पढ़िए आज 27 जनवरी शनिवार का दैनिक राशिफल और देखे आज का पंचांग

ज्योतिष आचार्य डॉक्टर आलोक व्यास

विनय एक्सप्रेस दैनिक ज्योतिष आलेख एवं पंचांग, डॉक्टर आलोक व्यास.

बीकानेर के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य डॉक्टर आलोक व्यास विनय एक्सप्रेस के सुधी पाठको के लिए नियमित ज्योतिष आलेख और दैनिक पंचांग की जानकारी उयलब्ध करवा रहे है, जो की आपके जीवन के महवपूर्ण निर्णय लेने में सहायक साबित हो सकते हैं.

दैनिक पंचांग

(27.01.2024)

दिन– शनिवार

तिथि– द्वितीया

माह: माघ कृष्णपक्ष

विक्रम संवत 2080

सूर्य उदय: प्रातः 7:26 पर

सूर्य अस्त: साँय 6:12 पर

नक्षत्र-अश्लेषा दोपहर 1:01 तक तत्पश्चात पुष्य

योग– आयुष्मान सुबह 08:09 तक तत्पश्चात सौभाग्य

करण: तैतिल दोपहर 2:25 तक तत्पश्चात गर

सूर्य राशि: मकर

चंद्र राशि : कर्क दोपहर 1:01 तक तत्पश्चात सिंह

राहुकाल: सुबह 10:08 से दोपहर 11:29 तक।

दैनिक राशिफल

(27.01.2024)

मेष : रचनात्मक कार्य में रुझान। संतान संबंधी कार्यों में समय हो सकता है। प्रेम प्रसंग के अवसर बनेंगे।

वृषभ: गृहस्थान पर नवाचार संभव है किसी कारणवश मन में बेचैनी रह सकती है। माता संबंधी चिंता या पीड़ा हो सकती है।

मिथुन: कार्य हेतु अल्प दूरी की यात्रा संभव है। छोटे भाई बहन अथवा अधीनस्त का सहयोग प्राप्त होगा। किसी कार्य का नेतृत्व कर सकते हैं।

कर्क: पारिवारिक समारोह या कार्यक्रम में समय व्यक्ति हो सकता है। दंत अथवा नेत्र रोग से परेशानी संभव है। सुरुचि भोजन के अवसर बने।

सिंह: आत्माछवि को लेकर असंतुष्टि संभव है। एकांतवास में समय व्यतीत हो सकता है। पारिवारिक कार्यों में अनुकूलता रहेगी।

कन्या: आमोद प्रमोद में समय व्यतीत हो सकता है। खर्चे में बढ़ोतरी संभव है। किसी कारणवश अस्पताल जाना पड़ सकता है।

तुला: आय में वृद्धि हेतु प्रयासों के अधिकता रह सकती है। संपर्क सूत्रों में बढ़ोतरी होगी। बड़े भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: कार्य क्षेत्र में अधिक ऊर्जा का व्यय हो सकता है। पिता संबंधी चिंता संभव है। आर्थिक रूप से समय अनुकूल रहेगा।

धनु: धार्मिक क्रियाकलाप अथवा धार्मिक अनुष्ठान में समय व्यतीत हो सकता है। उच्च अध्ययन के अवसर बनेंगे। गुरुजनों के आशीर्वाद से दिन अनुकूल व्यतीत होगा।

मकर: किसी कारणवश मन में आशंका हो सकती है। भूमिगत वस्तुओं की ओर रुचि में बढ़ोतरी होगी। तंत्र-मंत्र यंत्र की ओर झुकाव संभव है।

कुंभ: जीवनसाथी अथवा मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक साझेदारी के अवसर बनेंगे। विवाह अथवा सगाई से संबंधित कार्य संभव है।

मीन: दैनिक कार्य में किसी कारणवश अड़चन सकती है। अनावश्यक तर्क वितर्क से बचे। शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

डॉ आलोक व्यास

astroprofessor.in