कुमार सर क्लासेज में SSC और Railway परीक्षाओं हेतु नए बैच 25 मार्च से

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर.कुमार सर क्लासेज, बीकानेर ने एसएससी और रेलवे परीक्षाओं के लिए नए फुल ईयर फाउंडेशन बैच की शुरुआत की घोषणा की है। यह बैच 25 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है और रोजाना सुबह 8 बजे क्लासेस चलेगी।

संस्था की प्रबंध निदेशक सोनी मैम ने जानकारी देते हुए बताया कि  12वीं के बाद ग्रेजुएशन के साथ ही तैयारी शुरू करने से सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। यह बैच उन छात्रों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है जो पढ़ाई के साथ साथ ही सरकारी नौकरी की मजबूत नींव रखना चाहते हैं।

इस बैच में यूपीएससी सीएसएटी, सीडीएस, एसएससी सीजीएल, एसएससी सीजीएलई, रेलवे समेत सभी प्रमुख परीक्षाओं का पूरा कोर्स कवर किया जाएगा। पढ़ाई पूरी तरह परीक्षा केंद्रित होगी और बाइलिंगुअल तरीके से हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में समझाई जाएगी।

छात्रों को ‘केएससी’ ऐप पर अनलिमिटेड ऑनलाइन टेस्ट सीरीज मिलेगी। नियमित टॉपिकवाइज टेस्ट भी होंगे और हर छात्र को व्यक्तिगत ध्यान दिया जाएगा। बैच में सिर्फ 50 छात्रों की सीमित सीटें रखी गई हैं। रेलवे ग्रुप-डी और एनटीपीसी पर विशेष फोकस रहेगा।

सभी बैच सी-29, सूरजपुरा, खतुरिया कॉलोनी स्थित कुमार सर क्लासेज मे लगेंगे। दाखिले और अधिक जानकारी के लिए  – 94611155375 या 96002375353 मोबाइल नंबर पर सीधे संपर्क किया जा सकता है.

सीटें सीमित होने के कारण जल्दी दाखिला लेने की सलाह दी जाती है। यह बैच बीकानेर के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी हासिल करने का एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है।