पढ़िए आज 22 फरवरी गुरुवार का राशिफल ओर देखे पंचांग

ज्योतिष आचार्य डॉक्टर आलोक व्यास

विनय एक्सप्रेस दैनिक ज्योतिष आलेख एवं पंचांग, डॉक्टर आलोक व्यास. आज कुछ राशि के जातको के गृह स्थान से नवाचार के योग है तो कुछ जातको को संप्रेषण क्षमता का लाभ मिलेगा, पढ़िए बीकानेर के प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉक्टर आलोक व्यास का दैनिक आलेख ओर देखें आज का पंचांग.

दैनिक पंचांग

(22.02.2024)

दिन – बृहस्पतिवार

तिथि– त्रयोदशी दोपहर 1:21 तक तत्पश्चात चतुर्दशी

माह: माघ शुक्लपक्ष

विक्रम संवत 2080

सूर्य उदय: प्रातः 7:10 पर

सूर्य अस्त: साँय 6:31 पर

नक्षत्र– पुष्य दोपहर 04:43 तक तत्पश्चात अश्लेषा

योग– सौभाग्य सुबह 12:13 तक तत्पश्चात शोभन

करण: तैतिल दोपहर 1:21 तक तत्पश्चात गर

सूर्य राशि: कुंभ

चंद्र राशि: कर्क

राहुकाल: दोपहर 2:16 से 03:41 तक।

दैनिक राशिफल

(22.02.2024)

मेष : संतान संबंधी चिंता या परेशानी हो सकती है। कलात्मक क्षेत्र में रुचि रहेगी। सट्टेबाजी की मनोवृत्ति नुकसान पहुंचा सकती है।

वृषभ: भूमि मकान वाहन के क्रय विक्रय के अवसर बनेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में रुचि बढ़ेगी। माता से मतभेद संभव है।

मिथुन: संप्रेषण क्षमता से लाभ हो सकता है। अल्प दूरी की यात्रा के अवसर बन सकते हैं। कार्य मे अधीनस्थ अथवा छोटे भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क: स्थायी परिसंपत्ति लाभ हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है। पारिवारिक मतभेद संभव है। वाणी दोष से परेशानी संभव है।

सिंह: मानसिक पीड़ा में बढ़ोतरी संभव है। स्वाध्याय अथवा ध्यान से अनुकूलता में बढ़ोतरी होगी। आय और व्यय में संतुलन बना रहेगा।

कन्या: गृहस्थान में नवाचार के अवसर बनेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूलता रहेगी। मित्रों अथवा सहयोग के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।

तुला: बड़े भाई बहनों से मतभेद संभव है। नव संपर्क से लाभ हो सकता है। आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी।

वृश्चिक: रोजगार अथवा नौकरी में पदोन्नति हेतु अवसर बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर चिंता हो सकती है। पिता संबंधी चिंता हो सकती है।

धनु: नव संस्कृति के संपर्क में आने के अवसर बनेंगे । धार्मिक क्रियाकलाप से संबंधित यात्रा हो सकती है। उच्च अध्ययन हेतु प्रयासों की अधिकता रह सकती है।

मकर: नकारात्मक मानसिकता को लेकर सजग रहे। भूमिगत वस्तुओं से लाभ संभव है। गुप्त विद्या की ओर रुझान संभव है।

कुंभ: जीवनसाथी अथवा मित्रों को लेकर चिंता हो सकती है। दशा महादशा अनुकूल होने पर सगाई अथवा विवाह के अवसर बनेंगे।

मीन: रोग ऋण अथवा शत्रु पीड़ा से परेशानी संभव है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक क्रियाकलाप को लेकर असंतुष्टि संभव है।