विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर: बीकानेर कोलायत तहसील क्रय-विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड, बीकानेर की वार्षिक आम सभा 10 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजे समिति मुख्यालय, 189, कृषि उपज मंडी, बीकानेर में आयोजित होगी। समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री उमाकांत व्यास ने बताया कि इस आम सभा में समिति के पिछले वर्ष के लेखा-जोखा और आगामी वर्ष की कार्य योजनाओं पर चर्चा होगी।
समिति के अध्यक्ष श्री हरिराम सियाग ने सभी पूर्ण हिस्सा सदस्यों से इस आम सभा में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सदस्यों की भागीदारी से समिति के कार्यों को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।
सभी सदस्यों को सूचित किया गया है कि वे निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होकर आम सभा में हिस्सा लें।













