विनय एक्सप्रेस

The Vinay Express Newsroom • Quality Broadsheet

Breaking News

नशा तस्करों पर बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेहंदी हसन के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

विनय थानवी||अपडेट: 10 जून 2026|2 मिनट पढ़ें
नशा तस्करों पर बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मेहंदी हसन के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। जिले में नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस एवं प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान मेहंदी हसन पुत्र राजू खान के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी मेहंदी हसन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 5 मुकदमों सहित कुल 7 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। वहीं उसकी पत्नी हीना के खिलाफ भी एक मुकदमा दर्ज है। यह कार्रवाई बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अपराध एवं नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा मानी जा रही है। मौके पर सदर थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार, बीडीए तहसीलदार महेंद्र सिंह चारण सहित पुलिस एवं प्रशासनिक टीम मौजूद रही। कार्रवाई आईपीएस अधिकारी अनुष्ठा कालिया के निर्देशन में संपन्न हुई। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप का माहौल रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों और नशा तस्करी में लिप्त आरोपियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।  

शेयर करें: