Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
water workds dept – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Mon, 27 Apr 2020 17:36:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 लॉकडाउन अवधि में पूरे प्रदेश में निर्बाध पेयजल आपूर्ति की सतत मॉनिटरिंग करेः प्रमुख शासन सचिव https://vinayexpress.in/2020/04/27/jaipur-2/ Mon, 27 Apr 2020 17:36:53 +0000 https://vinayexpress.in/?p=765 विनयएक्सप्रेस समाचार, जयपुर। जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री राजेश यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि प्रदेश में कोरोना के कारण उत्पन्न स्थितियों एवं लॉकडाउन की अवधि में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें। इस दौरान जनता को पेयजल से सम्बंधित किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए, कहीं से भी किसी प्रकार की शिकायत आने पर उसका त्वरित निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान करे।

water supply

यादव सोमवार को शासन सचिवालय में जलदाय विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पेयजल आपूर्ति की सतत मॉनिटरिंग को जारी रखे, साथ ही सभी जिलों से प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण के बारे में की गई कार्यवाही की नियमित रिपोर्ट भेजी जाए।
प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि सभी जिलों में कार्यरत कंट्रोल रूम पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का स्थानीय स्तर पर निस्तारण करे और राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के माध्यम से जिलों में जो प्रकरण भिजवाए जा रहे है, उनका भी निर्देशानुसार समाधान करते हुए प्रगति रिपोर्ट से उच्चाधिकारियों को अवगत कराए।

nal

बैठक में प्रमुख शासन सचिव ने प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि नए प्रोजेक्ट्स की डीपीआर तैयार करने एवं इसकी एजेंसी तय करने का कार्य इस प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, जिससे गुणवत्ता पूर्ण कार्य हो सके और जनता को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचे। उन्होने अधिकारियों को बकाया कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए प्रभारी मॉनिटरिंग एवं समन्वय के भी निर्देश दिए। इसके अलावा सम्पर्क पोर्टल के बकाया प्रकरणों, कोरोना से उत्पन्न स्थितियों एवं गर्मिर्यों में गांव एवं शहरों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति के लिए स्थापित जिला एवं राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम के कार्यों की अब तक की प्रगति, फर्मो से जुड़े प्रकरणों तथा अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई।

pipe line

यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड आपदा के दृष्टिगत पूरे प्रदेश में जहां-जहां भी टैंकर द्वारा पेयजल आपूर्ति की आवश्यकता हो वहां युक्तियुक्त मांग के आधार पर तत्काल जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी जिलों को पर्याप्त बजट पहले से ही उपलब्ध कराया जा चुका है। उन्होंने निर्बाध पेयजल आपूर्ति के लिए आवश्यक वस्तुओं के रेट कॉन्ट्रेक्ट समय रहते अनुबंधित करने के बारे में भी निर्देश दिए।

water in khet

बैठक में बहुमंजिला रिहाईशी इमारतों को जल आपूर्ति के लिए सुविचारित नीति बनाने के मुद्दे पर भी विस्तृत चर्चा की गई। प्रमुख शासन सचिव ने हैण्ड पम्प रिपेयरिंग अभियान की समीक्षा करते हुए इसकी प्रगति पर असंतोष जाहिर किया। उन्होंने हैंडपम्प द्वारा आपूरित जल की नियमित सैम्पलिंग करने तथा फेल होने वाले सैम्पल्स के लिए उत्तरदायी अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के भी निर्देश प्रदान किए।

बैठक में जलदाय विभाग के विशिष्ट शासन सचिव बीएल मीना, उप शासन सचिव  राजेन्द्र शेखर मक्कड़, मुख्य अभियंता (शहरी एवं एनआरडब्ल्यू) सीएम चैहान, मुख्य अभियंता (ग्रामीण) आरके मीना, मुख्य अभियंता (प्रशासन) संदीप शर्मा के अलावा विभाग के अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com

]]>