बीकानेर सहित कई जिलों में बढ़ा पारा, अधिकतम तापमान चालीस के पार जाने की संभावना

विनय एक्सप्रेस न्यूज़ बीकानेर. बीकानेर सहित पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी लगातार दर्ज की जा रही है। शनिवार व रविवार को भी वृद्धि होना तय माना जा रहा है। ऐसे में अगले दो दिन यह क्षेत्र शुष्क रहने के साथ ही तेज गर्मी वाला हो सकता है।

मौसम विभाग ने कहा है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव छह व सात मार्च को उत्तर भारत के राज्याें में देखने को मिलेगा। इस सिस्टम के प्रभाव से राज्य में अगले दो दिन में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। खासकर उत्तर पश्चिमी राजस्थान के जिलों में 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। हालांकि इस स्थिति में बारिश की संभावना नगण्य है। बीकानेर के अलावा श्रीगंगानगर व चूरू में भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

पिछले चौबीस घंटे में बीकानेर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है जबकि न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। कमोबेश ऐसे ही हालात चूरू में है, जबकि श्रीगंगानगर में अपेक्षाकृत तापमान कुछ कम है। न्यूनतम तापमान चूरू में महज 11.8 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन दिन में यहां गर्मी का असर नजर आ रहा है।

Vinay Express
Author: Vinay Express