विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

News

आम बजट को किसान गरीब व मजदूर विरोधी : कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक

विनय थानवी||1 मिनट पढ़ें
आम बजट को किसान गरीब व मजदूर विरोधी : कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक ने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए  कहा कि आम बजट को किसान गरीब व मजदूर विरोधी बताया उन्होंने कर्मचारियों के लिए दी गई छूट को मात्र दिखावा बताया आम बजट से देश में पूंजी निर्माण को झटका लगा है पारीक ने कहा कि आम बजट से देश में महंगाई व बेरोजगारी को कम करने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं बताएं गए हैं। पारीक ने कहा की हर बार की तरह बीकानेर रेल फाटकों की समस्या से मुक्ति का कोई समाधान बजट में नहीं है रेल फाटकों से जूझती बिकानेर की जनता को राहत प्रदान नहीं की गई इससे बीकानेर की जनता को घोर निराशा हुई है ।

शेयर करें: