पढ़िए 3 फरवरी शनिवार का दैनिक राशिफल ओर देखिये आज का पंचांग

ज्योतिष आचार्य : डॉक्टर आलोक व्यास

विनय एक्सप्रेस  दैनिक राशिफल एवं पंचांग, डॉक्टर आलोक व्यास.आज तीन फरवरी शनिवार का दिन कुछ राशियों के लिए संघर्षपूर्ण रहेगा वही कुछ राशि के जातकों के लिए उम्मीद पूरा करने वाला रहेगा, आइये जानते है बीकानेर जिले के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य डॉक्टर आलोक व्यास की कलम से आज का दैनिक राशिफल ओर पंचांग.

दैनिक पंचांग

(03.02.2024)

दिन- शनिवार

तिथि- अष्टमी दोपहर 05:20 तक तत्पश्चात नवमी।

माह: माघ कृष्णपक्ष

विक्रम संवत 2080

सूर्य उदय: प्रातः 7:23 पर

सूर्य अस्त: साँय 6:18 पर

नक्षत्र- विशाखा

योग- गण्ड दोपहर 12:52 तक तत्पश्चात वृद्धि

करण:कौलव साँय 05:20 तक तत्पश्चात तैतिल

सूर्य राशि: मकर

चंद्र राशि : तुला

राहुकाल: सुबह 10:07 से दोपहर 11:29 तक।

 

दैनिक राशिफल

(03.02.2024)

 

मेष : गृहस्थान पर अनुकूलता रहेगी। छोटे भाई बहन अथवा अधीनस्थ का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।

वृषभ: जीवनसाथी अथवा मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मा छवि को लेकर संतुष्टि रहेगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।

मिथुन: खर्च अथवा व्यय में संतुलन रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। छोटे भाई बहन अथवा अधीनस्थ के साथ अनुकूल संबंध रहेंगे।

कर्क: आर्थिक परिस्थिति संतोषजनक रहने की संभावना है। संतान संबंधी कार्यों में अनुकूलता रहेगी। आत्मछवि को लेकर संतुष्टि रहेगी।

सिंह: गृहस्थान और कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहने की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दुर्बल रह सकता है।

कन्या: कार्य क्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहने की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा। छोटे भाई बहन अथवा अधीनस्थ का सहयोग मिलेगा। गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा।

तुला: परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आय की अपेक्षा व्यय अधिकता रह सकती है। कार्य क्षेत्र अनुकूल रहेगा। उच्च अध्ययन अथवा धार्मिक क्रिया से लाभ प्राप्त होगा।

वृश्चिक: जीवनसाथी अथवा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक क्रिया का लाभ या उच्च अध्ययन में अड़चन नहीं आएगी। आत्म छवि को लेकर संतुष्टि रहेगी।

धनु: दैनिक क्रियाकलाप मनोनुकूल रहने की संभावना है। जीवनसाथी अथवा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। उच्च अध्ययन के अवसर बनेंगे।

मकर: रचनात्मक कार्यों में अथवा संतान संबंधी कार्यों में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी अथवा मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय के अपेक्षा व्यय की अधिकता रह सकती है।

कुंभ: गृहस्थान और कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहने की संभावना है। संतान संबंधी कार्य में अनुकूलता रहेगी। मित्रों अथवा जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन: गृहस्थान पर अनुकूलता रहेगी। धार्मिक क्रियाकलाप अथवा उच्च अध्ययन में अड़चन नहीं आएगी। दैनिक क्रियाकलाप मनो अनुकूल रहेगा।

डॉ आलोक व्यास

astroprofessor.in