रामेश्वर डूडी के जन्मदिन पर किया रुद्राभिषेक

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामेश्वर डूडी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को।मुरलीधर व्यास नगर स्थित महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया तथा देश प्रदेश में अमन और आपसी सौहार्द की कामना की गई। उल्लेखनीय है कि उदयपुर में हुई घटना के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए डूडी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर किसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया था। इसके मद्देनजर उनके समर्थकों द्वारा मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया।


इस दौरान कांग्रेस महासचिव आनंद जोशी, विक्की चढ्ढा, शहर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दिलीप बांठिया, यूथ कांग्रेस के जेडआरओ मनोज सारण, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष फरमान कोहरी, यूथ कांग्रेस पश्चिम अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष धनपत चायल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूूद रहे।