
















विनय एक्सप्रेस समाचार, बीकानेर। राज्य के हाथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से राज्य सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में भी बुनकरों को नकद पुरस्कार देने का प्रावधान किया गया है। जिला उद्योग एवं वाणिज्य के केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए जिले की सीमा में कार्यरत हाथकरघा बुनकरों से 21 जून तक आवेदन आमंत्रित किए है। पूर्व में यह तारीख 2 जून थी। इसके लिए वही बुनकर पात्र हैं, जो हाथकरघा पर बुनाई कार्य पिछले 3 वर्षों से कर रहे हैं। साथ ही गत 3 वर्षों में पुरस्कार के लिए चयन नहीं हुआ है।
गोदारा ने बताया कि पात्र आवेदक (उत्पाद के साथ) कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं तथा आवेदन पत्र, जिला उद्योग केन्द्र से कार्यालय समय में उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते हैं।

















