js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170



]]>

दोनों पुस्तकों के लेखक डॉ गौरव बिस्सा ने अपने माता पिता, गुरुजनों और समाज का आभार जताते हुए कहा कि जीवन में जो कुछ भी प्राप्त होता है, वह इन्हीं के कारण है अतः सब उन्हें समर्पित कर देना चाहिए. बिस्सा ने पद के मद को छोड़ने, फेस वैल्यू की जगह पर इंट्रिंसिक वैल्यू को अपनाने पर बल दिया. डॉ बिस्सा ने कहा कि शब्दों को गुलाब की तरह होना चाहिए, हथियार की तरह नहीं और जब शब्द हथियार बन जाते हैं तो गृहक्लेश निश्चित है. विपरीत बातों को भी सह लेने की शक्ति को उन्होंने फैमिली मैनेजमेंट का सार कहा. डॉ बिस्सा ने कहा कि संतान के जीवन का संघर्ष छीन लेने लेने वाले माता पिता वास्तव में संतान द्रोही है.

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उद्योगपति और समाजसेवी शशि मोहन मूंदड़ा ने डॉ बिस्सा की प्रभावी प्रस्तुतिकरण शैली और कम्युनिकेशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरलतम शब्दों में अपनी बात प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचा देना ही डॉ बिस्सा की खास बात है. फैमिली मैनेजमेंट सूत्र की समीक्षा करते हुए आरएसवी शिक्षण समूह के सीईओ आदित्य स्वामी ने पुस्तक के चारो सेग्मेंट्स का विश्लेषण प्रस्तुत किया और बताया कि पुस्तक पति पत्नी संबंध, बुजुर्ग सम्मान, परिवार की ताकत लालन पालन के गूढ़ सूत्रों को समझाती है. हौसला हो बुलंद पुस्तक की समीक्षा करते हुए मैनेजमेंट व्याख्याता डॉ जयप्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि पुस्तक आत्मशक्ति, कमिटमेंट और व्यक्तित्व विकास के सिद्धांतों को रोचक उदाहरणों और रिसर्चेज के माध्यम से समझाती है.
डॉ बिस्सा को फैमिली मैनेजमेंट सूत्र लिखने हेतु प्रेरित करने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट स्वर्गीय मनोज सिपानी के पुत्र सीए मयंक सिपानी और हौसला हो बुलंद पुस्तक लिखने की प्रेरणा देने वाले फ़िज़िशियन डॉ. अविनाश कल्ला को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में आरएन आरएसवी के प्रशासक पार्थ मिश्रा और प्राचार्य बिंदु बिश्नोई को भी सम्मानित किया गया. वरिष्ठ साहित्यकार डॉ संजू श्रीमाली और डॉ कृष्णा आचार्य ने डॉ गौरव बिस्सा का अभिनंदन किया. कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया.

कार्यक्रम में पूर्व मेयर नारायण चोपडा, उद्योगपति सुभाष मित्तल, अखिलेश प्रताप सिंह, जैन स्कूल प्राचार्य सीमा जैन, सिंथेसिस कोचिंग के निदेशक जेठमल सुथार, स्नेहाशीष सक्सेस पॉइण्ट के निदेशक सुरेन्द्र सोलंकी, डॉ द्रोपदी माथुर, सीए बीजी भैया, सीए वीरेंद्र, सीए सुधीश शर्मा, अविनाश जोशी, डॉ पीएस वोहरा, वास्तुकार आर के सुधार, बाबूलाल मोहता, डॉक्टर प्रीति कल्ला, डॉ अजय जोशी, डॉ राहुल हर्ष, संजय श्रीमाली, विनय थानवी सहित शहर की 300 गणमान्य हस्तियां उपस्थित थीं.
]]>

जिला कलक्टर ने नगर विकास न्यास, नगर निगम और सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा शहरी सड़कों के दुरुस्तीकरण कार्यों की प्रगति जानी तथा कहा कि तीनों विभागों के अधिकारी इन कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि नवंबर अंत तक पेचवर्क के सभी कार्य पूर्ण हो जाएं। उन्होंने आरयूआईडीपी द्वारा गंगाशहर में करवाई जा रही सीवरेज कनेक्शन के प्रगति के बारे में समीक्षा की तथा इस में गति लाने के निर्देश दिए।


जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। संपर्क पोर्टल के लंबे समय से लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए इनके अविलंब निस्तारण के निर्देश दिए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को श्रीगंगानगर रोड सहित अन्य स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज की शिकायतों को शीघ्र निस्तारण करने के लिए कहा।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश, नगर निगम उपायुक्त पंकज शर्मा, सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) सविना बिश्नोई सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




यूरोलॉजी विभाग के अंतर्गत गुर्दे में पथरी, मूत्रवाहिनी में पथरी, किडनी, प्रोस्टेट एवं मुत्राशय के कैंसर आदि की सर्जरी की सुविधा, जनरल सर्जरी विभाग के तहत हॉनिर्या, अपेन्डिक्स, इंटरवेन्शनल, थॉयराइड आदि की सर्जरी की सुविधा, स्त्री रोग विभाग में दूरबीन द्वारा बच्चेदानी का ईलाज (लेप्रोस्कॉपिक ट्रिटमेंट), बच्चेदानी की गांठ, अण्डेदानी की गांठ, बच्चेदानी में संक्रमण, ट्यूब में बच्चा अत्यधिक महावारी सहित अन्य स्त्री रोगों का उपचार चिकित्सा संस्थान में चिरंजीवी योजना, स्टार हेल्थ, मेडि असिस्ट के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध है।
श्री कृष्णा न्यूरोस्पाइन एण्ड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विभिन्न रोगों के उपचार संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए 0151-3591652, 7976171590, 8058760422 मोबाइ नम्बर पर संपर्क किया जा सकता है।



क्लब के रोटे. अमित नवाल ने जानकारी देते हुये बताया कि रोटरी सेवा वर्ष 2020-21 में क्लब अध्यक्ष रोटे. राहुल माहेश्वरी, सचिव रोटे. कैलाश कुमावत व रोटरी टीम द्वारा वर्ष पर्यन्त अनेकानेक सेवा कार्यो को मूर्त रूप दिया गया, जिसमे विशेष रूप से कोरोना काल मे मेडिकल उपकरण, मास्क, सेनेटाइजर का वितरण, निशक्तजनों हेतु भोजन की व्यवस्था, पानी की प्याऊ का निर्माण, राजकीय जिला अस्पताल में वार्ड का नवीनीकरण, वार्ड में पूर्ण रूपेण बिजली फिटिंग इत्यादि सेवा कार्य किये गये।

इन्ही सेवा कार्यो को महत्त्व देते हुये रोटरी क्लब भिवाड़ी द्वारा आयोजित डिस्ट्रिक्ट सम्मान समारोह में क्लब पूर्व अध्यक्ष व रोट्रेक्ट चेयरमैन रोटे. एड. पुनीत हर्ष को आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन इन रोटरी सर्विसेज अवार्ड से सम्मानित किया गया साथ ही रोटे. राहुल माहेश्वरी को वाइब्रेंट प्रेसिडेंट अवार्ड, रोटे. कैलाश कुमावत को वाइब्रेंट सेक्रेटरी अवार्ड के साथ क्लब को आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रिब्यूशन अवार्ड, रोटरी इंटरनेशनल वाइब्रेंट क्लब अवार्ड, रोटरी इंटरनेशनल साईटेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

रोटरी मरुधरा के सम्मानित होने पर क्लब के वरिष्ठ सदस्यगण मनोज गुप्ता, विनय गर्ग, आनंद आचार्य, अम्बुज गुप्ता, रूपिन कल्याणी, लक्ष्मी नारायण सुथार, ओम बिहाणी, अरविंद व्यास, नवरत्न रंगा, शकील अहमद सहित वर्तमान अध्यक्ष राजेश बवेजा व सचिव पंकज पारीक ने प्रसन्नता जताई।
]]>