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मशाला बोर्ड के सदस्य भोजराज सारस्वत व न्यू रीको आईआईडी विकास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हीरालाल भाटी सहित नागौर जिले की विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
डोक्युमेंट्री देखी, उद्यमियों ने बताएं अनुभव और योजनाएं
इनवेस्ट नागौर समिट-2021 के दौरान उद्योग विभाग की ओर से राज्य एवं जिला स्तर की अलग-अलग डोक्युमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इस डोक्युमेंट्री फिल्म के जरिए राज्य सरकार की उद्योग नीति और औद्योगिक विकास को लेकर दिए जा रहे प्रोत्साहन के बारे में जानने के साथ-साथ नागौर सहित जिले के बाहर से आए उद्यमियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। समिट के दौरान जेके लक्ष्मी सीमेंट के राकेश गुप्ता ने सीमेन्ट उद्योग तथा एमसीएल क्लीम लिमिटेड के कमलेश सैन ने बॉयो फ्यूल क्षेत्र में किए गए औद्योगिक निवेश और इससे बढ़ते हुए रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं निमोद की ग्राम सहकारी सेवा समिति के सुबोध आर्य ने नागौर में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े उद्योगों में मिली सफलता पर प्रकाश डाला। हैण्डटूल एसोसिएशन के प्रतिनिधि सराफत अली ने भी नागौर में औजार उद्योग क्षेत्र के इतिहास और इसके विकास से जुड़ी संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
437 निवेशकों द्वारा 2346 करोड़ के निवेष का किया समझौता
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक बजरंग सांगवा व आरएम रीको आरके गुप्ता ने बताया कि समिट के दौरान राज्य सरकार की उद्योगों से जुड़ी जानकारी एवं सरकार द्वारा किये जा रहे सहयोग से उद्यमियों ने उत्साह दिखाया एवं कार्यक्रम के दौरान ही 2346 करोड़ रू. से ज्यादा के एमओयू हस्ताक्षर किए। जिले में लगभग 437 औद्योगिक इकाईयों एवं निवेशकों द्वारा सोलर, रियल एस्टेट, मिनरल, केमिकल, एग्रो प्रोसेसिंग, बायोफ्यूल, होटल, चर्म, लवण, जैम्स एवं ज्वलैरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में 2346 करोड़ से भी ज्यादा के निवेश करने का समझौता हुआ, जिससे करीब 18000 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।
]]>