भाजपा में राष्ट्रभक्ति के संस्कार : महावीर रांका

विनय एकसप्रेस समाचार, बीकानेर। भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय में भाजपा का ध्वज फहराया व पीएम नरेन्द्र मोदी का संबोधन भी सुना। इस दौरान गांधी नगर मथुरा से पधारे सिद्धेश्वर नारायण आश्रम के श्री स्वामी परमानंदगिरिजी महाराज, विक्रांतगिरिजी व डब्बूगिरिजी महाराज का सान्निध्य रहा। ध्वजारोहण के दौरान सम्बोधन में पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि आज भाजपा ही इकलौती पार्टी है जो देश को सजग कर रही है, सतर्क कर रही है। देश के युवा अब ये समझने लगे हैं कि किस पार्टी का साथ देना होगा।
भाजपा ने हमेशा राष्ट्रभक्ति की है। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में ऐसी सरकार है जिसकी वैचारिक निष्ठा अंत्योदय में है। गरीबों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के हितों के लिए, उनके उत्थान के लिए काम करना भाजपा के मूल संस्कार हैं। पीएम मोदी ने देश को विकास की ऊंचाई पर पहुंचाया है तथा विश्वपटल पर भारत को पहचान दिलाई है। कार्यक्रम में राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा,  ओम राजपुरोहित, शंभु गहलोत, रमेश भाटी, पवन महनोत, आनन्द सोनी, पूजा सिंह, भव्या सिंह, जय उपाध्याय एवं शिवरत्न मारु आदि उपस्थित रहे।

Mahveer Ranka 94141 38267