विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। बीकानेर नगर विकास न्यास के अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदारी करने वाले श्री नंद कुमार आचार्य (मनुड़सा) ने सर्व समाज का धन्यवाद ज्ञापित किया । आचार्य का कहना है कि एक वरिष्ठ कार्यकर्ता होने के नाते मैं सभी सहयोगियों और समर्थकों के सहयोग और समर्थन का मुल्य जानता हूँ,इसलिए मैं सर्व समाज के सभी सहयोगियों का तहें दिल से धन्यवाद व्यक्त करता हूँ और इन सभी समाज के लिए सदैव सेवा में खड़ा रहूँगा इसका विश्वास दिलाता हूँ । आचार्य ने दावेदारी के पक्ष में बयान देते हुवे कहाँ कि उनके लिए आलाकमान का दिया हुआ हर फ़ैसला सर्वोपरि होगा ।वही दूसरी ओर आचार्य के सहयोगियों राजेश आचार्य ,अविनाश आचार्य ,ठाकर आदि ने सर्व समाज का आभार व्यक्त करते हुवे सामाजिक एकता बनाए रखने का निवेदन किया ।















