राजकीय डूंगर महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया स्वाधीनता दिवस : प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित ने किया ध्वजारोहण

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर । राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में 79वां स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पुरोहित ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों सहित महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने देश के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण व्यक्त किया। समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित लोगों में जोश और गर्व का संचार किया। प्राचार्य डॉ. पुरोहित ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।