श्री सीसा भैरव नाथ मेला 05 सितंबर को : भक्तों में उत्साह

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.  बीकानेर के गाँव सीसा तहसील कोलायत में 05 सितंबर 2025 को श्री सीसा मेवा नाथ मेला का भव्य आयोजन होने जा रहा है। पाराशर युवा समिति, पारिक चौक और भैरव भक्त मंडल बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है

।मेले का शुभारंभ 04 सितंबर 2025 को पैदल यात्रा रवानागी के साथ होगा, जिसके बाद 05 सितंबर को महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। जय बाबा भैरव नाथ के जयघोष के साथ शुरू होने वाला यह मेला क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाएगा।

भक्तों में इस मेले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, जो बाबा भैरव नाथ की भक्ति में लीन होकर अपनी आस्था का प्रदर्शन करेंगे।