भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन राजस्थान ने गायत्री गिरी को किया बीकानेर जिले का महिला जिलाध्यक्ष नियुक्त 

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितेश पाल जी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान अजय कुमार व्यास के द्वारा गायत्री गिरी को संगठन के बीकानेर महिला जिलाध्यक्ष के पद का दायित्व सौंपा गया।

इस मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष जी ने गायत्री गिरी को बधाई दी और भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन राजस्थान के साथ उत्साह से कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

नव मनोनीत महिला जिलाध्यक्ष ने इस दायित्व को देने के लिए प्रदेशाध्यक्ष अजय जी का धन्यवाद दिया और इस संगठन को हर तबके के असंगठित लोगों तक पहुचाने का संकल्प लिया और कहा कि मजदूर की आवाज सब तक पहुंचाया जाएगा और उनके अधिकारों की सुरक्षा की जाएगी|