Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
vinay express nagaur – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 18 May 2021 10:33:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 जिला कलक्टर जितेंद्र कुमार सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित हुई जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टीम की बैठक https://vinayexpress.in/2021/05/18/nagaur-232/ Tue, 18 May 2021 10:33:58 +0000 https://vinayexpress.in/?p=8268 ताऊ-ते से उत्पन्न आपातकालीन स्थिति से निपटने की पूरी तैयारियां


मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में पात्र कोविड-19 मरीजों का हो पंजीकरण


अस्पतालों में हो बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर।जेएलएन स्थित वाॅर रुम में मंगलवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टीम की बैठक कमेटी अध्यक्ष व जिला कलक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस दौरान बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गई। जिसके आधार पर जिला कलक्टर द्वारा तैयारियों की समीक्षा की गई।


वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में ताऊ-ते तूफान से नागौर जिले पर होने वाले संभावित प्रभाव के संदर्भ में भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को किसी भी आपातकालीन स्थिति में 48 घंटे तक के लिए पेट्रोल व डीजल की अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही एंबुलेंस 108, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन सप्लाई आदि की व्यवस्था भी अग्रिम रूप से सुव्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जेएलएन अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में लगी ऑक्सीजन सप्लाई की अन कवर्ड पाइप लाइन को सुरक्षित करने का भी निर्देश दिया, ताकि तूफान व अन्य परिस्थितियों में यह पाइपलाइन सुरक्षित रहे व क्षतिग्रस्त न हो।
बैठक के दौरान डाॅ सोनी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वैकल्पिक रूप से एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी रखने का निर्देश दिया। इस दृष्टि से जेएलएन अस्पताल में भी दो अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गई है। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता के माध्यम से सभी चिकित्सालयों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, स्विच, बिजली लाइन आदि विद्युत उपकरणों की सार संभाल के लिए सामुदायिक केंद्रों पर भी समय सारणी के अनुसार स्टाफ की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर ने चिकित्सा अधिकारियों के साथ साथ अन्य सभी अधिकारियों को अस्पताल व अन्य राजकीय भवनों की छतों का पर्यवेक्षण करने का भी निर्देश दिया, जिससे छत साफ-सुथरी स्थिति में रहे। जहां ऐसी कोई वस्तु न हो जो उड़कर या गिरकर किसी को भी नुकसान कर दे। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों से चिकित्सा से संबंधित उपकरण, ऑक्सीजन सिलेंडर, आॅक्सीजन मशीन को चालू अवस्था में रखने का निर्देश दिया ताकि आपात स्थिति में तकनीकी रूप से चिकित्सा सुविधाओं को अन्यत्र भी सहजता से स्थानांतरित किया जा सके।
जिला कलक्टर ने वीडियो काॅफ्रेंस के दौरान डीडवाना अस्पताल में भर्ती कोविड-19 मरीज ओमप्रकाश तथा मौलासर अस्पताल में भर्ती रामनिवास से बात करके उनका उत्साहवर्धन किया तथा पीएमओ नागौर डॉ शंकरलाल के माध्यम से चिकित्सकीय मार्गदर्शन किया।

सब सेंटर पर नागरिकों के ऑक्सीजन लेवल का हो सर्वे

Dr Jitendra kumar
Dr. Jitendra Kumar : District Collector Nagaur

जिला कलक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को उप स्वास्थ्य केंद्र के अनुसार डोर टू डोर सर्वे करने का भी निर्देश दिया। इसके तहत प्रत्येक सब-सेंटर के लिए प्रत्येक दिन 20 नागरिकों का सर्वे कर पल्स ऑक्सीमीटर के माध्यम से उनका ऑक्सीजन लेवल चेक करने का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस सर्वे को नाम सहित पूर्ण विवरण के साथ आवश्यक डेटाबेस पर सुरक्षित रखने तथा कम ऑक्सीजन लेवल वाले नागरिकों के लिए जांच व आवश्यक सलाह एवं सुझाव देने का भी निर्देश दिया गया।

शहरी क्षेत्र में होगा मेरा वार्ड मेरी जिम्मेदारी अभियान


राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला कलक्टर द्वारा जिले में मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी का अभिनव प्रयोग 17 मई से प्रारंभ किया गया। उसी के तहत शहरी क्षेत्र में मेरा वार्ड, मेरी जिम्मेदारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इसके तहत अधिक पॉजिटिव केस वाले क्षेत्रों को छांटकर पॉजिटिव दर न्यूनतम करने की कार्य योजना बनाकर उसे क्रियान्वित करने का भी निर्देश दिया गया। जिला कलक्टर ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टीम को अग्रिम रूप से आवश्यक चिकित्सकीय उपकरण की व्यवस्था से संबंधित अपेक्षित सामग्री की वित्तीय कार्य योजना शीघ्र ही प्रस्तुत करने व क्रियान्वित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में सभी चिकित्सा अधिकारियों को उपयोग में लिए गए मास्क, पीपीई किट, सीरींज आदि के निस्तारण के कार्य को और अधिक व्यवस्थित रुप से संपन्न करने का भी निर्देश दिया। चक्रवाती तूफान के नागौर पर संभावित प्रभाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ सिविल डिफेंस टीम को भी और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में पात्र कोविड-19 मरीजों का हो पंजीकरण


जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में पात्र कोविड-19 मरीजों का पंजीकरण करवाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों व संबंधित स्वास्थ्य मार्गदर्शकों को भी इस संबंध में विशेष रूप से पाबंद करते हुए पंजीकृत मरीजों का डेटाबेस विवरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जिससे बीमा कंपनी से शीघ्र ही पुर्नभुगतान की राशि प्राप्त की जा सके। इस संबंध में 13 मई को जारी नवीन गाइडलाइन के अनुसार कार्य योजना बनाकर शीघ्र ही क्रियान्वित करने का भी निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चैधरी, नागौर उपखंड अधिकारी अमित चैधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मेहराम महिया, पीएमओ डॉ शंकरलाल, महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक सिकरामराम, सीडीपीओ दुर्गासिंह उदावत, डॉ. महेश पंवार, डॉ. सुनीता आर्य, डॉ. अभिषेक छरंग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

]]>
लापरवाह लोगों के विरूद्ध सख्ती से होगी कार्यवाही, काटें जाऐंगे चालान कोरोना गाइड़लाइन की सख्ती से कराई जाए पालना https://vinayexpress.in/2021/03/27/nagaur-93/ Sat, 27 Mar 2021 13:37:04 +0000 https://vinayexpress.in/?p=5425 45 वर्ष और इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों को अधिकाधिक वैक्सीनेशन के लिए किया जाए प्रेरित

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर । राजस्थान के मुख्य सचिव निरंजन आर्य के निर्देश पर आज जिला कलक्ट्रेट के विड़ियों काॅन्फ्रेसिंग हाॅल में वीसी के माध्यम से जिला स्तरीय उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी तथा अन्य जिला अधिकारियों के साथ कोविड-19 के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड़लाइन की अनुपालना आम जन के बीच सख्ती के साथ कराने के लिए बैठक रखी गई। इस बैठक में जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सभी अधिकारियों को इस बात की सख्त हिदायत दी की वे जिलें में कोविड गाइडलाइन की सख्ती के साथ पालना कराऐं। इस कार्यवाही में वे लापरवाह लोगों के विरूद्व सख्त कदम उठाकर उनके खिलाफ चालान भी काटे और उन्हें चेतावनी के साथ पूरी तरह से आगाह भी करें की वे भविष्य में इसके बारे में जारी गाइडलाइन की अनुपालना अवश्य करें।


जिला कलक्टर डाॅ. सोनी ने इस बैठक में सभी अधिकारियों को इस बात के निर्देश दिए कि आगामी 1 अप्रैल से जिलें में राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देश पर 45 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के लोगों का वेक्सीनेशन कार्य तीव्र गति से किया जाएगा एवं जिलें में अधिकाधिक लोगों को वेक्सीनेशन लगे इस बात पर पूरी निगाह रखी जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिले में कोविड़ जांच के लिए प्रतिदिन सैंपल की संख्या बढ़ाई जाए और उनकी रिपोर्ट उसी दिन जारी करने की व्यवस्था सुचारू रखें और इस लक्ष्य को अवश्य ही पूरा करानें की कार्यवाही की जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया की नागौर मुख्यालय तथा जिलें के अन्य रेलवे स्टेशनों पर आने वाले सभी राज्यों के यात्रियों खासकर महाराष्ट्र से आ रहे यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट अवश्य किया जाए।
जिला कलक्टर डाॅ. सोनी ने कोरोना पाॅजिटिव आने वाले रोगी को उनके घर में ही क्वारंटीन रखे जाने पर जोर दिया और कहा कि पूर्व में पाॅजिटिव आने पर जिस प्रकार पूरे मोहल्लें को कन्टेमेंट जोन रखा जाता था, अब रोगी के घर तक सीमित रखते हुए उसे माइक्रो कन्टेमेंट का स्वरूप दिया जाएगा और उस रोगी को सख्त हिदायत दि जाएगी की वे क्वारेंटिन अवधि में घर पर रहे और इसकी अनुपालना में किसी प्रकार की कौताही बरतने पर लोगों की जान जोखिम में डालने के अपराध पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।


जिला कलक्टर डाॅ. सोनी ने जिले समस्त शिक्षा अधिकारियों को खासतौर पर इस बात की हिदायत दी की वे स्कूलों में सेनिटाइजेशन की व्यवस्था को सुचारू तौर पर देखें एवं जो बच्चे स्कूल आ रहे है उन्हें बकायदा सेनिटाइजेशन कराऐं एवं सेनिटाइजर के अभाव में बच्चों के हाथ साबुन से धुलवानें की व्यवस्था आवश्यक रूप से की जाए। डाॅ. सोनी ने जिले की समस्त नगरपालिका के अधिशासी अधिकारियों एवं नगर परिषद के आयुक्त को इस बात के निर्देश दिए कि वे अपने पालिका और परिषद ब्लाॅक क्षेत्रों में भामाशाह के सहयोग से आगामी 31 मार्च तक 5 हजार मास्क वितरण करने की व्यवस्था करें। बाजारों में दुकानदारांे को इस बात के लिए पाबंद किया जाए कि वे नो मास्क नो एन्ट्री की अनुपालना सख्ती से करें और अपनी दुकान पर आने वाले बिना मास्क के ग्राहकों को किसी प्रकार वस्तु न दें।
जिला कलक्टर डाॅ. सोनी ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को इस बात के निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में धार्मिक संस्थानांे से जुड़े धर्म गुरूओं के साथ विचार-विमर्श करते हुए कोविड गाइडलाइन की अनुपालना उनके माध्यम से धर्म स्थानों पर आने वाले श्रदालुओं के बीच व्यवस्था सुचारू बनाने पर बल दिया। डाॅ. सोनी ने जिले के समस्त अधिकारियों को इस बात की हिदायत दी की वे अपने अधीन आने वाले समस्त कर्मचारियों जिन्होंने वेक्सीनेशन की प्रथम खुराक एवं द्वितीय खुराक के बीच निर्धारित अवधि को सुचारू बनाने की अनुपालना अवश्य करावें।


वीसी की इस बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक श्वेता धनकड़ ने कहा कि कोविड गाइडलाइन के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा दी गई हिदायातों की अनुपालना में विवाह-शादी के दौरान 200 लोगों की सीमा का ध्यान रखा जाए और इस सीमा के उल्लंघन किए जाने पर ठोस कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरना है लेकिन इसे निर्भीकता के साथ इसके लिए जारी गाइडलाइन की भी पालना हमें अवश्य ही करनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि रात 10 बजे बाद हर हाल में बाजार बंद हो जाए जिससे अनावश्यक रूप से भीड़-भाड़ का माहौल न बन सके और गाइड़लाइन की पालना भी सुचारू तौर पर हम बना सके।


आज नागौर जिला मुख्यालय एवं जिले के समस्त उपखण्ड़ मुख्यालयों पर बिना मास्क और बिना हेलमेट लगाए दुपहिया वाहनों पर घुमने वाले लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही का अंजाम दिया गया एवं बिना हेलमेट और मास्क के लोगों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए चालान काट काटे गए और जुर्माना भी वसूला गया। इस प्रकार की कार्यवाही आगामी 1 माह तक पूरे जिले में सख्ती के साथ की जाएगी एवं बिना हेलमेट और मास्क पाए जाने पर जुर्माना के साथ चालान भी काटा जाएगा। इससे बचने के लिए लोग दुपहिया वाहनों पर चलते समय हेलमेट लगाए और बिना मास्क के कहीं न जाए।
अतिरिक्त कलक्टर मनोज कुमार ने कोरोना गाइडलाइन की पालना में हर प्रकार का आपसी सहयोग बनाने पर बल दिया और प्रशासन के सहयोग के लिए सभी को आगे आने की हिदायत दी। वीसी की इस बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मेहराम महिया, सहायक पुलिस अधीक्षक राजेश, नगर परिषद आयुक्त श्रवण चैधरी, शिक्षा विभाग के समन्वयक बस्तीराम सांगवा, सीडीपीओं दुर्गासिंह उदावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

]]>
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट नागौर ने गुण्डो को किया जिलाबदर https://vinayexpress.in/2021/03/17/nagaur-65/ Wed, 17 Mar 2021 11:44:41 +0000 https://vinayexpress.in/?p=4677 विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने कोतवाली पुलिस थाना नागौर, पुलिस थाना जायल एवं पुलिस थाना मुण्डवां के विभिन्न प्रकरणों में गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1975 की धारा 3(3) में पारित किए अपने निर्णयों में 8 गुण्डों को 15 दिनों के लिए जिला बदर के आदेश देकर बीकानेर,जोधपुर एवं चुरू जिले में निर्धारित किए गए थानों में रिपोर्ट करने के आदेश दिए है।

अतिरक्त जिला मजिस्ट्रेट, मनोजकुमार द्वारा राजस्थान गुण्डा अधिनियम 1975 के अन्तर्गत धारा 3(3) में पारित किए अपने आदेश के अनुसार कोतवाली पुलिस थाना के प्रकरण से 08/2020 में मुकेश पुत्र पप्पुराम सांसी निवासी नकास गेट, प्रकरण 02/2019 में महेन्द्र पुत्र मंगतुराम सांसी भाण्ड बस्ती तथा प्रकरण 01/2019 में मुकेश पुत्र मंगतुराम सांसी भाण्ड बस्ती एवं प्रकरण संख्या 06/2020 में मुंशी खां पुत्र मुमताज सिपाही मुसलमान दड़ा मोहल्ला तथा प्रकरण 05/2019 में रजब अली पुत्र हाजी मोहम्मद इकबाल मुसलमान फुलपुरा बासनी, पुलिस थाना मुण्डवा में प्रकरण 04/2019 में रफीक पुत्र रसीद खां मुसलमान निवासी झुंझण्डा, प्रकरण 01/2018 में दीपाराम पुत्र रामदेव जाति लुहार निवासी बुनरावता एवं पुलिस थाना जायल के प्रकरण 08/2017 में हीराराम पुत्र तुलछाराम जाट निवासी गोराऊ को जिला बदर करने के आदेश दिए है।


आदेश में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने इन गुण्डो में नागौर थाना से बदर किए पांच गुण्डो को बीकानेर जिले के नोखा थाने में, मुण्डवा थाना से बदर किए गए दो गुण्डो को जोधपुर ग्रामीण थानान्तर्गत भोपालगढ़ तथा आसोप थाने में एवं पुलिस थाना जायल से बदर किए एक गुण्डे को चुरू जिले के सुजानगढ़ थाने में अपनी रिपोर्ट देने के आदेश दिए है।

]]>
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की कवायद: इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस प्रोजेक्ट को लेकर परिवहन विभाग के कार्मिकों का हुआ प्रशिक्षण दुर्घटना स्थल पर जाकर वाहन निरीक्षक करेंगे वाहन संबंधित डेटाबेस तैयार https://vinayexpress.in/2021/03/12/nagaru/ Fri, 12 Mar 2021 14:42:26 +0000 https://vinayexpress.in/?p=4398 विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर । सडक दुर्घटनाओं के आंकड़ों का विश्लेषण कर उनसे होने वाली मृत्यु दर पर प्रभावी रोकथाम के लिए सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मोबाइल एप के माध्यम से नवाचार किया जा रहा है। राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र (NIC) द्वारा तैयार किये गये इस मोबाइल ऐप के जरिये दुर्घटना से संबंधित डेटाबेस तैयार किया जायेगा।
इस संबंध में एनआईसी नागौर द्वारा आज परिवहन विभाग, नागौर के सभी मोटर वाहन निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों को जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी, श्री नारायण राम सीरवी की उपस्थिति में नागौर तथा डीडवाना के सभी 9 चयनित निरीक्षकों को पॉवर पॉइन्ट प्रजेंटेशन के माध्यम से मोबाइल ऐप के जरिये आंकडों को दर्ज करने का विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।


इस नवाचार के तहत आयोजित प्रशिक्षण में राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र (छप्ब्), नागौर के अतिरिक्त जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी, श्री संजीव मेहता ने उपस्थित सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित कर इस प्रोजेक्ट के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।

संजीव मेहता ने बताया की विभाग द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर राज्य के सभी जिलों में इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 15 मार्च से लागू किया जाना हैं।
परियोजना के जिला संयोजक विजय जॉगिड ने प्रशिक्षण में लाईव एंट्री करते हुए बताया की किस तरह से पुलिस विभाग द्वारा वाहन निरीक्षण की आवश्यकता होने पर परिवहन विभाग के निरीक्षको द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से दुर्घटना में वाहन से संबंधित जानकारी दर्ज की जायेगी।

इसमें घटना में प्रभावित वाहन का नम्बर, लाइसेंस नम्बर, दुर्घटना के संभावित कारण के साथ-साथ फोटो,विडियो भी अपलोड किया जा सकेगा।
वर्तमान में पुलिस तथा परिवहन विभाग के कार्मिकों को इस संबंध में प्रशिक्षित किया जा चुका है और आने वाले दिनों में शेष रहे विभागों जैसे- स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों एवं कार्मिकों को भी प्रशिक्षित किया जायेगा

]]>
जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने लगवाई मंगल टीके की दूसरी डोज https://vinayexpress.in/2021/03/04/nagaur-37/ Thu, 04 Mar 2021 07:08:32 +0000 https://vinayexpress.in/?p=3715 जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित सहित कई अधिकारियों ने करवाया कोरोना टीकाकरण
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद नागौर , जवाहर चौधरी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाते हुए

विनय एक्सप्रेस समाचार, नागौर। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय अस्पताल स्थित नवनिर्मित भवन में विकसित किए गए कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर में गुरूवार को सुबह करीब 11 बजे जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी प्रवेश करते हैं, जहां तैनात सुरक्षा कर्मी ने उनके हाथों को सेनेटाइज किया।

इसके बाद जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने पंजीयन कक्ष में प्रवेश किया और कोरोना वैक्सीनेशन की दूसरी डोज से संबंधित रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी दी। यहां टीकाकरण कक्ष में प्रशिक्षित एएनएम रजिया ने उनकी बाएँ बाजू पर राहत के मंगल टीके की दूसरी डोज (कोविड-19 वैक्सीनेशन) लगाई और इसके बाद उन्हें निगरानी कक्ष में भेज दिया गया। नागौर जिले में कोरोना को मात देने के लिए चलाए जा रहे कोविड-19 कोरोना टीकाकरण महाअभियान में गुरूवार को जेएलएन अस्पताल के कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पर गुरूवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर मनोज कुमार व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मेहराम महिया की साक्षी में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी सहित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारियों व कार्मिकों ने टीकाकरण करवाया।
इस मौके पर जेएलएन अस्पताल के पीएमओ डाॅ. शंकरलाल, एनएचएम के डीपीएम राजीव सोनी, एपीडेमोलाॅजिस्ट साकिर खान व जिला आईईसी समन्वयक हेमन्त उज्जवल आदि स्टाॅफ भी मौजूद रहा।

]]>