





विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, बीकानेर के अनुसार सांखु डेरा हेडवर्क्स पर स्थित उच्च जलाशय और स्वच्छ जलाशय की सफाई के कारण 27 सितंबर 2025 को शहर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग के अधिशासी अभियंता ऋतू मिसन ने बताया की इस दौरान फड बाजार, कुचीलपुरा, कमला कॉलोनी, वाल्मीकि बस्ती, पंजाबगिरान, अमरसिंहपुरा, पवार सर, राणीसर बास और पुलिस लाइन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।













