Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php on line 6170

Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/functions.php:6170) in /home2/vokunju1/public_html/vinayexpress.in/wp-includes/feed-rss2.php on line 8
World Water Day – Vinay Express https://vinayexpress.in खबर हमारी विश्वास आपका Tue, 22 Mar 2022 15:14:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 सेठ भैरु दान चोपड़ा स्कूल में विश्व जल दिवस के उपलक्ष पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन https://vinayexpress.in/2022/03/22/competition-organized-on-the-occasion-of-world-water-day/ Tue, 22 Mar 2022 15:14:49 +0000 https://vinayexpress.in/?p=26233 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। सेठ भैरु दान चोपड़ा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर में विश्व जल दिवस के उपलक्ष में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं विश्व जल संरक्षण के प्रति अपनी संवेदनाएं भावनाएं चित्रों और शब्दों के माध्यम से अभिव्यक्त की। विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया कि किस प्रकार हम वर्षा जल को संरक्षित कर सकते हैं। यदि सभी मिलकर प्रयास करें तो जल की हर बूंद को बचाया जा सकता है और भूमिगत जल को बढ़ाया जा सकता है। बर्बाद हो रहे जल को बचाते हुए उसका अधिकतम उपयोग किया जा सकता है । जहां कहीं भी व्यर्थ में जल बह रहा हो उसे हर संभव प्रयास करते हुए बचाना चाहिए ताकि ना केवल भूमिगत जल को बढ़ावा मिले बल्कि जल का अधिकतम उपयोग कर पर्यावरण एवं जल को संरक्षित करें। जल ही जीवन है बिन पानी सब सून सेव वाटर पेव फ्यूचर आदि उक्तियों के माध्यम से जल की महत्ता को शब्दों और चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया । विद्यालय के यूथ एवं इको क्लब के प्रभारी श्री अशोक कुमार व्यास ने विद्यार्थियों के समक्ष जल की महत्ता उसकी उपयोगिता जल के बचाव के उपायए विद्यालय परिक्षेत्र में जल का संरक्षण किस प्रकार किया जाए विषय पर व्याख्यान दिया । विद्यालय के स्काउट प्रभारी श्री शिव कुमार सुथार श्री श्याम जी देवड़ा और श्री किशन सुथार आदि विद्वानों ने घटते वैश्विक जल के बारे में और उसके संरक्षण के बारे में अपने विचार अभिव्यक्त किए।

]]>
सब मिलकर करो सहयोग, पानी का न करो दुरूपयोग : विश्व जल दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजित https://vinayexpress.in/2022/03/22/everyone-cooperate-together-do-not-misuse-water/ Tue, 22 Mar 2022 13:36:06 +0000 https://vinayexpress.in/?p=26201 विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान माह मार्च के निर्देशानुसार मंगलवार, 22 मार्च को जोधपुर मुख्यालय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला की सचिव पूर्णिमा गौड़ द्वारा विश्व जल दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला के सचिव न्यायाधीश गौड़ ने बताया कि 22 मार्च को पूरे विश्व में हर वर्ष विश्व जल दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1993 में एक सामान्य सभा के माध्यम से इस दिन को एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में मनाने का निर्णय किया। इस अभियान में लोगों की जागरूकता बढाने के लिये जल के महत्व की आवश्यकता और जल संरक्षण के बारे में समझाने के लिये हर वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। पानी की आवश्यकता हर मनुष्यों को है। कहा भी गया है, जल है तो हम है या जल ही जीवन है। प्रकृति पर्याप्त जल प्रदान करती है ताकि मनुष्य खा सके और जीवित रह सके, लेकिन मनुष्यों ने अपने फायदे के लिए प्रकृति को परेशान करना शुरू कर दिया है। इसलिये प्रकृति के संरक्षण और विशेष रूप से पानी के बारे में जागरूकता बढाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय दिवस की आवश्यकता थी। जिस पर लोगों को प्रकृति के लिए बढती समस्याओं से सतर्क किया जाये और पृथ्वी पर दुनिया हर दिन प्रदूषित होती जा रही है। हमें यह जानना जरूरी है कि हम प्रदूषण को कैसे कम कर सकते है और हमारी प्रकृति को संरक्षित कर सकते है।
उन्होंने बताया कि यह निर्विवाद सत्य है कि सभी जीवित प्राणियों की उत्पत्ति जल में हुयी है। वैज्ञानिक अब पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों पर पहले पानी की खोज को प्राथमिकता देते है। पानी के बिना जीवन जीवित ही नहीं रहेगा। इसी कारणवश अधिकांश संस्कृतियांॅ नदी के पानी के किनारे विकसित हुई है। दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा आबादी जिसमें भारत में पीने योग्य पानी की कमी एक मजबूत समस्या है। भारत में कई राज्य कई गांव पानी की कमी से पीड़ित है, जिसके परिणामस्वरूप किसान आत्महत्या तक कर लेते है। भारत की अर्थव्यवस्था कृषि पर अत्यधिक निर्भर है और जल की कमी से कृषि बहुत कम होती है क्योंकि बारिश की कमी के कारण कम खेती की पैदावार होती है। इसके अलावा पानी के संसाधन जो उपयोग के लिये उपलब्ध है हमें उनका सही तरीके से उपयोग करना चाहिये। पानी हम सभी प्राणियों के जीवन में एक अहम भूमिका निभाता हैं।
]]>
विश्व जल दिवस के अवसर पर कार्यशला आयोजित https://vinayexpress.in/2022/03/22/workshop-organized-on-the-occasion-of-world-water-day/ Tue, 22 Mar 2022 13:27:26 +0000 https://vinayexpress.in/?p=26195 विनय एक्सप्रेस समाचार, जोधपुर। विश्व जल दिवस के अवसर पर मंगलवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा श्रीराम एक्सीलेंसी में कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें ‘अदृश्य होते हुए भूजल को दृष्टिमान से करने‘ विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य वक्ता वरिष्ठ भूजल वैज्ञानिक डा0 प्रहलाद सिंह राठौड़ ने विस्तृत जानकारी देते हुए सुधारात्मक सुझाव दिए। कार्यशाला में जल जीवन मिशन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए विस्तारपूर्वक तकनिकी चर्चा व फील्ड में किए जा सकने वाले नवाचारों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में ग्राम पंचायतों को जल जीवन मिशन के लिए आवश्यक सुदृढीकरण, प्रशिक्षण के लिए नियुक्त आईएसए(क्रियान्वयन समर्थन एजेन्सी) व जिला परियोजना प्रबंधक यूनिट के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
मुख्य अभियंता नीरज माथुर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य अभियंता नक्षत्रसिंह, विनोद भारती सहित अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियन्ता एवं कनिष्ठ अभियंताओं सहित समस्त अधिकारी उपस्थित थे। जल जीवन मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सहायक अभियंता एकता सिंह एवं कनिष्ठ अभियंता प्रभाकर वैष्णव को सम्मानित किया गया। अधिशाषी अभियंता प्रकाश बाफना ने संचालन किया तथा अधीक्षण अभियंता शरद माथुर ने आभार व्यक्त किया।
]]>
विश्व जल दिवस पर ली जल संचय की शपथ : जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वृत्त कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित https://vinayexpress.in/2022/03/22/pledge-to-conserve-water-on-world-water-day/ Tue, 22 Mar 2022 12:49:23 +0000 https://vinayexpress.in/?p=26187 विनय एक्सप्रेस सामचार,बीकानेर। विश्व जल दिवस पर मंगलवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वृत्त कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय कुमार शर्मा थे I शर्मा ने पानी बचाने, टोंटी खुली नही छोड़ने, सामाजिक स्तर पर पानी व्यर्थ करने वाले को टोकने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पानी की महत्ता को जानना हमारा मौलिक कर्तव्य है l


कार्यक्रम में अधीक्षण आभियन्ता बलबीर सिंह ने कहा कि पानी का उचित उपयोग आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
इस दौरान कार्मिक अधिकारी मनोज व्यास, आधिशाषि अभियंता गिरधारी, जसविंद्र सिंह, हेमन्त पूर्वा सहायक अभियंता ने भी सम्बोधित किया l


कार्यकम में विभाग की लेखाकार पिंकी राजपुरोहित ने बताया कि शहरी लोगों को भी ग्रामीण परिवेश के लोगों से पानी बचाने की सीख लेनी चाहिए l


कार्यक्रम के जल जीवन मिशन एम एन्ड इ सलाहकार योगेश बिस्सा ने बताया कि अगर आज हम पानी नही बचाएंगे तो हमे भी भविष्य में अनिवार्य रूप जे एटीएम से 10 रु की गिलास पानी खरीदना पड़ेगा l
उक्त कार्यक्रम में विभाग के कर्मचारियों के साथ साथ डीपीएमयू प्रोजेक्ट के महेश शर्मा व आईएसए प्रतिनिधि संजय शिम्भी उपस्थित रहे।

]]>