राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव : स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने रिझाया

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। यहां डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में चल रहे राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के तहत गुरुवार शाम स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला से दर्शकों को खूब रिझाया। इन कलाकारों में फकीरा खान ने जहां लोक संगीत का जादू बिखेरा, वहीं मानसी सिंह के लोक नृत्य ने खूब वाहवाही लूटी। विजय सिंह और रामदेव राणा के भजनों ने जहां माहौल को भक्तिमय बना दिया, तो राधिका अरोड़ा ने कथक से खूब तालियां बटोरी। इनके अलावा लोक गायक कलाम और दारिया ने अपने गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिए।

Exclusive interview of Lokesh Sharma, OSD, CM Rajasthan with Vinay Express

शुक्रवार के कार्यक्रम— डॉ. करणी सिंह स्टेडियम

— शाम 5.30 बजे स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां

— शाम 6.30 बजे ‘वीरासुधांधीरम्’ नृत्य नाटिका कलाक्षेत्र की प्रस्तुति

— शाम 7.30 बजे लोक नृत्य— पद्मश्री गुलाबो द्वारा

— रात 8.30 बजे सौरभ संस्कृति लोकनृत्य

अन्य कार्यक्रम— भाटी डेजर्ट कैंप, मालू जी का धोरा, रायसर, बीकानेर

शाम 5 बजे से — रेखा कालबेलिया का कालबेलिया डांस
5.20 बजे से— भंवर भोपा, भोपा गायन
5.40 बजे से— बाबू खां का लंगा गायन
6 बजे से— धूणी चंद्र का फायर डांस
6:20 बजे से— नंदितेश निलय का भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों पर व्याख्यान