विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत मंगलवार को प्रातः 9 बजे श्रीगंगानगर से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे महाजन पहुंचेंगे। केश कला बोर्ड अध्यक्ष मंगलवार को लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ तथा नोखा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तथा रात्रि विश्राम जांगलू गांव में करेंगे।
गहलोत बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बैरासर और नोसरिया तथा बीकानेर के रिद्धि सिद्धि रिसॉर्ट में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा सायं 5.30 बजे बीकानेर से सादुलशहर (श्रीगंगानगर) के लिए प्रस्थान करेंगे।













