js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार 10 जुलाई को प्रातः 12.30 बजे जोधपुर जिले के पीएचईडी व जोधपुर डिस्काॅम के विभिन्न विकास कार्यो के वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। जोधपुर में राजीव गांधी सेवा केन्द्र से जनप्रतिनिधि व अधिकारी कार्यक्रम सें जुड़ेंगे।
पीएचईडी के इन कार्यो का होगा लोकार्पण
-ओसिंया व लोहावट विधानसभा की क्षेत्रीय जलप्रदाय परियोजना पांचला घेवड़ा चिराई
-शेरगढ व लोहावट विधानसभा में क्षेत्रीय जलप्रदाय परियोजना देवानिया-नाथड़ाउ-शेरगढ-चाबा पार्ट द्वितीय पैकेज तृतीय स्टेज 1
-फलोदी व लोहावट विधानसभा में लोहावट, देचू, फलोदी, बाप के फ्लोराइड ग्रस्ति गांव, ढाणियों में राजीव गांधी लिफ्ट नहर का मीठा पानी उपलब्ध कराने की परियोजना
इन का होगा शिलान्यास
-सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में पुनर्गठित जलप्रदाय योजना पाबुपुरा
-सूरसागर विधानसभा क्षेत्र में आरके पुरम (बोम्बे योजना) जेडीए जोधपुर में उच्च जलाशय व पाईप लाईन लगाने का कार्य
-जोधपुर शहर विधानसभा में पाईप लाईन विस्तार एवं वर्तमान में लगे हुए पेयजल वितरण तंत्र के सुदृढिकरण के लिए जल योजना झालामण्ड जोधपुर
जोधपुर डिस्काॅम के इन कार्यो का होगा लोकार्पण
-लोहावट विधानसभा क्षेत्र के 14 नवनिर्मित 33/11 केवी सब स्टेशन
-फलोदी विधानसभा क्षेत्र के 7 नवनिर्मित 33/11 केवी सब स्टेशन
-शेरगढ विधानसभा क्षेत्र के 7 नवनिर्मित 33/11 केवी सब स्टेशन
-लूणी विधानसभा क्षेत्र में 2 नवनिर्मित 33/11 केवी सब स्टेशन
-भोपालगढ क्षेत्र के 1 नवनिर्मित 33/11 केवी सब स्टेशन का लोकार्पण होगा।
शिलान्यास
सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड द्वारा बनाड़ में 220 केवी जीएसएस का शिलान्यास होगा।
कार्यक्रम में जयपुर से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी व उर्जा मंत्री डाॅ बीडी कल्ला, प्रभारी मंत्री महेन्द्र चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव पीएचईडी सुधांशु पंत व प्रभारी सचिव नवीन महाजन व जोधपुर से संभागीय आयुक्त डाॅ राजेश शर्मा, जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह, विधायक जोधपुर शहर श्रीमती मनीषा पंवार, विधायक सूरसारग श्रीमती सूर्यकान्ता व्यास, विधायक लूणी महेन्द्र विश्नोई, विधायक ओसिंया दिव्या मदेरणा, विधायक लोहावट किसनाराम विश्नोई, विधायक फलौदी पब्बाराम विश्नोई, विधायक शेरगढ श्रीमती मीना कंवर व विधायक भोपालगढ़ पुखराज गर्ग भी कार्यक्रम से जुड़ेंगे।
विनय एक्सप्रेस समाचार,जोधपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के निरन्तर प्रयासों से राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में पायनियर बनकर उभर रहा है। देश के दूसरे राज्यों के लोग भी हमारी चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लेने राजस्थान आ रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश में चिकित्सा सुविधाएं और भी बेहतर हों, इसके लिए राजधानी से लेकर गांव-ढाणी तक मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।
श्री गहलोत शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो काॅन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश के जोधपुर सहित 11 जिलों के 17 चिकित्सालयों मेें आईसीयू, नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू), शिशु गहन चिकित्सा इकाई (पीआईसीयू) तथा मदर केयर यूनिट के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। करीब 94 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से होने वाले इन कार्यों के पूरा होने से 531 बैड की बढ़ोतरी होगी। इसमें आईसीयू के 270, एनआईसीयू के 208, पीआईसीयू के 33 बैड तथा मदर केयर यूनिट के 20 बैड शामिल हंै।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने समाज के सभी वर्गाें को साथ लेकर कोरोना की पहली एवं दूसरी लहर का मुकाबला किया। हमारे भीलवाड़ा और रामगंज माॅडल को देश-दुनिया में पहचान मिली और दूसरे राज्यों ने भी इसे अपनाया। दूसरी घातक लहर में आॅक्सीजन एवं दवाओं की आपूर्ति तथा बैड्स को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे सबक लेते हुए हमारी सरकार मेडिकल काॅलेजों से लेकर सीएचसी-पीएचसी स्तर तक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत कर रही है ताकि तीसरी लहर आए तो हमें इस महामारी के मुकाबले में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़। आज हुए शिलान्यासों से इन जिलों में चिकित्सा व्यवस्था और मजबूत होगी।
श्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान ऐसा प्रदेश है जो सभी जिलों में मेडिकल काॅलेजों की स्थापना की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में अधिकाधिक मेडिकल काॅलेजों की स्थापना के लिए यूपीए सरकार के समय योजना बनी थी। राजस्थान ने इस दिशा में पूरी तैयारी के साथ आवश्यक शर्ताें को पूरा किया, जिसके चलते 30 जिलों में सरकारी क्षेत्र में मेडिकल काॅलेजों की स्थापना की ओर हमारे कदम बढ़ सके। शेष तीन जिलों में भी सरकारी मेडिकल काॅलेज स्वीकृत कराने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से जान गंवाने वाले परिवारों को सम्बल देने के लिए हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री कोरोना बाल कल्याण योजना लागू की है। इससे अनाथ बच्चों एवं विधवा महिलाओं के जीवन की राह आसान हो सकेगी। इसके साथ ही प्रदेशवासियों को इलाज के भारी-भरकम खर्च से मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है। सभी जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, एनजीओ आदि हर पात्र परिवार को इस योजना से जोड़ने में अपनी भागीदारी निभाएं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. रघु शर्मा ने कहा कि दूसरी लहर के कटु अनुभवों से सबक लेते हुए हमारी सरकार आॅक्सीजन उत्पादन एवं शिशु चिकित्सा इकाइयों में बढ़ोतरी की योजना पर तेजी से काम कर रही है। राज्य में एक हजार मेट्रिक टन आॅक्सीजन उत्पादन की क्षमता हासिल करने की दिशा में हम अग्रसर हैं।
उन्होंने बताया कि मार्च 2020 में प्रदेश में आॅक्सीजन बैड 5,448 थे। इनकी संख्या बढ़ाकर 13 हजार की जा रही है। साथ ही, आईसीयू के 1125 बैड थे, जिनकी संख्या अब 2622 हो जाएगी। इसी तरह एनआईसीयू बैड की संख्या 475 से बढ़ाकर 1554, पीआईसीयू बैड की 164 से 1048 और एसएनसीयू बैड की संख्या 222 से बढ़ाकर 308 की जा रही है।
चिकित्सा राज्यमंत्री डाॅ. सुभाष गर्ग ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में राज्य सरकार ने पूरे समर्पण भाव और मुस्तैदी के साथ कोरोना का प्रबंधन किया है। उन्होंने कहा कि संक्रामक रोगों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री वैभव गालरिया ने बताया कि प्रदेश में प्रतिदिन 1.50 लाख कोविड टेस्ट करने की क्षमता विकसित कर ली गई है। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में जीनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा प्रारम्भ हो गई है। विभिन्न मेडिकल काॅलेजों और सीएचसी में आॅक्सीजन प्लांट स्थापित करने का कार्य 15 अगस्त तक पूरा होना संभावित है। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा शिवांगी स्वर्णकार ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विभिन्न जिलों के सांसद-विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा श्री अखिल अरोरा, शासन सचिव चिकित्सा श्री सिद्धार्थ महाजन, संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर, मेडिकल काॅलेजों के प्राचार्य एवं अधीक्षक सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।
जोधपुर में यह रहे उपस्थितः-
जोधपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र वीसी कक्ष में महापौर श्रीमती कुन्ती देवड़ा, विधायक जोधपुर शहर श्रीमती मनीषा पंवार ,संभागीय आयुक्त डाॅ राजेश शर्मा ,जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह,, प्राचार्य मेडिकल काॅलेज डाॅ एसएस राठौड़, जसवंत सिंह कच्छवाहा, सईद अन्सारी, नरपत सिंह कच्छवाहा तीनों अस्पतालों के अधीक्षक एवं चिकित्साअधिकारी उपस्थित थे।
ये हुए शिलान्यास:-
जोधपुर के तीनों अस्पतालों में आईसीयू व एनआईसीयू बेड सुविधाओं में होगी वृद्धि
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के तीनों अस्पतालों में 60 आईसीयू व 90 एनआईसीयू बैड बढाने के लिए 26 करोड 40 लाख के कार्यो का शिलान्यास किया। जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में जनाना विंग में व उम्मेद अस्पताल में एनआईसीयू 90 बैड की व्यवस्था होगी जिसमें 60 एमडीएम जनाना विंग में व 30 बेड का उम्मेद अस्पताल में निर्माण होगा। इसमें शिशुओ को बेहतर चिकित्सा सुविधाए उपलब्ध हो सकेगी व कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। एमडीएम अस्पताल में ट्रोमा अस्पताल में 30 व एमजीएच के न्यू ओपीडी ब्लाॅक में 30 बेड आईसीयू निर्माण का कार्य होगा। आईसीयू के निर्माण होने से इस क्षेत्र के गंभीर रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इनमें उम्मेद अस्पताल में 460 लाख से 30 बैड एनआईसीयू, मथुरादास माथुर अस्पताल में 650 लाख से 30 बैड आईसीयू एवं 920 लाख से 60 बैड एनआईसीयूए महात्मा गांधी अस्पताल में 650 लाख सेे 30 बैड आईसीयू ।
अजमेर:- जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में 750 लाख से 50 बैड आईसीयू
झालावाड़:- एसआरजी अस्पताल में 450 लाख से 20 बैड आईसीयू और जनाना अस्पताल में 307 लाख से 20 बैड एनआईसीयू एवं 250 लाख से 23 बैड पीआईसीयू
कोटा:- जेके लोन अस्पताल में 579 लाख से 36 बैड एनआईसीयू एवं 250 लाख से 20 बैड मदर केयर यूनिट
चूरू:- डी.बी.एच. अस्पताल में 456 लाख से 20 बैड आईसीयू और 167 लाख से 10 बैड एनआईसीयू
बाड़मेर:- जिला अस्पताल में 456 लाख से 20 बैड आईसीयू और 167 लाख से 10 बैड एनआईसीयू
सीकर:- एस.के. जिला अस्पताल में 456 लाख से 20 बैड आईसीयू एवं मातृ शिशु अस्पताल में 200 लाख से 12 बैड एनआईसीयू
भीलवाड़ा:- महात्मा गांधी जिला अस्पताल में 456 लाख से 20 बैड आईसीयू एवं मातृ-शिशु अस्पताल में 167 लाख से 10 बैड एनआईसीयू
डूंगरपुर:- हरिदेव जोशी अस्पताल में 456 लाख से 20 बैड आईसीयू और 167 लाख से 10 बैड एनआईसीयू
पाली:- राजकीय बांगड़ अस्पताल में 456 लाख से 20 बैड आईसीयू और 167 लाख से 10 बैड एनआईसीयू
भरतपुर:- राजबहादुर मेमोरियल अस्पताल में 456 लाख से 20 बैड आईसीयू और जनाना अस्पताल में 167 लाख से 10 बैड पीआईसीयू
विनय एक्सप्रेस समाचार,जोधपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं न्यायाधिपति संदीप मेहता, अध्यक्ष महोदय, राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, जोधपुर के निर्देशानुसार 10 जुलाई को राजस्थान उच्च न्यायालय,जोधपुर में कि जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तैयारियों के लिए में 30 जून को एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया।सचिव राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति डाॅ प्रभात अग्रवाल ने बताया कि न्यायाधिपति संदीप मेहता, अध्यक्ष महोदय, राजस्थान उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, जोधपुर की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक आयोजित हुई।
न्यायाधिपति ने बैठक में सम्मिलित हुए विभिन्न इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों व अधिवक्ताओं से राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु रैफर होने वाले प्रकरणों में अधिकाधिक पक्षकारों को राजीनामें हेतु पे्ररित करने का आह्वान किया। उन्होंने अन्य इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अपनी कंपनी के ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों को निस्तारित करवाने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित अधिवक्तागण, विभिन्न इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों व विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में नाथुसिंह राठौड़, अध्यक्ष राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसियेशन, जोधपुर, सुनिल जोशी, अध्यक्ष राजस्थान हाईकोर्ट लाॅयर्स एसोसियेशन, जोधपुर, सुनिल बेनीवाल, रेखा बोराणा अतिरिक्त महाधिवक्तागण, राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर सहित न्यू इण्डिया इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड, नेशनल इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड, यूनाईटेड इण्डिया इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड, दी ओरिएन्टल इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड, रिलायंस जनरल इंश्योरंेस कंपनी लिमिटेड़, श्रीराम जनरल इंश्योरेंश कंपनी, एच.डी.एफ.सी एग्र्रो जनरल इंश्योरेंश क. लिमिटेड, इफको टाॅक्यो जनरल इंश्योरंेंस क. लिमिटेड़, के लीगल प्राधिकृत अधिकारी, इंश्योरंेस कंपनी के पैनल अधिवक्तागण व अपीलांट अधिवक्तावगण ने भाग लिया।

आदेश के तहत बाढ़ नियंत्रण कक्ष कलेक्टर परिसर में नागरिक सुरक्षा कार्यालय में 15 जून 2021 से 30 सितम्बर 2021 तक की अवधि में 24 घंटे संचालित रहेगा। आपरेशन सेन्टर के दूरभाष नम्बर 0291-2650349, 2650350 एवं 0291-2556883 (1077 टोल फ्री) होंगे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर तृतीय एवं जिला आपदा प्रबंधन के सचिव के कार्यालय दूरभाष नम्बर 0291-2650519, बाढ नियंत्रण व इमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर के प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक रामदीनाराम जाट के मोबाईल नम्बर 9314739574 रहेंगे तथा नागरिक सुरक्षा अग्निशमन सेवा के एलएफएम नरपत लाल प्रजापत के मोबाईल नम्बर 7737634175 को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी राज्य स्तर पर संचालित इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर, संभागीय आयुक्त, मौसम विभाग तथा जिले के जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, चिकित्सा विभाग, रसद विभाग, पुलिस विभागों एवं उपखण्ड एवं तहसील कार्यालय से निरन्तर संपर्क में रहेंगे तथा जिले में घटित होने वाली प्रमुख घटनाओं की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।
]]>