js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170
विनय एक्सप्रेस समाचार,बीकानेर। उन्नत समाज एवं समर्थ राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने एवं सामाजिक समरसता कि दिशा में अग्रणी संस्था विप्र फाउण्डेशन की बीकानेर इकाई द्वारा स्थानीय बोथरा काॅम्पलेक्स स्थित विफा कार्यालय में संगठन की बैठक प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि आगामी 10 अप्रैल को गोकुल सर्किल स्थित सुरदासानी बगीची बीकानेर में ईडब्ल्यूएस तथा मूलनिवासी प्रमाणपत्र बनाने के लिए विप्र फाउंडेशन द्वारा एक दिवसीय केंप लगाया जा रहा है। केंप का समय दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। सर्व सम्मति से कैम्प प्रभारी एडवोकेट सुखदेव व्यास को बनाया गया है।

पुरोहित ने बताया कि लंबे समय से सवर्ण वर्ग के ईडब्ल्यूएस के प्रमाणपत्र नहीं बनने से इसका पूरा लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा था। पिछले दिनों जिलाधीश महोदय से मिलकर विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधि मंडल द्वारा इस बाबत बात की गई थी। प्रशासन से अनुमति मिलने पर केंप के आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। केंप के सफल आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई। जिसमें प्रचार प्रसार के लिए मुकेश सारस्वत, टेंट, स्थान एवं सामग्री व्यवस्था के लिए राजकुमार व्यास तथा विभिन्न वार्ड से आमजन को आमंत्रित करने के लिए संबंधित वार्ड पार्षदों को प्रभारी तय किये गये। केंप को सफल बनाने के लिए प्रदेश महामंत्री संगठन देवेन्द्र सारस्वत, प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेश चन्द्र उपाध्याय, पार्षद सुधा आचार्य, शहर जिला महामंत्री नारायण पारीक, योगेश बिस्सा, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सारस्वत, एडवोकेट अजय व्यास ने सुझाव दिये। मीटिंग में हेमंत शर्मा, सीमा पारीक, छोटुलाल चुरा तथा नीरज गोस्वामी उपस्थित हुए।

विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर । विप्र फाउंडेशन के आह्वान पर आध्यात्मिक जगत ने भी परशुराम जयंती से कोरोना को हराने के लिए पूरी संकल्पबद्धता के साथ मोर्चा खोल दिया।
आरोग्य सिद्धि दिवस कार्यक्रम के बीकानेर प्रभारी देवेंद्र सारस्वत ने बताया कि ब्राह्मणों के वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन तो इसके लिए बकायदा दुर्गा सप्तशती के महामारी नाशक मंत्र के एक करोड़ जप करवा रहा हैं। महामारी नाशक श्ऊँ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते।।श् मंत्र जाप की शुरुआत शनिवार शाम रैवासा (राजस्थान) में प्रदोष काल से की गई।
रैवासा पीठाधीश्वर राधवाचार्य महाराज वेदांती ने ऑनलाइन संकल्प दिलवाया ताकि देशभर में जिन लोगों ने मंत्रजाप का संकल्प लिया है वे अपने-अपने घरों में बैठ मंत्र जाप कर सके।

विफा के प्रदेश अध्यक्ष भँवर पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि विफा के चार दिवसीय आरोग्य सिद्धि अनुष्ठान आयोजन में जरूरतमंदों को भोजन थाली उपलब्ध करवाने के संकल्प के तहत आज बीकानेर शहर के प्रमुख पंडितों ज्योतिषाचार्य भागवताचार्ययों द्वारा कोरोना नाशक महामंत्र का जाप प्रारम्भ किया गया वह संकल्पित कार्यकर्ताओ द्वारा जरूरतमंद को भोजन भी पहुंचाया जा रहा है ।
विफा युवा मंच के प्रांतीय महामंत्री दिनेश ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों के द्वारा अपने अपने निवास स्थानों पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर देश को कोरोना से मुक्ति दिलाने की कामना की, जयपुर स्थति परशुराम सर्किल पर सांसद रामचरण बोहरा भाजपा सतीश पूनिया द्वारा चित्तोड़ में सांसद सीपी जोशी विफा के पूजा अर्चना कार्यक्रम में शामिल हुए।
वीसीसीआई के अध्यक्ष सीए सुधीर शर्मा ने जानकारी देते बताया कि बीकानेर के साथ देशभर में सभी प्रमुख महानगरों कोलकाता, मुम्बई, हैदराबाद, बैंगलुरू, सूरत, अहमदाबाद आदि सहित आदिवासी अंचल के सुदूर गांव-ढाणियों और कस्बों तक में मंत्र जाप और जरूरतमंद को भोजन थाली उपलब्ध करवाने का सिलसिला शुरू हो गया। आरोग्य सिद्धि दिवस अनुष्ठान का समापन 28 अप्रैल को आद्य शंकराचार्य की जयंती के दिन पूर्णाहुति के साथ होगा।
जिलाध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने कहा कि कोरोना की महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए ही घर-घर पाठ का यह आयोजन देशभर में एक साथ किया गया हैं। मंत्र जाप की खास बात यह है कि इसमें ब्राह्मणों के अलावा अन्य सनातनी (सर्व समाज) भी स्वेच्छा से आगे आ जुड़ा है।
प्रदेश महामंत्री गोपाल जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के बिसाऊ कस्बे में तो एक हरिजन बालक और जनजाति के दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने संकल्प ले मंत्रोजाप प्रारंभ किया हैं। विदेशों में बसे कई विप्रों ने भी मंत्र जप का संकल्प लिया हैं।
आरोग्य सिद्धि दिवस को सफल बनाने के लिए विफा युवा मंच के प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा पारीक पश्चिम प्रभारी राजकुमार व्यास सुरेंद्र चुरा सुनील तावनियाँ सुभाष सारस्वत आनंद पारीक दिनेश जस्सू कैलाश कठातला भगवान देव सारस्वत महेश प्रकाश सांखी मीना आचार्य आदि कार्यकर्ताओं ने प्रमखु सक्रिय भूमिका निभाते हुए ज्यादा से ज्यादा विप्र बन्धुओं को इस अनुष्ठान में संकल्पित करवा रहे है ।
E.mail : vinayexpressindia@gmail.com
]]>