भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कोरोना स्थिति को लेकर भंवर पुरोहित और बोबरवाल से बात

विनयएक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने आज कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित और शहर भाजपा उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत बोबरवाल से बात की। इन दोनों से उन्होंने बीकानेर में कोरोना के दौरान चल रही व्यवस्थाओं के बारे में बात की।

bhanwar purohit
कर्मचारी नेता पुरोहित ने उनको बताया कि सामाजिक संगठन विप्र फाउंडेशन के जरिये मास्क वितरण, पक्षियों के लिए चुग्गा, राशन किट आदि के काम किए गए हैं। पूनिया ने कर्मचारी वर्ग को सेवा कार्य करने के लिए जुटे रहने की अपील की।

bobarwal
शहर भाजपा उपाध्यक्ष बोबरवाल ने उनको सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल के नेतृत्त्व में चल रहे राम रसोई के संबंध में की जानकारी दी। प्रवासी मजदूरों के लिए शहर भाजपा की ओर से किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। पूनिया ने उनको लगातार सेवा में जुड़े रहने का निर्देश दिया।

E.mail : vinayexpressindia@gmail.com