बीकानेर नगर निगम कर्मचारी फेडरेशन ने किया स्वायत्त शासन विभाग मंत्री श्री झाबरसिंह खर्रा का स्वागत

दीपावली पर्व से पूर्व वेतन तथा बोनस दिलवाने का दिया ज्ञापन

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। बीकानेर नगर निगम कर्मचारी फेडरेशन द्वारा स्वायत्त शासन विभाग मंत्री श्री झाबरसिंह खर्रा को बीकानेर प्रवास के दौरान बुधवार को सर्किट हाउस में गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष महेश आचार्य, संरक्षक शिवलाल तेजी, जिला उपाध्यक्ष प्रतीक झा, उपाध्यक्ष रतनलाल चांवरिया, अशोक सिंह राठौड़, ईश्वर सिंह जावा, नारायण सिंह, रमेश, वरुण प्रताप सिंह, बुलाकी सियोता सहित समस्त सदस्यों ने स्वायत्त शासन विभाग मंत्री का स्वागत किया।

फेडरेशन के अध्यक्ष महेश आचार्य ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए नगर निगम बीकानेर के अल्प वेतन भोगी कार्मिकों को अक्टूबर माह का वेतन एवं बोनस दीपावली पर्व से पूर्व दिलवाने की मांग का ज्ञापन स्वायत्त शासन विभाग मंत्री को दिया गया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष को भी इस संबंध में ज्ञापन दिया गया।