महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की रेंजरिंग छात्राओं ने स्काउट गाइड रैली में जीता सम्मान

 विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की रेंजरिंग छात्राओं ने राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ, बीकानेर द्वारा आयोजित स्काउट गाइड रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी प्रशंसनीय भागीदारी के लिए महाविद्यालय को शील्ड और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, छात्राओं ने सात दिवसीय निपुण व राज्य पुरस्कार कैंप में भी उत्साहपूर्ण भागीदारी निभाई, जिससे महाविद्यालय का गौरव बढ़ा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नवदीप सिंह बैंस ने छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। रेंजरिंग अधिकारी डॉ. सीमा ओझा और सुनीता सियाग ने भी छात्राओं के समर्पण की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है।