Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
vinay express news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 02 Jan 2024 14:47:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 12 से 14 जनवरी तक आयोजित होगा अन्तराष्ट्रीय ऊँट उत्सव : ऊंट दौड़ के साथ घुडदौड़, बीकानेर कार्निवल, हेरिटेज वॉक, क्लासिकल फॉर्म्स ऑफ़ आर्ट्स, सेलिब्रिटी नाइट व अग्नि नृत्य होंगे आकर्षण के मुख्य केंद्र https://vinayexpress.in/2024/01/02/bkn-7777/ Tue, 02 Jan 2024 14:47:42 +0000 https://vinayexpress.in/?p=79520

जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने की तैयारियों की समीक्षा
सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के निर्देश
जिला कलेक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन
मिस मरवण सहित अन्य प्रतियोगिताओं के आवेदन 5 जनवरी तक

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। अन्तराष्ट्रीय ऊँट उत्सव में इस वर्ष ऊंट दौड़ के साथ-साथ घुडदौड़ का भी आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने अन्तराष्ट्रीय ऊंट उत्सव की तैयारी के संबंध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में यह जानकारी दी । उन्होंने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव 12 से 14 जनवरी तक आयोजित होगा। इसमें बीकानेर कार्निवल, हेरिटेज वॉक, क्लासिकल फॉर्म्स ऑफ़ आर्ट्स पर आधारित कार्यक्रम सहित स्थानीय कला और संस्कृति के साथ-साथ कंटेंपरेरी आर्ट का फ्यूजन शो तथा सेलिब्रिटी नाइट तथा अग्नि नृत्य आकर्षण के मुख्य केंद्र रहेंगे।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि ऊंट उत्सव के पहले दिन बीकानेर कार्निवाल का आयोजन होगा। यह लक्ष्मी निवास पैलेस से जूनागढ़ तक आयोजित किया जाएगा ,जिसमें रंग-बिरंगे परिधानों और बीकानेर की स्थानीय कला और संस्कृति के रंगों से सराबोर और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला कलेक्टर ने इस आयोजन के लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों को विशेष कोरियाग्राफर के माध्यम से तैयारी करवाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने बताया कि हेरिटेज वॉक रामपुरिया हवेली से मोहता चौक, साग बाजार ,चूड़ी बाजार भांडाशाह जैन मंदिर से लक्ष्मीनाथ जी मंदिर होते हुए बीकाजी की टेकरी तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने संबंध में समस्त तैयारियां समय पर पूरे करते हुए साफ-सफाई, सुरक्षा सहित समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने बताया कि 13 जनवरी को धरणीधर स्टेडियम में सिटी वाइब्स कार्यक्रम में स्थानीय कला और संस्कृति तथा कंटेंपरेरी आर्ट का फ्यूजन शो आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान एक लाफ्टर शो भी रखा गया है।

Demo image

13 जनवरी को ही एनआरसीसी में ऊंट दौड़ ,ऊंट श्रृंगार, ऊंट डांस तथा ऊंट फर कटिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।इस दौरान हॉर्स रेस का आयोजन भी किया जाएगा।
इसी दिन डॉ करणी सिंह स्टेडियम में शाम को फैशन वॉक तथा फोक नाइट- सॉयल्स का सन का आयोजन होगा जिसमें विख्यात कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी। जिला कलेक्टर ने इस दौरान भी समस्त व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए।
रायसर के धोरों में होंगे विशेष आयोजन
उपनिदेशक पर्यटन अनिल राठौड़ ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दौरान रायसर में सेलिब्रिटी नाइट आयोजित की जाएगी। जिसमें अग्नि नृत्य के साथ-साथ एक विशेष सेलिब्रिटी को प्रस्तुति हेतु आमंत्रित किया जाएगा।
यहां देसी विदेशी पर्यटकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। साथ ही दिन में खो-खो, कबड्डी, साफा बांधने की प्रतियोगिता मटका दौड़, टग आफ वार, जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी ।इस दौरान सैंड आर्ट एग्जिबिशन, हॉट एयर बैलून , कैमल सफारी जैसी गतिविधियां भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
जिला कलेक्टर ने कहा कि आयोजनों की समस्त तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाए। साथ ही यातायात को लेकर व्यवस्था चाक चौबंद रहे, कहीं पर भी जाम की स्थिति ना बने, यह सुनिश्चित किया जाए।


जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने जिला परिषद के अधिकारियों को रायसर में कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के मार्ग की मरम्मत व प्रकाश इत्यादि की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हेरिटेज रूट की सड़कों, रायसर रोड़ एवं अन्य मुख्य मार्गों सहित स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करवाने , ऊँट दौड़ तथा हॉर्स रेसिंग प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र एवं राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र में व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
पोस्टर का किया विमोचन
इससे पहले जिला कलेक्टर ने अन्तर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के पोस्टर का विमोचन किया।
मिस मरवण सहित अन्य प्रतियोगिताओं में 5 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन
सहायक निदेशक पर्यटन कृष्ण कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इच्छुक 5 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। मिस्टर बीकानेर, मिस मरवण, मिसिज़ बीकाणा, ढोला-मरवण, रंगोली, मेहंदी एवं ड्राइंग जैसी प्रतियोगिताओं के लिए ढोला मारू परिसर स्थित टूरिज्म रिसेप्शन सेंटर में आवेदन जमा करवा सकते हैं।


बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) जगदीश प्रसाद गौड़, उपखंड अधिकारी बीकानेर पवन कुमार , यूआईटी सचिव मुकेश बारहठ, राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र निदेशक डॉ. अर्तबंधु साहू, पर्यटन विभाग के उप निदेशक अनिल राठौड़, सहायक निदेशक पर्यटन कृष्ण कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा सहित इंटेक के सुनील बांठिया अन्य संबंधित मौजूद रहे।

]]>
हेमेटोलॉजी विषय पर राज्य स्तरीय सेमिनार 19 फरवरी को https://vinayexpress.in/2023/02/18/bkn-4932/ Sat, 18 Feb 2023 08:21:38 +0000 https://vinayexpress.in/?p=57838 फिजिशियन्स, पिडियेट्रिशियन, पैथोलॉजी डॉक्टर्स के लिए उपयोगी रहेगा सेमिनार

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। हेमेटोलॉजी विषय पर रविवार को होटल पार्क पैरेडाईज में राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन सुबह 11 से सांय 5 बजे तक होने जा रहा है। इस सेमिनार में बीकानेर एवं अन्य जिलों से फिजिशियन्स, पिडियेट्रिशियन्स, पैथोलॉजी डॉक्टर्स भाग लेगें, इस सेमिनार में दिल्ली, जयपुर तथा बीकानेर से विभिन्न विशेषज्ञ वक्ता अपना उद्बोधन देगें।

उल्लेखनीय है कि हेमेटोलॉजी रक्त एवं रक्त उत्पाद एवं उससे संबंधित बीमारीयों का विषय है, इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य इन बीमारीयों को देखने वाले डॉक्टर्स जैसे से फिजिशियन्स, पिडियेट्रिशियन्स, पैथोलॉजिस्ट को इन बीमारीयों मे होने वाले नविन अनुसंधानों एवं इलाज से संबंधित बदलाव के बारे में जानकारी प्रदान करना है।
इस सेमिनार में अब तक 200 से अधिक प्रतिभागी डॉक्टर्स ने अपना पंजीकरण करवाया है। दिनांक 18 फरवरी को इससे संबंधित एक वर्कशॅप का आयोजन रखा गया है इसमें वक्ता ट्रेनि डॉक्टर्स को पेरिफरल ब्लड फिल्म तथा बोनमेरो जांच का प्रशिक्षण देगें, तथा 19 फरवरी को मुख्य कांफ्रेंस का आयोजन होगा जिसमें विभिन्न विषय विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा रक्त से संबंधित बीमारियों के बारे में व्यख्यान दिया जाएगा।

सेमिनार का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन बीकानेर एकेडमिक रिसर्च एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा किया जा रहा है, एवं इसमें मेडिसिन, पिडियेट्रिक्स, पैथेलॉजी और ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग तथा एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स, एसोसिशन्स ऑफ पिडियेट्रिशियन्स एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का सहयोग शामिल है।

इस सेमिनार के आयोजन समिति कि कार्यकारी समिति में डॉ. गुंजन सोनी संरक्षक, डॉ. संजय कोचर आयोजन अध्यक्ष, डॉ. परमेन्द्र सिरोही सचिव एवं डॉ. पंकज टांटीया संयुक्त सचिव है।
ये रहेगें मुख्य वक्ता
डॉ. सुधीर मेहता ,डॉ. विष्णु शर्मा, एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर, डॉ. राहूल भार्गव ईएसआईसी अस्पताल, डॉ. नरेन्द्र अग्रवाल, राजीव गांधी इंस्टिट्यूट नई दिल्ली, डॉ. प्रकाश सिंह नीम्स मेडिकल कॉलेज जयपुर, डॉ. पंकज मालूकानी जयपुर, डॉ. अंकिता जयसवाल कोर डायग्नोस्टिक गुडगांव, तथा एसपी मेडिकल कॉलेज
बीकानेर से डॉ. बीके गुप्ता, डॉ. वनिता कुमार, डॉ. परमेन्द्र सिरोही, डॉ. जीएस तंवर, डॉ. विजेता मोदी, डॉ. पंकज टांटीया, डॉ. आयुशी श्रीवास्तव, डॉ. सोनम अल्हा आदि प्रमुख वक्ता रहेगे।

]]>
आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लेस आईसीयू ऑन व्हील्स एंबुलेंस सेवा हुई प्रारंभ : डॉ. एल. के. कपिल ने किया उद्गाटन https://vinayexpress.in/2023/01/19/icu-on-wheels-ambulance-service-started/ Thu, 19 Jan 2023 14:06:52 +0000 https://vinayexpress.in/?p=55239 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  जय माँ करणी एंबुलेंस सर्विस द्वारा अति आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त नवीन एंबुलेंस सेवा का शुभ आरंभ गुरुवार शाम ट्रौमा सेंटर के सीएमओ डॉ. एल. के. कपिल के कर कमलों द्वारा किया गया।


एंबुलेंस सर्विस प्रदाता ओम सिद्ध ने बताया की इस नवीन एंबुलेंस मे वाई
फाई कनेक्शन, जीपीएस सिस्टम, पेशेंट ट्रैकिंग ऑन लाइन सिस्टम, एलईडी कैमरा, मुवेबल आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, सेक्शन मशीन, इंफ्यूजन पंप, डेफिब्रिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, बाई पेप , एबीजी मशीन सहित अन्य जीवन रक्षक उपकरण व दवाओं के साथ ट्रेंड नर्सिंग कार्मिक की सुविधा 27*7 घंटे हर समय उपलब्ध रहेगी।


एंबुलेंस सर्विस सुविधा से जुड़े विकास कुमार एवं विजय सिंह ने बताया की
7014971421, 9558794856, 7878009015, 9468786466 मोबाइल नम्बर पर किसी भी समय आपात काल एंबुलेंस सेवा हेतु तुरंत संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर सतीश ने डॉ. एल के कपिल का शॉल ओढ़ा कर श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।


इस दौरान रविंद्र गोदारा, रवि आचार्य, गंगाराम, कैलास ओझा, देवी सिंह,
अनिल चौधरी, मोती लाल जाट, बलबीर चौधरी, सुरेश चौधरी, भुवनेश शर्मा, गौरी शंकर सोनी, जय प्रकाश सिंह, दीपक चौधरी, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह शेखावत, कैलास, देव मेघवाल, विक्रमसिंह जाट, हमीद पठान, मोहम्मद रमजान सहित अन्य गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

]]>
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित करने प्रारम्भ https://vinayexpress.in/2022/07/20/declaration-of-results-of-examination-2022-begins/ Wed, 20 Jul 2022 13:18:17 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39508 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा मुख्य परीक्षा 2022 की स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाएं दिनांक 19 जुलाई, 2022 को सफलतापूर्वक आयोजन के पश्चात् दिनांक 20 जुलाई, 2022 से परीक्षा परिणाम जारी करना प्रारम्भ का दिया गया है। आज माननीय कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने कुलसचिव श्री यशपाल आहूजा एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजाराम चोयल की उपस्थिति में आॅनलाइन माध्यम से एम.ए. पूर्वार्द्ध संगीत एवं एम. ए. उत्तरार्द्ध संगीत के परीक्षा परिणाम घोषित किये।
मीडिया प्रभारी डाॅ. बिट्ठल बिस्सा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा सम्पन्न हुई परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र जारी करने के प्रयास किये जाएंगे जिससे विद्यार्थी आगामी अध्ययन कर सके तथा पी.टी.ई.टी के माध्यम से शिक्षक-प्रशिक्षण कोर्स में भी प्रवेश ले सके।

]]>
हर घर तिरंगा कार्यक्रम’ में जिले में 2 लाख घरों पर लगेगा तिरंगा -9 से 16 अगस्त तक आयोजित होगा कार्यक्रम https://vinayexpress.in/2022/07/13/in-the-har-ghar-indinan-flag-programme-the-indinan-flag-will-be-installed-on-2-lakh-houses-in-the-district/ Wed, 13 Jul 2022 14:43:33 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39232 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत 9 से 16 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत संभाग के चार जिलों में 5 लाख घरों पर तिरंगा लगवाया जाएगा।
संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने बताया कि बीकानेर में 2 लाख,हनुमानगढ़, चूरू व श्रीगंगानगर में 1-1 लाख घरों पर तिरंगा झंडा लगवाने का लक्ष्य लिया गया है। बुधवार को इस सम्बंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में संभागीय आयुक्त ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आमजन को जोड़ने की दिशा में प्रयास होंगे। जिससे आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना और सुदृढ़ की जा सके और उनकी सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर युवा पीढ़ी का राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ जुड़ाव स्थापित करने के उदेश्य के यह तिरंगा लगवाया जाएगा। इसके लिए नेहरू युवा केन्द्र सहित अन्य प्रबुद्धजनों विभिन्न राजकीय विभागों, ए एन एम ,आंगनबाड़ी, आशा का भी सहयोग लेते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से इन गतिविधियों को व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।


वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रमुख शासन सचिव ग्रामीण विकास अपर्णा अरोड़ा व ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग सचिव नवीन जैन ने अधिक से अधिक आमजन को अभियान में जोड़ने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद नित्या के,ज़िला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, अधिशासी अभियंता ई जी एस धीर सिंह गोदारा उपस्थित रहे।

]]>
एक मुश्त ऋण समाधान योजना 31 मार्च तक रहेगी प्रभावी https://vinayexpress.in/2022/07/12/one-time-loan-resolution-scheme-will-be-effective-till-march-31/ Tue, 12 Jul 2022 13:16:49 +0000 https://vinayexpress.in/?p=39104 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के लिए ऋण की बकाया राशि में राहत देने के लिए चलाई जा रही एक मुश्त ऋण समाधान योजना 31 मार्च 2023 तक प्रभावी रहेगी। योजना में कारोबारी एवं शिक्षा ऋण के बकायादार ऋणियों पर अधिरोपित दण्डनीय ब्याज में पूर्ण छूट प्रदान की गई है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि सभी पात्र बकायादार ऋणी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि आवेदक अपनी बकाया किश्तें एक मुश्त जमा करवाते हैं तो उन्हें दण्डनीय ब्याज में पूर्ण छूट मिलेगी।

]]>
जाग्रत जयपुर‘ अभियान का हुआ शुभारंभ : जिला कलक्टर राजन विशाल ने किया जिंगल और लोगो का लोकार्पण https://vinayexpress.in/2022/04/21/jagrat-jaipur-campaign-launched/ Thu, 21 Apr 2022 11:03:37 +0000 https://vinayexpress.in/?p=29390 विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। जिला कलक्टर श्री राजन विशाल और जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) के आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी ने गुरुवार को जयपुर जिला कलक्ट्रेट सभागार में जाग्रत जयपुर अभियान का शुभारंभ किया। जिला कलक्टर श्री विशाल ने सिंगल यूज प्लास्टिक के निषेध जागरूकता के लिये सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार जिंगल और जयपुर जिला प्रशासन द्वारा तैयार लोगो का विमोचन किया।

श्री विशाल ने बताया है कि जयपुर जिला प्रशासन द्वारा चलाये जाने वाले ‘जाग्रत जयपुर‘ अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को निषेध करने हेतु लोगों को जागरूक किया जायेगा। इस अभियान के तहत पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की अधिसूचना के अनुसार चिन्हित एकल प्रयोग प्लास्टिक वस्तुओं (सिंगल यूज प्लास्टिक) के विनिर्माण आयात, भण्डारण, वितरण बिक्री और उपयोग को 01 जुलाई से निषेध किये जाने के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा।

जिला कलक्टर ने कहा कि 5 ई (Education, Engagement, Enablement, Evidence & Encouragement और Enforcement पर इस अभियान को चलाया जायेगा। लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के लिये समझाइष की जायेगी, उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक के रोक के लिये शिक्षित किया जायेगा। लोगों को ही आगे बढ़कर इस अभियान को सफल बनाने के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक एक ऐस प्लास्टिक है जिसका उपयोग हम केवल एक बार करते है। एक बार इस्तेमाल कर फेंक दी जाने प्लास्टिक ही सिंगल यूज प्लास्टिक कहलाता है। इसे डिस्पोजेबल प्लास्टिक भी कहते है। प्लास्टिक की थैलियॉ, प्याले, प्लेट, स्ट्रा और कुछ पाउच आदि सिंगल यूज प्लास्टिक का उदाहरण है।

श्री विशाल ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण मंडल को जिला प्रशासन द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है कि जो संस्थान सिंगल यूज प्लास्टिक से पूरी तरह मुक्त हो गये है, उनको मंडल द्वारा सत्यापन उपरान्त प्रमाण पत्र दिया जाए। इस पहल से लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा और लोग इस अभियान में बढ़चढकर भाग भी लेगे।

जयपुर नगर निगम के आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी ने कहा कि ‘जाग्रत जयपुर‘ अभियान एक अभिनव पहल है। नगर निगम इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर निषेध लगवाने में भूमिका निभायेगा। सभी को मिलजुलकर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। समन्वित प्रयास से ही यह अभियान सफल हो सकेंगा।

कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट – प्रथम श्री राजेन्द्र सिंह चारण ने किया। समारोह में पॉल्यूशन कन्ट्रोल बोर्ड, जिला परिषद, जिला प्रशासन, नगर निगमों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

]]>
जोधपुर में पटवारी का दलाल 1500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पटवारी हुआ मौके से फरार https://vinayexpress.in/2022/03/25/patwaris-broker-arrested-red-handed-taking-rs-1500-bribe-in-jodhpur/ Fri, 25 Mar 2022 05:53:19 +0000 https://vinayexpress.in/?p=26515 आरोपी पटवारी की निवास की तलाशी में 1 लाख 45 हजार रुपये नगद बरामद : आरोपियों के आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्रवण कुमार (प्राईवेट व्यक्ति) को योगेन्द्र सिंह पटवारी हल्का कोसाणा, तहसील पीपाड़, जिला जोधपुर के लिये परिवादी से 1500 रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

File Photo : भगवान लाल सोनी – महानिदेशक : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक श्री भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की जोधपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि कृषि भूमि का नामान्तकरण ऑनलाईन दर्ज करने की एवज में योगेन्द्र सिंह पटवारी हल्का कोसाणा, तहसील पीपाड़, जिला जोधपुर द्वारा 4 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

आरोपी पटवारी द्वारा परिवादी से 2 हजार रुपये पहले ही रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये है तथा अब अपने दलाल श्रवण कुमार (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से 1500 रुपये रिश्वत और मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जोधपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री भोपाल सिंह लखावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज पुलिस निरीक्षक श्री रूपसिंह एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये श्रवण कुमार पुत्र श्री माधुराम मेधवाल निवासी पटवार भवन के पास कोसाणा, तहसील पीपाड़, जिला जोधपुर (प्राईवेट यक्ति) को परिवादी से 1500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी योगेन्द्र सिंह पटवारी हल्का कोसाणा, तहसील पीपाड़, जिला जोधपुर ए.सी.बी. की कार्यवाही की भनक लगने पर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि आरोपी पटवारी योगेन्द्र सिंह के निवास की तलाशी में 1 लाख 45 हजार रुपये अतिरिक्त नगद मिले हैं।

दिनेश एम.एन. : अतिरिक्त महानिदेशक – भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।


एसीबी महानिदेशक, श्री भगवान लाल सोनी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं वॉट्सएप हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर 24X7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

]]>
श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन में आयोजित नि:शुल्क होमियोपैथी चिकित्सा शिविर सम्पन्न https://vinayexpress.in/2022/03/22/free-homeopathy-medical-camp-completed/ Tue, 22 Mar 2022 13:33:01 +0000 https://vinayexpress.in/?p=26191 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।  श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पेंशनर्स सोसायटी द्वारा निशुल्क होमियोपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन में आयोजित किया गया ।


डॉ.अमित कुमार व्यास ने शिविर में रोगियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि होमियोपैथी में सर्वसुलभ इलाज है मग़र ध्यान रखने की बात यह है कि दवा का सेवन करने से पहले मुंह को अच्छी तरह से साफ करलें, फिर दवा का सेवन करें तत्पश्चात आधे घण्टे किसी भी चीज का सेवन न करें, इससे दवा शीघ्र असर करेगी ।

डॉ. व्यास ने रोगियों को स्वास्थ्य परामर्श देते हुए निशुल्क दवाएं प्रदान की । मोहनलाल सोनी और सूरजरतन सोनी ने सहयोग किया ।
इससे पहले संस्था अध्यक्ष सुंदरलाल सोनी और डॉ.अमितकुमार व्यास ने मां सरस्वती के आगे माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए । रोगियों के पंजीकरण में सोसायटी सदस्यों प्रेमप्रकाश सोनी, ब्रजरतन सोनार, जुगराज सोनी, केसरी सोनी , ब्रजगोपाल सोनी के साथ शंकरलाल सोनी और टीकमचंद सोनी ने सहयोग किया ।

]]>
विश्व जल दिवस पर ली जल संचय की शपथ : जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वृत्त कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित https://vinayexpress.in/2022/03/22/pledge-to-conserve-water-on-world-water-day/ Tue, 22 Mar 2022 12:49:23 +0000 https://vinayexpress.in/?p=26187 विनय एक्सप्रेस सामचार,बीकानेर। विश्व जल दिवस पर मंगलवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वृत्त कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय कुमार शर्मा थे I शर्मा ने पानी बचाने, टोंटी खुली नही छोड़ने, सामाजिक स्तर पर पानी व्यर्थ करने वाले को टोकने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पानी की महत्ता को जानना हमारा मौलिक कर्तव्य है l


कार्यक्रम में अधीक्षण आभियन्ता बलबीर सिंह ने कहा कि पानी का उचित उपयोग आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
इस दौरान कार्मिक अधिकारी मनोज व्यास, आधिशाषि अभियंता गिरधारी, जसविंद्र सिंह, हेमन्त पूर्वा सहायक अभियंता ने भी सम्बोधित किया l


कार्यकम में विभाग की लेखाकार पिंकी राजपुरोहित ने बताया कि शहरी लोगों को भी ग्रामीण परिवेश के लोगों से पानी बचाने की सीख लेनी चाहिए l


कार्यक्रम के जल जीवन मिशन एम एन्ड इ सलाहकार योगेश बिस्सा ने बताया कि अगर आज हम पानी नही बचाएंगे तो हमे भी भविष्य में अनिवार्य रूप जे एटीएम से 10 रु की गिलास पानी खरीदना पड़ेगा l
उक्त कार्यक्रम में विभाग के कर्मचारियों के साथ साथ डीपीएमयू प्रोजेक्ट के महेश शर्मा व आईएसए प्रतिनिधि संजय शिम्भी उपस्थित रहे।

]]>