पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे

विनय एक्सप्रेस समाचार, भरतपुर। 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउन्ड में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रगान धुन वादन प्रस्तुत किया जायेगा। तत्पश्चात सुबह 9.05 बजे मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री परेड का निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। सुबह 9.20 बजे माननीय राज्यपाल महोदय के संदेश का पठन होगा। 9.35 बजे वीरांगनाओं का सम्मान, 9.45 बजे उल्लेखनीय कार्य करने वाली जिले की प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्रों का वितरण होगा। प्रातः  9.55 बजे गायन एवं नृत्य प्रदर्शन, प्रातः 10ः10 बजे सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, 10.20 बजे पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जायेगा।
मैत्री मैच का आयोजन
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि गणतंत्र दिवस- 2023 के अवसर पर जिला प्रशासन बनाम नगर निगम के मध्य 26 जनवरी को दोपहर 1 बजे से महारानी श्री जया महाविद्यालय के खेल मैदान में क्रिकेट मैत्री मैच का आयोजन किया जायेगा।