Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
vinay express news jaipur – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 01 Mar 2022 17:54:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक अधिकारी डॉ. समित शर्मा की देशवासीयों से मार्मिक अपील : परिंदो के लिए परिंडे अभियान की करें शुरूआत https://vinayexpress.in/2022/03/01/jaipur-598/ Tue, 01 Mar 2022 17:53:26 +0000 https://vinayexpress.in/?p=24334 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक अधिकारी समित शर्मा ने देशवासियों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सारोकार के एक अभियान परिंदो के लिए परिंडे बानाने  से जुड़ने की अपील की है । शर्मा ने बताया कि आध्यात्मिक महत्व के तौर पर महाशिवरात्रि पर्व मनाने के पीछे अनेक मत व मान्यताएं हैं। इस दिन भगवान शिव ने सृष्टि को बचाने हेतु हलहाल विष को ग्रहण किया था और पूरी सृष्टि को भयंकर विष से बचाया था। मां पृथ्वी पर आज भी विपत्ति आई हुई है, आपदा आई हुई है। जिस प्रकार हम लोग प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं उससे पर्यावरण प्रदूषण बहुत तेजी से बढ़ रहा है उससे सैकड़ों जैविक प्रजातियों के लिए अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। प्रत्येक वृक्ष व पशु पक्षी की पारिस्थितिकी तंत्र को जीवन योग्य बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका है।


इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. समित शर्मा ने कहा कि भगवान की सच्ची आराधना उसकी स्तुति में नहीं अपितु उसके लोक कल्याणकारी रूप को स्वयं के व्यवहार में धारण करने में है। हम में भी उस परमात्मा का नन्हा सा अंश हैं। हमारे आराध्य देव की तरह ही हमें भी इस सृष्टि को भावी पीढ़ियों के लिए बचाने का संकल्प लेना होगा, और उसके लिए सही कदम उठाने होंगे। आज का यह महापर्व इसके लिए संकल्प लेने का समुचित अवसर है और बुधवार 2 मार्च को विश्व वन्य जीव दिवस है, हमें इसके लिए समुचित प्रयत्न करने हैं।
इसलिए आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि कल प्रत्येक राजकीय कार्यालय, हॉस्टल, स्कूल, मां बाड़ी केंद्र एवं कार्यस्थल के साथ-साथ अपने घर पर भी पक्षियों के पानी पीने के लिए परिंडे व दाने हेतु चुग्गा पात्र आवश्यक रूप से रखें जिससे कि हम ग्रीष्म काल में इन जीवो की प्राणों की रक्षा कर ना सिर्फ हमारे मानव धर्म का पालन करें अपितु हमारे पारिस्थितिकी तंत्र को अक्षुण्ण बनाने में हमारा योगदान भी दे सकें।

डॉ. शर्मा ऑटोमेटिक बर्ड वॉटर फीडर की जानकारी देते हुए बता रहे है कि मेरे हाथ में यह ऑटोमेटिक बर्ड वाटर फीडर है जिसे आप भी घर पर पुरानी बोतल व प्लास्टिक के पात्र को ऐरलाइट से चिपका कर बना सकते हैं, साथ ही डॉ. शर्मा द्वारा इस मैसेज और पाठकों द्वारा लगाए गए परिंडो व चुग्गा पात्र की फोटोज अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करने की अपील की गई है ताकि अन्य लोगों को भी इस पावन पुनीत कार्य हेतु प्रेरित किया जा सकें । आशा है इस प्रयास से हजारों लाखों पक्षियों की जानें बचाई जा सकेंगी।

डॉ. समित शर्मा ने स्वयं अपने घर से की अभियान की शुरूआत
उल्लेखनीय है कि परिंदो के लिए परिंडे अभियान की शुरूआत डॉ. समित शर्मा ने स्वयं अपने घर से शुरू की है मनुष्य के एक नेक विचार से प्रकृति में स्थित सभी जीवों का जीवन मंगलमय व सुखमय हो जाता है ।

]]>
वीकेंड कर्फ्यू : आम जरूरतों की दुकान रात 8 बजे तक रहेगी खुली https://vinayexpress.in/2022/01/15/weekend-curfew-news-raj/ Sat, 15 Jan 2022 17:55:09 +0000 https://vinayexpress.in/?p=23047 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की एंट्री के बाद पाबंदियां और सख्ती बढ़ा दी है। कल संडे का पहला वीकेंड कर्फ्यू है। आज रात 11 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू की गाइडलाइन लागू हो जाएगी। इधर, कई जिलों में लगातार केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि अब वीकेंड कर्फ्यू दो दिन का हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो शुक्रवार रात से पाबंदियां लागू हो जाएगी।

संडे को होने वाले कर्फ्यू में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। इसके अलावा छूट वाली कैटेगरी को छोड़कर सभी बाजार, दुकानें, शॉपिंग मॉल, जिम, क्लब बंद रहेंगे। कोरोना की तीसरी लहर में पहली बार वीकेंड कर्फ्यू लगा है। संडे कर्फ्यू में आम जरूरत की चीजों की दुकानें खुली रहेंगी। दूध की दुकानें, डेयरी बूथ, फल-सब्जी दुकानें, किराना की दुकानें खुली रहेंगी। आम जरूरत की दुकानें रात 8 बजे तक ही खुली रहेंगी।

सेंचुरी और टाइगर रिजर्व भी रहेंगे बंद
वीकेंड कर्फ्यू के दिन प्रदेश भर के सेंचुरी और टाइगर रिजर्व और सफारी भी बंद रहेंगे। वन विभाग ने इसके आदेश जारी किए हैं। जयपुर में लेपर्ड सफारी और नाहरगढ बायोलॉजिकल पार्क बंद रहेंगे। इसके अलावा संडे कर्फ्यू में छूट की कैटेगरी बनाई है। इनमें दूध की दुकान, डेयरी बूथ, फल-सब्जी मंडी की दुकानें, किराना की दुकानें, लगातार प्रोडक्शन वाली फैक्ट्रियां, नाइट शिफ्ट वाली फैक्ट्रियां, आईटी, टेलीकॉम सेवाएं, मेडिकल दुकान, शादी समारोह, इमरजेंसी सेवाओं वाले ऑफिस, माल लाने-ले जाने वाले सभी वाहनों के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को छूट रहेगी। वैक्सीनेशन के लिए आने-जाने वालों को छूट रहेगी। मेडिकल सेवाओं से जुड़े ऑफिस कर्फ्यू के दायरे से बाहर रहेंगे। स्ट्रीट वेंडर्स, थड़ी-ठेले वालों को छूट नहीं दी गई है। संडे कर्फ्यू में स्ट्रीट वेंडर्स सामान नहीं बेच सकेंगे।

घर पर रहने की हिदायत
वीकेंड कर्फ्यू में इमरजेंसी को छोड़ घर पर रहने की ही हिदायत दी गई है। बेवजह बाहर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस महामारी एक्ट में कार्रवाई करेगी। गाइडलाइन में इसका प्रावधान है। पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर लोगों से घरों में रहकर सहयोग करने की अपील की है। एक्सपर्ट‌स का सुझाव है कि कोरोना की चैन तोड़ने के लिए मिनी लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध कारगर हो सकते हैं।

]]>
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 के दौरान जयपुर संभाग में बंद रहेगा इन्टनेट  https://vinayexpress.in/2021/09/25/reet-exam-news-jaipur/ Sat, 25 Sep 2021 13:22:46 +0000 https://vinayexpress.in/?p=15584 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 (रीट) परीक्षा के दौरान 26 सितम्बर को जयपुर संभाग के जयपुर ग्रामीण, दौसा, झुन्झुनू, अलवर और सीकर में इन्टरनेट सेवाएं बंद रहेगी। संभागीय आयुक्त श्री दिनेश कुमार यादव ने इस आशय के आदेश शनिवार को जारी किये। श्री यादव ने बताया कि परीक्षार्थियों का राज्य के एक जिले से दूसरे जिले में आवागमन होगा, ऐसी स्थिति में फेक न्यूज, दुर्घटना की अफवाये, पेपर लीक की अफवाहों से कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परीक्षा के दौरान लोक शांति में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो इसके लिए 26 सितम्बर को जयपुर ग्रामीण में प्रातः 7.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक, दौसा, झून्झूनु व अलवर में प्रातः 6 बजे से सांय 6 बजे तक और सीकर में प्रातः 8 बजे सांय 5 बजे तक इन्टरनेट बंद रहेगा। इस दौरान ब्राडबैण्ड इन्टनेट चालू रहेगा।

 

 

 

]]>