देखिए 2 फरवरी शुक्रवार का पंचांग और पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

विनय एक्सप्रेस दैनिक पंचांग एवं राशिफल, ज्योतिष आचार्य डॉक्टर आलोक व्यास.  आज 2 फरवरी शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। जहां कुछ राशि के जातकों के मन में काफी नए विचार आएंगे जिन्हें करने के लिए आज आप अपने सहयोगियों से मदद मांग सकते हैं। तो वहीं कुछ राशि के जातकों के व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के चांस बन रहे हैं। आइए पढ़ते हैं राशिफल और देखें आज का पंचांग भी।

दैनिक पंचांग
(02.02.2024)

दिन- शुक्रवार
तिथि- सप्तमी दोपहर 04:02 तक तत्पश्चात अष्टमी

माह: माघ कृष्णपक्ष
विक्रम संवत 2080

सूर्य उदय: प्रातः 7:24 पर
सूर्य अस्त: साँय 6:17 पर

नक्षत्र- स्वाति

योग- शूल दोपहर 12:55 तक तत्पश्चात गंड

करण:बव दोपहर 04:02 तक तत्पश्चात बालव

सूर्य राशि: मकर
चंद्र राशि : तुला

राहुकाल: सुबह 11:29 से दोपहर 12:50 तक।

दैनिक राशिफल
(02.02.2024)

मेष : आर्थिक प्रतिकूलता महसूस हो सकती है। कार्य क्षेत्र में अधिक ऊर्जा का व्यय संभव है। धार्मिक क्रियाकलाप में समय व्यतीत हो सकता है।

वृषभ: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय और व्यय असंतुलन संभव है। धार्मिक क्रियाकलाप अथवा उच्च अध्ययन के अवसर बनेंगे।

मिथुन: किसी कारणवश नकारात्मकता में वृद्धि हो सकती है। जीवन साथी अथवा मित्रों को लेकर चिंता संभव है। आय में वृद्धि हेतु प्रयासों के अधिकता रह सकती है।

कर्क: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी अथवा व्यापारिक साझेदारी को लेकर चिंतन संभव है। आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी।

सिंह: रचनात्मक कार्यों में रुचि रह सकती है अथवा संतान संबंधी चिंता संभव है। दैनिक क्रियाकलाप में अड़चन आ सकती है। मानसिक स्वास्थ्य दुर्बल रह सकता है।

कन्या: गृहस्थान अथवा माता को लेकर चिंता संभव है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी तथा आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा।

तुला: गृहस्थान को लेकर चिंता हो सकती है। अल्प दूरी की यात्रा के अवसर बनेंगे। व्यय की अधिकता रह सकती है।

वृश्चिक: पारिवारिक कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है। छोटे भाई बहन अथवा अधीनस्त से संबंधित चिंता हो सकती है। आय में वृद्धि हेतु प्रयासों की अधिकता रहेगी।

धनु: आत्मछवि को लेकर असंतुष्टि संभव है। स्थाई परिसंपत्ति निर्माण हेतु अवसर बनेंगे। गृहस्थान और कार्यक्षेत्र में प्रतिकूलता रह सकती है।

मकर: किसी कारणवश खर्चे में बढ़ोतरी अथवा व्यापार में हानि हो सकती है। क्रियाकलाप में समय व्यतीत हो सकता है। शारीरिक अनुकूल किंतु मानसिक स्वास्थ्य दुर्बल रह सकता है

कुंभ: आय और व्यय में असंतुलन के कारण परेशानी हो सकती है। मानसिक दुर्बलता को दूर करने हेतु सकारात्मक कार्यों प्राथमिकता प्रदान करें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन: कार्यक्षेत्र में प्रतिकूलता के कारण परेशानी संभव है। धार्मिक क्रियाकलाप अथवा उच्च अध्ययन के अवसर बनेंगे। आर्थिक अनुकूलता हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है।