विनय एक्सप्रेस समाचार, बज्जू, बीकानेर.पुलिस थाना बज्जू ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पिता की नृशंस हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को मात्र 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
मामला 27 नवंबर का है। गौङू निवासी योगराज विश्नोई (28) ने अपने पिता गोपीराम विश्नोई (78) की खेत ढाणी चक 06 एमडीएम (बी) में हत्या कर दी थी। अगले दिन 28 नवंबर को उसने पिता का शव गौङू के ही चक 03 एमडीएम रोही स्थित दूसरे खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया।
मृतक के दूसरे बेटे ख्यालीराम ने 28 नवंबर को भाई योगराज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामला दर्ज होते ही थानाधिकारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। आईजी रेंज बीकानेर हेमन्त शर्मा, एसपी बीकानेर कावेन्द्र सिंह सागर, अतिरिक्त एसपी ग्रामीण बनवारीलाल मीणा तथा सर्किल ऑफिसर कोलायत संग्राम सिंह के निर्देशन में टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खेत से शव बरामद कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। हत्या तथा साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी योगराज को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में भारी सराहना हो रही है।











