राहुल गांधी ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के निधन पर जताया शोक

विनय एक्सप्रेस समाचार, नई दिल्ली/ बीकानेर: राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सांसद श्री रामेश्वर डूडी के निधन पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

गाँधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक ओर एक्स पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि  डूडी ने विभिन्न पदों पर रहते हुए हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी और जनता के साथ सीधा जुड़ाव बनाए रखा।राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा, “श्री रामेश्वर डूडी जी के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। किसानों और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष हमेशा याद रखा जाएगा। इस कठिन समय में मैं उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”श्री डूडी ने अपने राजनीतिक जीवन में राजस्थान की जनता के हितों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ी क्षति हुई है।