सामाजिक समरसता के प्रतीक थे भीमसेन चौधरीः बेनीवाल

पूर्व मंत्री भीमसेन चौधरी की 26वीं पुण्यतिथि मनाई

महारानी किशोरी देवी विद्यालय स्थित प्रेरणा स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा व पुष्पांजलि अर्पित

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। पूर्व मंत्री स्वर्गीय भीमसेन चौधरी की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बीकानेर जिला मुख्यालय स्थित महारानी किशोरी देवी बालिका विद्यालय परिसर में बने प्रेरणा स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके द्वारा किए गए जनसेवा के कार्यों को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि भीमसेन चौधरी सामाजिक समरसता के प्रतीक और किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में गांव, गरीब और किसान के उत्थान के लिए कार्य किया। बेनीवाल ने कहा कि भीमसेन चौधरी ने लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र का छह बार प्रतिनिधित्व करते हुए मरुधरा में किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए जीवनपर्यन्त कार्य किए।
उन्होंने कहा कि कंवरसेन लिफ्ट नहर परियोजना उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसके माध्यम से नहर का पानी लिफ्ट कर खेतों तक पहुंचाने का कार्य संभव हुआ। इसके साथ ही उरमूल डेयरी की स्थापना कर उन्होंने गांव-ढाणी तक पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विधायक, मंत्री, जिला प्रमुख और डेयरी संस्थापक के रूप में उन्होंने हमेशा गांव और गरीब की समृद्धि को प्राथमिकता दी।
कार्यक्रम के दौरान गांधीवादी अर्जुनराम कूकणा ने सर्वधर्म प्रार्थना करवाई। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर भीमसेन चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रघुवेन्द्र मिर्धा, कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी कमल कल्ला, प्रदेश कांग्रेस सचिव शिवलाल गोदारा, कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मिला पंचारिया, नैफेड के निर्वाचित निदेशक रामप्रकाश घिंटाला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, उरमूल डेयरी चेयरमैन नोपाराम जाखड़, पूर्व प्रधान लालचंद आसोपा, कांग्रेस नेता गोविन्दराम मूंड, इंगानप कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष भागीरथ सिंह खीचड़, जिला परिषद सदस्य मदन मूंड, नापासर के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल पड़िहार, पूर्व आरएएस बीरबल सिंह चौधरी, महावीर प्रसाद नैण, भाजपा नेता गोपालराम कूकणा, पंचायत समिति सदस्य धर्मचंद चौधरी, शेरूशाह, राजेंद्र भार्गव, विशाल सिंह बेनीवाल, शहर कांग्रेस सचिव मनोज चौधरी, राजेरा सरपंच महेन्द्र गोदारा, कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश महासचिव जयदीप जावा, डॉ. सुभाष चौधरी, नारायणदान बीठू, रेवंतराम कूकणा, विक्रम बेनीवाल, कोडाराम भादू, मालासर सरपंच प्रतिनिधि जोगेंद्र गोदारा, डॉ. रामचंद्र बेनीवाल, डॉ. विजय चलाना, रामेश्वर मेघवाल, मूलाराम जाखड़, डॉ. शालिनी मूलचंदानी, रामेश्वर गोयल, खादी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज गहलोत, बजरंग लाल सारस्वा, डॉ. राहुलराज चौधरी, डॉ. के.के. सिंह, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के महासचिव बृजलाल लेघा, हनुमान सारण, एडवोकेट सुभाष सहू, शंकर झोरड़, अशोक आचार्य, पूर्व सरपंच श्रीराम रामावत, भागीरथ ज्याणी, जाकिर हुसैन, हरिराम जाखड़, शिशपाल सिंह बेलासर सहित विभिन्न समाजों के गणमान्यजनों ने भीमसेन चौधरी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।