



विनय एक्सप्रेस समाचार, जयपुर।राजस्थान में पेपर लीक को लेकर एसओजी ने एक बड़ी कार्रवाई की है. जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी राजकुमार यादव को हिरासत में लिया है. शुक्रवार देर रात 2 बजे एसओजी ने जयपुर में उनके घर से उन्हें और उनके बेटे को गिरफ्तार किया. राजकुमार यादव वर्तमान में जयपुर पुलिस लाइन से मिली सुरक्षा में तैनात थे. हालांकि, वे अभी अशोक गहलोत के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) नहीं थे.
गहलोत जब सीएम थे जब था PSO:
यह मामला सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का है. राजकुमार यादव पूर्व सीएम अशोक गहलोत के PSO थे, जब सीएम थे. वही अब वह केवल उनकी सिक्योरिटी में पोस्ट्स है. जानकारी में सामने आया है कि राजकुमार ने अपने बेटे भरत के लिए SI का पेपर लिया था. इसकए बाद भी भरत ने रिटर्न तो पास कर लिया, लेकिन वह फिजिकल में फैल हो गया था. दोनों को SOG ने कोर्ट में पेश किया है.
पुलिस लाइन से मिले दो सुरक्षा गार्ड:
जानकारी के अनुसार, जयपुर पुलिस लाइन ने अशोक गहलोत को दो सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराए थे, जिनमें राजकुमार यादव शामिल थे. पेपर लीक मामले में उनकी संलिप्तता की जांच चल रही है. इस कार्रवाई ने पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है. एसओजी अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके.













