Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
vinay express jodhpur – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Sat, 05 Mar 2022 18:04:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 8 मार्च 2022 अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष मे आयोजित होन्गें चार दिवसीय कार्यक्रम https://vinayexpress.in/2022/03/05/jodhpur-136/ Sat, 05 Mar 2022 18:04:57 +0000 https://vinayexpress.in/?p=24757 विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर।  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 माच 2022 को जिले में निदेशालय महिला अधिकारिता द्वारा प्राप्त कार्यक्रम कैलेंडर के अनुसार 5 से 8 मार्च 2022 तक चार दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक फरसाराम विश्नोई न बताया कि महिला अधिकारी एवं जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय पर शहर ब्लॉक में श्री छगनराज चौपासनी वाला राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जालोरी गेट जोधपुर में शनिवार को  छव ठंह क्ंल पर खेल कूद गतिविधियॉ एवं हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें इन्दिरा महिला शक्ति केन्द्र जोधपुर की प्रबंधक एवं परामर्शदाता ने उपस्थित रहकर 150 बालिकाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओ में भागीदारी करवाई एवं रक्षक फॉउडेशन द्वारा बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, कानूनी जानकारी एवं गुड टच व बेड टच के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में रक्षक के अध्यक्ष राहुल धुत एवं उनकी टीम के अन्य सदस्य जेनी, समृद्धि, सुरभि, उर्वी, रितिका, कंचन, दीक्षिता उपस्थित थे।
 जिले में पंचायत समितिवार रा. उ. मा. वि बोरानाडा लूणी, रा. बा. उ. मा. वि. लोहावट, रा. उ. मा. वि नोखडा भाटियान घंटियाली, सेठ भीखचंद मूथा बा. रा. उ. मा. वि पीपाड शहर, रा. उ. मा. वि देचू, रा. उ. मा. वि औसिया, रा. उ. मा. वि बावडी, रा. बा. उ. मा. वि शेरगढ, रा.बा.व.उपाध्याय संस्कृत वि. केरू, रा.महात्मा गांधी उ.मा.वि. तिवंरी, शहीद श्री जसवंत सिंह रा.उ. मा.वि. सेखाला, रा. उ. मा. वि चामू, रा. उ. मा. वि कानासर, रा. उ. मा. वि आऊ, रा. उ. मा. वि बापिणी, रा. उ. प्रा. वि जाजीवाल कलां मण्डोर, एसएमबी रा.बा.उ.मा.वि. फलौदी, रा.बा.उ.मा.वि. बालेसर, रा. उ. मा. वि पिचियाक बिलाडा, रा.बा. उ. मा. वि भोपालगढ, रा.उ.मा.वि. धवा आदि विद्यालयों  में महिला अधिकारिता की प्रचेता, सुपरवाईजर, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, साथिन, आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा, सहायिका किशोरी बालिकाओं, विद्यालय की छात्राओं, महिलाओं, की उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रम एवं खेलकूद गतिविधियां आयोजित की गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी की टीम द्वारा किशोरी बालिकाओ एवं महिलाओं के लिए हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें उनकी स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिए गए। किशोरी बालिकाओं के लिए दौड, कबड्डी, रस्सीकूद, म्यूजिकल चैयर, नीबू चम्मच रेस, खो-खो, बाधा दौड, सांस्कृति कार्यक्रम अन्तर्गत गायन एवं नृत्य आदि प्रतियोगिता आयोजित कर प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को क्रमशः 300, 200 एवं 100 रूपये के पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रमों के अन्तर्गत रविवार, 6 मार्च को ग्राम पंचायत स्तर पर साथिन द्वारा विशेष जाजम, बेटी एवं महिला आदि विषयों पर गीत-संगीत कार्यकम एवं आई.एम शक्ति उडान योजना पर चर्चा की जाएगी। इसी तरह 07 मार्च 2022 को दोपहर 12ः00-03ः00 बजे तक जिला स्तर पर समस्त अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, स्वयं सेवी संस्थाएं एवं बीबीबीपी ब्राण्ड एम्बेसेडर को आमंत्रित कर “पैडमेन“ फिल्म का निःशुल्क प्रसारण न्यू कोहिनूर सिनेमा  (स्वूमत थ्सववत), बोम्बे मोटर चौराहे के पास जोधपुर मे किया जायेगा।
]]>