श्रीमती कुसुम देवी डागा स्मृति घुटना दर्द निवारण शिविर : मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने दी शुभकामनाएं

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुक्ति संस्थान द्वारा 5 मार्च को श्रीमती कुसुम देवी डागा स्मृति घुटना दर्द निवारण शिविर के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने संस्था अध्यक्ष हीरालाल हर्ष को पत्र प्रेषित कर 15वें घुटना दर्द निवारण शिविर के आयोजन की सराहना की है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि दिवंगत समाज सेविका की स्मृति में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि इन शिविरों में अब तक 5500 महिलाओं और पुरुषों का निःशुल्क इलाज किया जा चुका है।


मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते कहा है कि यह शिविर पूर्व की भांति घुटनों के दर्द से पीड़ित लोगों को राहत देने की दृष्टि से सार्थक सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने श्रीमती कुसुमदेवी डागा को सम्मान के साथ याद करते हुए इस शिविर की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।