विनय एक्सप्रेस दैनिक राशिफल एवं पंचांग, डॉ. आलोक व्यास. आज दिनांक 4 फरवरी के दिन कुछ राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा वहीं कुछ राशि के जातकों को अपनी आत्म छवि को लेकर चिंता रहेगी, आइए पढते है बीकानेर जिले के प्रसिद्ध ज्योति आचार्य डॉ. आलोक व्यास का दैनिक राशिफल एवं पंचांग का यह आलेख।
दैनिक पंचांग
(04.02.2024)
दिन– रविवार
तिथि– नवमी साँय 05:49 तक तत्पश्चात दशमी
माह: माघ कृष्णपक्ष
विक्रम संवत 2080
सूर्य उदय: प्रातः 7:23 पर
सूर्य अस्त: साँय 6:19 पर
नक्षत्र– अनुराधा
योग- वृद्धि दोपहर 12:32 तक तत्पश्चात ध्रुव
करण:गर साँय 05:49 तक तत्पश्चात वणिज
सूर्य राशि: मकर
चंद्र राशि : वृश्चिक
राहुकाल: साँय 04:57 से 06 :19 तक।

दैनिक राशिफल
(04.02.2024)
मेष : किसी कारणवश नकारात्मकता की अधिकता हो सकती है। भूमिगत वस्तुओं में रुचि बढ़ेगी। यंत्र तंत्र-मंत्र विधा की ओर झुकाव संभव है।
वृषभ: जीवनसाथी अथवा मित्रों से सहयोग की अपेक्षा बढ़ेगी। व्यापारिक साझेदारी के अवसर बनेंगे। दैनिक क्रियाकलाप में अनुकूलता आएगी।
मिथुन: दैनिक जीवन में किसी कारणवश अड़चन सकती है। रोग,ऋण अथवा शत्रु पीड़ा से परेशानी संभव है। अनावश्यक तर्क वितर्क से निकट संबंधों में खटास आ सकती है।
कर्क: रचनात्मक कार्य में रुझान रहेगा। संतान संबंधी चिंता संभव है। सट्टेबाजी की मनोवृत्ति नुकसान पहुंचा सकती है।
सिंह: भूमि/मकान/वाहन के क्रय विक्रय के अवसर बनेंगे। माता संबंधित चिंता संभव है। किसी कारण से मन में बेचैनी भी हो सकती है।
कन्या: अल्प दूरी की यात्रा की इच्छा हो सकती है। छोटे भाई बहन अथवा अधीनस्त मतभेद संभव है। संप्रेषण कार्यों में रुझान रहेगा।
तुला: पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता रह सकती है। सुरुचि भोज के अवसर बनेंगे। दन्त/ नेत्र/वाणी दोष संभव है।
वृश्चिक: आत्मछवि को लेकर असंतुष्टि हो सकती है। एकांतवास अथवा आत्ममनन में समय व्यतीत हो सकते। मानसिक चिंता की अधिकता संभव है।
धनु: खर्चे में बढ़ोतरी अथवा व्यापार में हानि हो सकती है। यात्रा के अवसर बनेंगे। जीवनसाथी से तर्क वितर्क हो सकता है।
मकर:आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी। संपर्क सूत्र में बढ़ोतरी के प्रयास होंगे। बड़े भाई से संबंधित चिंता संभव है।
कुंभ: कार्य क्षेत्र को लेकर असंतुष्टि हो सकती है। पिता अथवा उच्च अधिकारियों से संबंधित चिंता संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर सजगता में वृद्धि होगी।
मीन: धार्मिक क्रियाकलाप अथवा उच्चअध्ययन में रुचि बढ़ेगी। गुरुजनों का आशीर्वाद अथवा सहयोग प्राप्त होगा। नव संस्कृति से संपर्क के अवसर बनेंगे।