

विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। बीकानेर नगर स्थापना दिवस के उपलक्ष पर सामाजिक कार्यकर्ता एम.डी. किराडू के नेतृत्व में आयोजित बीकाणा जागरूक अभियान जोरो-शोरो से चल रहा है।
अभियान के सरंक्षक एम.डी. किराडू ने बताया कि वे और उनकी टीम शहर के प्रत्येक मोहल्लों में जाकर लोगो को पैम्पलेट्स देकर जागरूक कर रही है तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगो को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।
किराडू ने बताया कि इस कार्य मे दुर्गाशंकर बिस्सा द्वारा घायल पक्षियों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है वहीं बाकी टीम के सदस्यों द्वारा सड़को पर बिखरे माँझो के गुछो को जलाकर नष्ट करने का कार्य किया जा रहा है।
इस पुनीत कार्य मे पं अशोक, बाजा महाराज, आदेश भार्गव, हितेश सिंह, मोनू व्यास, अनुज शर्मा, अभिषेक छंगाणी, सूरज जोशी, अभिषेक व्यास, मोहित स्वामी, कुंदन व्यास, मुकेश आचार्य आदि लोग सहयोग कर रहे हैं।