नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

विनय एक्सप्रेस समाचार, भरतपुर। केन्द्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा जिले में नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से जिले में संचालित गतिविधियों की वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2022-23 एवं कार्यक्रम आयोजन हेतु बजट की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक सुनील राणा ने बताया कि 10 अक्टूबर को टेक्नोलॉजी पार्क सेवर मंे जिला स्तरीय युवा महोत्सव, 13 अक्टूबर को भुसावर में जिला स्तरीय अंतराष्ट्रीय आपदा उन्मूलन दिवस, 26 अक्टूबर को सर्तकता दिवस, 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस, 11 अक्टूबर को रूपवास खानुआ, 12 अक्टूबर को बंध बारैठा, 14 अक्टूबर को कंजोली एवं 15 अक्टूबर को कामां में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। 16 अक्टूबर को एनवाईवी की बैठक, 8 अक्टूबर को नदबई, 17 अक्टूबर को रूपवास, 18 अक्टूबर को बयाना, 19 अक्टूबर को उच्चैन, 20 अक्टूबर को भुसावर, 21 अक्टूबर को डीग में इंटर्नशिप स्वयंसेवक नामांकन कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को डीग, 14 अक्टूबर को भुसावर, 22 अक्टूबर को नगर, 23 अक्टूबर को कामां, 24 अक्टूबर को सेवर, 25 अक्टूबर को वैर, 27 अक्टूबर को नदबई, 28 अक्टूबर को रूपवास, 29 अक्टूबर को बयाना, 30 अक्टूबर को उच्चैन में सेवा एवं सशक्तिकरण के माध्यम से स्वैच्छिक गतिविधि एवं स्वयंसेवक सक्रिय योजना के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों का राष्ट्रगान के साथ समापन किया जायेगा।