js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
बारिश के दौरान मच्छरों के बढ़ने से मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
बारिश के दौरान तापमान में बार-बार बदलाव की वजह से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सावधानी रखना जरूरी है। बुखार को अक्सर लोग वायरल फीवर समझ लेते हैं और कभी-कभी डेंगू या मलेरिया के मरीज की कंडिशन बिगड़ जाती है। यहां कुछ लक्षण हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं।

– तेज बुखार और प्लेटलेट्स का कम होना (नॉर्मल रेंज 1.5 से 4 लाख तक)
-सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द
बहुत ज्यादा कमजोरी लगना, भूख न लगना और जी मिचलाना
-शरीर खासकर चेहरे, गर्दन और छाती पर, लाल-गुलाबी रंग के रैशेज
– डेंगू हॅमरेजिक बुखार (DHF) में नाक, मसूढ़ों या पॉटी में खून आना
– डेंगू शॉक सिंड्रोम (DSS) में ब्लडप्रेशर एकदम लो (ऊपर वाला 100 से नीचे खतरनाक) हो जाना और फिर मरीज का होश खोने लगना।

1.गिलोय का रस 10 मिली दिन में तीन बार आधे ग्लास पानी के साथ
2.बकरी का दूध
3. पपीते के पत्तो का रस
4. कीवी दिन में दो बार
5. अनार का रस
6. पानी का सेवन ज्यादा करना चाहिए

– कंपकंपी और ठंड के साथ तेज बुखार चढ़ना
– 104-105 डिग्री तक तेज बुखार (आमतौर पर एक दिन छोड़कर आता है)
– उलटी, कमजोरी, चक्कर आना और जी मिचलाना
– जोड़ों में दर्द नहीं, लेकिन सिर दर्द और शरीर दर्द

– तेज बुखार
– खांसी, गला खराब और नाक बहना
– सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा ठहरे हुए पानी में मच्छर पैदा होने का रहता है।
डेंगू और चिकनगुनिया का मच्छर साफ पानी में और मलेरिया का गंदे पानी में पैदा होता है। हर जगह पानी को पूरी तरह ढककर रखें। कूलर, बाथरूम, किचन आदि में जहां पानी रुका रहता है, वहां दिन में एक बार मिट्टी का तेल या मच्छर भगाने वाले स्प्रे डालें।

ऐसे कपड़ें पहनें जिनसे पूरा शरीर ढंका रहे। खासकर बच्चों को स्कर्ट और हाफपैंट वगैरह न पहनाएं।
मच्छरों से बचने के प्रॉपर उपाय करें, कॉइल और मस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।
मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी सबसे अच्छा तरीका है इससे हार्मफुल केमिकल्स का खतरा भी नहीं रहता।

अगर 102 डिग्री तक है और कोई और खतरनाक लक्षण (रैशेज, बेचैनी, चक्कर, लगातार उलटी, खून आना आदि) नहीं हैं तो मरीज की देखभाल घर पर ही कर सकते हैं। मरीज के माथे पर सामान्य पानी की पट्टियां रखें। पट्टियां तब तक रखें, जब तक शरीर का तापमान कम न हो जाए
अगर दो दिन तक बुखार ठीक न हो तो मरीज को डॉक्टर के पास ले जाएं। अगर 102 डिग्री से ज्यादा बुखार, आंखों में तेज दर्द, पेट में तेज दर्द, चक्कर आना, बार-बार उलटी आना, नाक, मसूढ़ों, कान या शौच में खून आना, बेहद कमजोरी महसूस करना या बेहोशी आना, तो भी तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं।


]]>

सहायक औषधि नियंत्रक सुभाष चंद्र मुटनेजा ने बताया कि फर्म मा फार्मा, सी-34-ए सादुलगंज मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के दौरान औषधि अनुज्ञापन उचित स्थान पर प्रदर्शित नहीं पाए जाने पर फर्म का लाइसेंस 5 दिवस के लिए 8 जून से 12 जून तक, फर्म पूजा मेडिकल स्टोर रामसर के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट के अनुपस्थित मिलने पर फर्म का लाइसेंस 12 दिवस के लिए 8 जून से 19 जून तक, इसी प्रकार ए-47 कान्ता खतुरिया काॅलोनी, जयनारायण व्यास काॅलोनी फर्म आर सी पी मेडिकल एंड जनरल स्टोर के निरीक्षण के दौरान विक्रय विवरण में कमी पाए जाने पर 1 दिवस के लिए 8 जून के लिए लाइसेंस निलम्बित किए गए हैं। करणी नगर पवनपुरी स्थित फर्म मोहन कृपा मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के दौरान निरीक्षण पुस्तिका उपलब्ध नहीं करवाने पर 5 दिवस के लिए 8 जून से 12 जून तक के लिए, फर्म राहुल मेडिकल एंड जनरल स्टोर 4-डी-24 जयनारायण व्यास काॅलोनी के निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताओं के कारण 3 दिवस के लिए 8 जून से 10 जून तक के लिए, फर्म मेहाई मेडिकोज, बस स्टेण्ड गांव रासीसर त. नोखा, के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट को बुलाने पर उपस्थित नहीं होने पर 12 दिवस के लिए 8 जून से 19 जून तक तथा मजोका मेडिकोज, डूडी पेट्रोल पंप के पास धान मंडी, खाजूवाला के निरीक्षण के दौरान फर्म का औषधि अनुज्ञापन उचित स्थान पर प्रदर्शित न पाए जाने पर एवं निरीक्षण पुस्तिका पेश नहीं किए जाने पर 12 दिवस के लिए 8 जून से 19 जून तक फर्म का लाइसेंस निलम्बित किया गया।