नीरज ने रचा स्वर्णिम इतिहास, भारत ने लंदन को छोड़ा पीछे

विनय एक्सप्रेस खेल समाचार, टोक्यो। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपडा  ने शनिवार को अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की थ्रो के साथ टोक्यो ओलम्पिक में भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर नया स्वर्णिम इतिहास रच दिया।
नीरज ने ओलम्पिक में भारत का पहला एथलेटिकस पदक जीता और वह भी स्वर्ण पदक के रूप में। भारत ने इसके साथ ही ओलम्पिक में अपने सर्वश्रेष्ठ पदक जीतने का कीर्तिमान बना डाला, और लंदन में छह पदक जीतने के अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया।
भारत का इन खोलों में यह सातवां पदक था। भारत ने इससे पहले दो रजत और चार कांस्य पदक जीते थे।