विप्र फाउंडेशन जॉन 1-बी मज़दूर प्रकोष्ठ का गठन : हर्ष बने पहले प्रदेशाध्यक्ष

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर।   विप्र फाउंडेशन जॉन 1-बी अपने सामाजिक कर्तव्यों के निर्वहन लेकर निरन्तर सक्रिय है।डिजिटल बीकानेर अभियान का शुभारंभ करने के बाद अब श्रमिक व मज़दूरों हित के लिए कार्य आरंभ किया है।

जॉन1-बी प्रदेश कार्यालय बीकानेर में बुधवार को मज़दूर प्रकोष्ठ का गठन कर मज़दूरो के जनप्रिय नेता रामस्वरूप हर्ष को जॉन 1-बी के प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित की अनुमति अनुसार मज़दूर प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।

विप्र फाउंडेशन जॉन 1-बी के पहले मज़दूर प्रदेशाध्यक्ष  हर्ष को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मज़दूरों तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया है।प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमेशचन्द्र उपाध्याय,अधिवक्ता भवानी शंकर जाजड़ा ,शहर जिलाध्यक्ष नारायण पारीक,कैलाश सारस्वत,मज़दूर नेता जगदीश सेवग आदि ने हर्ष को बधाई दी है।