Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
vinayexpress news – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Fri, 08 Oct 2021 17:33:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 पवनपुरी स्थित ओटीएस परिसर शादी विवाह हेतु होगा उपलब्ध https://vinayexpress.in/2021/01/24/ots-bkn-news/ Sun, 24 Jan 2021 11:44:30 +0000 https://vinayexpress.in/?p=2545 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। नागणेचीजी मंदिर के सामने वाली रोड पर स्थित हरिश्चंद्र माथुर राज्य लोक प्रशासन संस्थान, (ओटीएस) परिसर अब शादी- विवाह, पार्टी, एवं अन्य आयोजनों हेतु उपलब्ध रहेगा। संस्था के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) गोपाल राम बिरड़ा ने बताया कि ओटीएस परिसर कुल 20 एकड़ में बना हुआ है इसमें 5-5 एकड़ दो ग्राउंड है, एक हॉस्टल मैस, एक बड़ा डाइनिंग हॉल भी है। बिरड़ा ने बताया कि संस्थान परिसर का सदुपयोग करते हुए राजकोष में वृद्धि कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।


राजकीय कर्मचारियों को मिलेगी विशेष छूट

गोपालराम बिरड़ा-राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी

अतिरिक्ति निदेशक (प्रशासन) गोपाल राम बिरड़ा ने बताया कि किसी भी कैडर के राजकीय कर्मचारी द्वारा यदि शादी-पार्टी, विवाह, रिटायमेंट, आदि किसी आयोजन में परिसर की बुकिंग करवाई जाती है तो उन्हें विशेष छूट दी जाएगी।
ओटीएस परिसर शहर की मुख्य कॉलोनी पवनपुरी में स्थित है, इसमें पानी- बिजली की सुविधा के अतिरिक्त बड़ा पार्किंग स्पेस, शांत वातावरण, हरियाली सहित वे सभी सुविधाएं उपलब्ध है जो किसी आयोजन हेतु जरूरी हो।
बुकिंग संबधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय समय मे मिला जा सकता है।

E.mail:vinayexpressindia@gmail.com

]]>
मंगलवार को एक साथ आए 102 कोरोना पाॅजिटिव https://vinayexpress.in/2020/08/11/covid-report-bkn-12/ Tue, 11 Aug 2020 13:05:17 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1789 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। मंगलवार सांय को एसपी मेडिकल काॅलेज की वीआरडीएल लैब से जारी कोरोना रिपोर्ट में एक साथ 102 मरीज कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट हुए है। सीएमएचओ डाॅ. बीएल मीना ने बताया कि मंगलवार अभी प्राप्त एक रिपोर्ट में कुल 102 पाॅजिटिव मरीज सामने आए है । स्वास्थ्य विभाग की टिम पूरी मुस्तैदी के साथ पाॅजिटिव मरीजों से संपर्क कर उनके बेहतर उपचार हेतु कोविड केयर सेंटर ले जाएगी इसी के साथ मीना ने आमजन से भी सतर्क रहने एवं सरकारी गाइडलाइन्स को फाॅलो करने की अपील की है।

E.mail : vinayexressindia@gmail.com

]]>
रविवार को 3 पुलिस थाना के कुछ एरिया में लगाया गया कर्फ्यू https://vinayexpress.in/2020/08/02/city-news-bkn-3/ Sun, 02 Aug 2020 13:10:07 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1686 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) सुनीता चौधरी ने रविवार को एक आदेश जारी कर शहर के 3 थानों के कुछ क्षेत्रों में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है।
चैधरी ने बताया कि थाना जेएनवीसी के अन्तर्गत शिवबाड़ी रोड़ के क्षेत्र में- मकान बोहरा सदन से मकान हिमान्शु पंचारिया तक के क्षेत्र में, जयनारायण व्यास काॅलोनी के क्षेत्र में- मकान संख्या 5-सी-7 से मकान 5-सी-8 तक के क्षेत्र में निषेधाज्ञा लगाई गई है।
थाना सदर के राणीसर बास के क्षेत्र में- चौखूंटी फाटक के पास मकान दिनेश पाल प्रथम से मकान लालजी स्वामी तक- मकान लालजी स्वामी से मकान दिनेश पाल द्वितीय तक के क्षेत्र में, म्यूजियम सर्किल के क्षेत्र में- म्यूजियम सर्किल के पास कोठी नं.-13 बी तक के क्षेत्र में निषेधाज्ञा लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि थाना गंगाशहर के चौपड़ा बाड़ी, गंगाशहर के क्षेत्र में- हरिराम जी के मंदिर के पीछे, भंडारी क्वार्टर से पहले मकान जयतीलाल भूरा से मकान श्यामलाल सेवग तक- खाली बाड़ा बाबूलाल जाट से मकान श्याम दर्जी तक के क्षेत्र में, पुराना बस स्टैण्ड, गंगाशहर के क्षेत्र में- चौधरी धर्म कांटे के सामने विनायक जनरल स्टोर से वाशिंग सेण्टर व कबाड़ी की दुकान तक के क्षेत्र में, गोपेश्वर बस्ती, गंगाशहर के क्षेत्र में- गहलोत गेस्ट हाऊस के पीछे गोपेश्वर बस्ती व हाफिज काॅलोनी के बीच में मकान शंकरलाल आसदेव सुथार से बाड़ा साड़ी प्रिण्ट मोहम्मद सदीक तक- मकान लक्ष्मण कुलरिया सुथार से मकान मोहम्मद सदीक तक के क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की गई है।
चौधरी ने बताया कि इन आदेशों की पालना नहीं करने वाले संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान महामारी अध्यादेश, 2020 एवं आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। निषेधाज्ञा अगले आदेश तक प्रभाव में रहेगी।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
अब नोखा से आये 5 पॉजिटिव, कुल संख्या हुई 48 https://vinayexpress.in/2020/07/31/covid-news-bkn-3/ Fri, 31 Jul 2020 12:08:51 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1615 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर । बीकानेर शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, आज शुक्रवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में वीआरएडीएल लैब से जारी कि गयी चौथी रिपोर्ट में नोखा से 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज आये है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बीएल मीना ने बताया कि कोरोना लैब से प्राप्त विभिन्न रिपोर्ट्स में आज क्रमशः 26, 8,9, ओर अब नोखा से 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज एक ही दिन में आए है, इनकी कुल संख्या 48 हो गयी है। बढ़ते पॉजिटिव ग्राफ के साथ साथ नेगेटिव मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है जो कि राहत की खबर है। आज नेगेटिव मरीजो की कुल संख्या 1140 हो गयी है। बीएल मीना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम राज्य सरकार के निर्देशानुसार पूरी मुस्तेदी से कार्य कर रही है, ओर अपनी ओर से बेस्ट एफर्ट लगा रही है।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>
बीकानेर में फिर से लॉकडाउन की खबर फेक न्यूज : जिला मजिस्ट्रेट ने दिए जांच के निर्देश, दोषी के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई https://vinayexpress.in/2020/06/27/administration-news/ Sat, 27 Jun 2020 17:57:08 +0000 https://vinayexpress.in/?p=1464 विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिले में फिर से लॉकडाउन किए जाने की खबरें भ्रामक है और ऐसी खबर फैलाने वाले के विरुद्ध शीघ्र ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम ने यह जानकारी दी। जिला मजिस्ट्रेट ने बतायाा कि लॉकडाउन की वायरल हो रही खबर फेक न्यूज है। जिला प्रशासन द्वारा ऐसा कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। यह पूरी तरह से भ्रामक समाचार है । संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बीकानेर में कोरोनावायरस संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। जो भी रोगी अब तक मिले हैं उनसे संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग और सैंपल जांच का काम किया जा रहा है। बीकानेर में लॉक डाउन करने की कोई योजना नहीं है इस संबंध में जो भी खबर फैलाई गई है वह पूरी तरह से निराधार और झूठ है। पुलिस के साइबर विभाग को यह फेक न्यूज वायरल करने वाले अकाउंट का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं, फिलहाल जांच जारी है और संबंधित व्यक्ति का पता लगते ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूचना और जनसंपर्क उपनिदेशक विकास हर्ष को संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

E.mail:
vinayexpressindia@gmail.com

]]>