विनय एक्सप्रेस दैनिक ज्योतिष आलेख एवं पंचांग, डॉक्टर आलोक व्यास.
हर दिन अलग होता है और यह नई चुनौतियों वाला या उपहार देने वाला हो सकता है। अपने साथ होने वाली घटनाओं और आज की चुनौतियों के लिए तैयार रहना है तो पढ़े अपना आज का राशिफल ।
एक बात जान लें कि जब आप सफलता के लिए आगे बढ़ते हैं, तो हर दिन मायने रखता है। अपने दिन का अधिकतम लाभ उठाने के लिए आज का राशिफल जानें। अपनी पूरी यात्रा के दौरान हर सफल व्यक्ति के पास एक चेतन मन और हृदय होता है। अपने कार्यों और दिन की योजना के बारे में जागरूक होकर अपने लक्ष्य को भेदें। यही नहीं प्रतिदिन हमारे व्यावहारिक और सच्चे राशिफल के बारे में अपने दोस्तों या प्रियजनों को यह जरूर बताएं कि अपने दैनिक राशिफल के साथ उन्हें क्या करना चाहिए.

दैनिक पंचांग
(28.01.2024)
दिन– रविवार
तिथि– तृतीया
माह: माघ कृष्णपक्ष
विक्रम संवत 2080
सूर्य उदय: प्रातः 7:26 पर
सूर्य अस्त: साँय 6:13 पर
नक्षत्र-मघा दोपहर 3:53 तक तत्पश्चात पूर्वा फाल्गुनी
योग– सौभाग्य सुबह 08:51 तक तत्पश्चात शोभन
करण: वणिज दोपहर 4:51 तक तत्पश्चात विष्टि/भद्रा
सूर्य राशि: मकर
चंद्र राशि : सिंह
राहुकाल: दोपहर 4:52 से साँय 06:13 तक।
दैनिक राशिफल
(28.01.2024)
मेष : संतान संबंधी चिंता या परेशानी हो सकती है। कलात्मक क्षेत्र में रुचि रहेगी। सट्टेबाजी की मनोवृत्ति नुकसान पहुंचा सकती है।
वृषभ: भूमि मकान वाहन के क्रय विक्रय के अवसर बनेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में रुचि बढ़ेगी। माता से मतभेद संभव है।
मिथुन: संप्रेषण क्षमता से लाभ हो सकता है। अल्प दूरी की यात्रा के अवसर बन सकते हैं। कार्य मे अधीनस्थ अथवा छोटे भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क: स्थायी परिसंपत्ति लाभ हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है। पारिवारिक मतभेद संभव है। वाणी दोष से परेशानी संभव है।
सिंह: मानसिक पीड़ा में बढ़ोतरी संभव है। स्वाध्याय अथवा ध्यान से अनुकूलता में बढ़ोतरी होगी। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा।
कन्या: गृहस्थान में नवाचार के अवसर बनेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूलता रहेगी। मित्रों अथवा सहयोग के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।
तुला: बड़े भाई बहनों से मतभेद संभव है। नव संपर्क से लाभ हो सकता है। आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी।
वृश्चिक: रोजगार अथवा नौकरी में पदोन्नति हेतु अवसर बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर चिंता हो सकती है। पिता संबंधी चिंता हो सकती है।
धनु: नव संस्कृति के संपर्क में आने के अवसर बनेंगे । धार्मिक क्रियाकलाप से संबंधित यात्रा हो सकती है। उच्च अध्ययन हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है।
मकर: नकारात्मक मानसिकता को लेकर सजग रहे। भूमिगत वस्तुओं से लाभ संभव है। गुप्त विद्या की ओर रुझान संभव है।
कुंभ: जीवनसाथी अथवा मित्रों को लेकर चिंता हो सकती है। दशा महादशा अनुकूल होने पर सगाई अथवा विवाह के अवसर बनेंगे।
मीन: रोग ऋण अथवा शत्रु पीड़ा से परेशानी संभव है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक क्रियाकलाप को लेकर असंतुष्टि संभव है।
डॉ आलोक व्यास
astroprofessor.in