





विनय एक्सप्रेस दैनिक राशिफल एवं पंचांग, डॉक्टर आलोक व्यास. आज मंगलवार 13 फरवरी को कुछ राशि के जातकों को गुरु जनो के आशीर्वाद से उच्च अध्ययन मे सफलता मिल सकती है तो कुछ राशि के जातकों का मन अशांकित रह सकता है, आइये जानते है बीकानेर के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य डॉक्टर आलोक व्यास से आज का दैनिक राशिफल और पंचांग.
दैनिक पंचांग
(13.02.2024)
दिन– मंगलवार
तिथि– चतुर्थी
माह: माघ शुक्लपक्ष
विक्रम संवत 2080
सूर्य उदय: प्रातः 7:16 पर
सूर्य अस्त: साँय 6:26 पर
नक्षत्र– उत्तरा भाद्रपद सफर 12:35 तक तत्पश्चात रेवती
योग– साध्य रात्रि 11:05 तक तत्पश्चात शुभ
करण : विष्टि/भद्रा दोपहर 2:41 तक तत्पश्चात बव
सूर्य राशि: मकर
चंद्र राशि: मीन
राहुकाल: दोपहर 3:28 से 05:02 तक।
दैनिक राशिफल
(13.02.2024)
मेष : गुरुजनों का आशीर्वाद से दिन अनुकूल रहने की संभावना है। आर्थिक अनुकूलता हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है। आमोद प्रमोद में समय व्यतीत हो सकता है।
शुभ रंग -लाल
वृषभ: संपर्क सूत्रों में बढ़ोतरी हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी। बड़े भाई बहन से संबंधित चिंता हो सकती है। नकारात्मक विचारों के प्रभाव को कम करने के लिए सकारात्मक कार्यों में ऊर्जा व्यय करें।
शुभ रंग- सफ़ेद
मिथुन: सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर मन आशंकित रह सकता है। पिता अथवा उच्च अधिकारियों से संबंधित मतभेद या चिंता हो सकती है। आर्थिक पक्ष अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग- हरा
कर्क: गुरुजनों के आशीर्वाद से उच्च अध्ययन के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दुर्बल रह सकता है। नौकरी अथवा पदोन्नति हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है।
शुभ रंग- सफ़ेद
सिंह: आर्थिक रूप से समय अनुकूल रहेगा किंतु किसी कारणवश मन आशंकित रह सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुझान रह सकता है।दैनिक क्रियाकलाप में अड़चन सकती है।
शुभ रंग- केसरिया
कन्या: गृहस्थान पर नवाचार की संभावना है। व्यापारिक साझेदारी की ओर झुकाव रह सकता है। जीवनसाथी अथवा मित्रों के साथ समय व्यतीत हो सकता है।
शुभ रंग- हरा
तुला: दैनिक क्रियाकलाप में अर्चना सकती है। रोग ऋण अथवा शत्रु बाधा से परेशानी हो सकती है। कानूनी वाद विवाद में सफलता हासिल होगी।
शुभ रंग- सफ़ेद
वृश्चिक: संतान संबंधी कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है। सट्टेबाजी या रचनात्मक कार्यों में रुझान रह सकता है। कार्य क्षेत्र अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग-लाल
धनु: भूमि/मकान/ वाहन के क्रय विक्रय के योग बन रहे हैं। किसी कारणवश मन में बेचैनी रह सकती है। मानसिक पीड़ा की अधिकता रह सकती है।
शुभ रंग- पीला
मकर: संप्रेषण क्षमता से कार्य में सफलता मिलेगी। आत्म बल में बढ़ोतरी होगी। आय और व्यय में असंतुलन रह सकता है।
शुभ रंग- हल्का नीला
कुंभ: स्थायी परिसंपत्ति में बढ़ोतरी हेतु प्रयासों के अधिकता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता रह सकती है। दांत या नेत्र रोग से पीड़ा संभव है।
शुभ रंग – नीला
मीन: शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। नौकरी अथवा पदोन्नति में प्रयासों की अधिकता रहेगी। आर्थिक अनुकूलता में कमी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग- पीला
डॉ आलोक व्यास
astroprofessor.in













