विनय एक्सप्रेस ज्योतिष आलेख एवं दैनिक पंचांग, डॉक्टर आलोक व्यास.
ज्योतिष ग्रहों और सितारों की स्थितियों और गतियों का अध्ययन है, और मानव जीवन और प्राकृतिक घटनाओं इनके पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण करता है। ज्योतिष एक जातक के व्यक्तित्व, संभावित सामर्थ्य, कमजोरियों और अपेक्षित परिणामों के बारें मे अंतर्दृष्टि प्रदान करके जातक की सही निर्णय लेने की क्षमता मे बढ़ोतरी करता है।
ज्योतिष जातक को खुद को बेहतर जानने, अनुकूल ज्योतिषीय समय के अनुसार निर्णय लेने और विपरीत समयों में संयम और विवेक से कर्म करने के लिए मार्गदर्शन देता है। ये सभी प्रक्रियाओं द्वारा ज्योतिष जातक को जटिल निर्णय लेने में सहायता कर सकता है। आइये पढ़ते है बीकानेर के प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉक्टर आलोक व्यास का यह आलेख

दैनिक पंचांग
(19.01.2024)
दिन– शुक्रवार
तिथि– नवमीं रात्रि 7:51 तक तत्पश्चात दशमी
माह: पौष शुक्लपक्ष
विक्रम संवत 2080
सूर्य उदय: प्रातः 7:29 पर
सूर्य अस्त: साँय 6:06 पर
नक्षत्र– भरणी
योग– साध्य दोपहर 12:46 तक तत्पश्चात शुभ
करण: बालव सुबह 8:14 तक तत्पश्चात कौलव रात्रि 7:51तक तत्पश्चात तैतिल
चंद्र राशि : मेष
सूर्य राशि: मकर
राहुकाल: सुबह 11:28 से दोपहर 12:47 तक।
दैनिक राशिफल
(19.01.2024)
मेष : कार्यस्थल पर अनुकूलता हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है। गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। उच्च अध्ययन या धार्मिक क्रियाकलाप में समय व्यतीत हो सकता है।
वृषभ: नकारात्मक मानसिकता में बढ़ोतरी संभव है। रचनात्मक कार्यों में रुझान रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान या धार्मिक क्रियाकलाप यात्रा के अवसर बनेंगे।
मिथुन: जीवनसाथी अथवा मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक साझेदारी के अवसर बनेंगे। गृहस्थान पर नवाचार के योग बन रहे हैं।
कर्क: रोग, ऋण अथवा शत्रु पीड़ा में बढ़ोतरी हो सकती है। अनावश्यक तर्क वितर्क से निकट संबंध प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक रूप से समय अनुकूल रहेगा।
सिंह: रचनात्मक कार्यों में रुझान रह सकता है। सट्टेबाजी की मनोवृत्ति नुकसान पहुंचा सकती है। जीवनसाथी अथवा मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कन्या: गृहस्थान पर नवाचार की संभावना है। भूमि/मकान/वाहन के क्रय विक्रय के योग बन रहे हैं।मानसिक पीड़ा में बढ़ोतरी हो सकती है।
तुला: कार्य हेतु अल्प दूरी की यात्रा हो सकती है। संप्रेषण क्षमता से लाभ होगा। व्यय में बढ़ोतरी संभव है।
वृश्चिक: पारिवारिक कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है। स्थाई परिसंपत्ति निर्माण हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी। माता संबंधी चिंता हो सकती है।
धनु: आत्मावलोकन अथवा आत्मामनन में समय व्यतीत हो सकता है। गृहस्थान और कार्यस्थल मैं समन्वय में कमी हो सकती है। आर्थिक रूप से समय अनुकूल रहेगा।
मकर: खर्च में बढ़ोतरी अथवा व्यापार में हानि हो सकती है अतः आर्थिक निर्णय सोच समझकर करें। लंबी दूरी की यात्रा के अवसर बनेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूलता रहेगी।
कुंभ: आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है। संपर्क सूत्रों में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। शारीरिक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
मीन: कार्यस्थल पर अधिक ऊर्जा व्यय हो सकती है। उच्च अधिकारियों अथवा पिता से मतभेद संभव है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।