आज 24 जनवरी बुधवार को इन राशियों के लाभ के बन रहे योग, इन्हें करना होगा संघर्ष, पढ़े दैनिक राशिफल और देखे पंचांग

विनय एक्सप्रेस ज्योतिष आलेख एवं दैनिक पंचांग ज्योतिषाचार्य पंडित एवं डॉक्टर आलोक व्यास.

बीकानेर जिले के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित एवं डॉक्टर आलोक व्यास उपाध्याय से जानिए 23 जनवरी 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। देखें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

दैनिक पंचांग

(24.01.2024)

 

दिन- बुधवार

तिथि- चतुर्दशी रात्रि 9:39 तक तत्पश्चात पूर्णिमा

माह: पौष शुक्लपक्ष

विक्रम संवत 2080

सूर्य उदय: प्रातः 7:28 पर

सूर्य अस्त: साँय 6:10 पर

नक्षत्र- पुनर्वसु

वैधृति

योग- वैधृति सुबह 07:40 तक तत्पश्चात विष्कम्भ

करण: गर सुबह 9:11 तक तत्पश्चात वणिज रात्रि 9:49 तक तत्पश्चात विष्टि

सूर्य राशि: मकर

चंद्र राशि : मिथुन

राहुकाल: दोपहर 12:49 से 02:09 तक।

दैनिक राशिफल

(24.01.2024)

मेष : आर्थिक प्रतिकूलता रह सकती है, आज धार्मिक क्रियाकलाप में समय व्यतीत हो सकता है और कार्यक्षेत्र में अधिक ऊर्जा का व्यय हो सकता है।

वृषभ: किसी कारणवश नकारात्मकता की अधिकता हो सकती है। आय और व्यय में असंतुलन संभव है। पिता अथवा उच्च अधिकारियों से संबंधित चिंता हो सकती है।

मिथुन: जीवनसाथी तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। गृहस्थान पर नवाचार संभव है। आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी।

कर्क: दैनिक क्रियाकलाप में किसी कारणवश अड़चन सकती है। धार्मिक क्रियाकलाप अथवा उच्च अध्ययन में समय व्यतीत हो सकता है। यात्रा के अवसर बनेंगे।

सिंह: रचनात्मक कार्यों में रुझान रहेगा। संतान संबंधी चिंता हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता संभव है।

कन्या: भूमि मकान वाहन इत्यादि के क्रय विक्रय के अवसर बनेंगे। जीवनसाथी तथा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र को लेकर चिंता हो सकती है।

तुला: कार्य हेतु अल्प दूरी की यात्रा संभव है। छोटे भाई बहन अथवा अधीनस्थ का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में रुझान रहेगा।

वृश्चिक: पारिवारिक जिम्मेदारी की अधिकता रह सकती है। नेत्र अथवा दंत रोग से परेशानी संभव है। आर्थिक अनुकूलता रहेगी।

धनु: आत्माछवि को लेकर असंतुष्टि संभव है। गृहस्थान पर नवाचार और कार्य क्षेत्र में अधिक ऊर्जा का व्यय संभव है। आय और व्यय मैं संतुलन बना रहेगा।

मकर: लंबी दूरी की यात्रा के अवसर बनेंगे। आर्थिक प्रतिकूलता रह सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी संभव है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी।

कुंभ: आय में बढ़ोतरी हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी। संपर्क सूत्र में बढ़ोतरी के प्रयास होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। कार्य हेतु यात्रा संभव है।

मीन: नौकरी में पदोन्नति अथवा रोजगार हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है। पिता अथवा उच्च अधिकारियों से मतभेद संभव है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।

डॉ आलोक व्यास

astroprofessor.in